अहमदाबाद, 4 सितंबर 2026: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड), भारत का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर है। वित्त वर्ष 2026 तक भारत के कंटेनर मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 45.5% है। इसमें अकेले मुंद्रा पोर्ट देश के करीब 35% कंटेनर ट्रेड को संभालता है, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा कंटेनर हैंडलिंग पोर्ट बन गया है। मुंद्रा में हर साल करीब 1.6 मिलियन टीईयू एम्प्टी कंटेनर्स को संभाला जाता है। इससे भारत की इंपोर्ट-एक्सपोर्ट सप्लाई चेन को सपोर्ट करने में मुंद्रा की अहम् भूमिका का पता चलता है।
एंबिशन 2031 रोडमैप के तहत एपीएसईजेड अपने पूरे नेटवर्क में क्षमता बढ़ाने के लिए बड़े निवेश कर रहा है, जिसमें मुंद्रा इस ग्रोथ में सबसे आगे है। कंपनी अगले पांच वर्षों में 6 मिलियन टीईयू से ज्यादा की कंटेनर हैंडलिंग क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है। इसी विजन को आगे बढ़ाते हुए, एपीएसईजेड मुंद्रा में इंटीग्रेटेड वेयरहाउसिंग के साथ एक डेडिकेटेड एम्प्टी कंटेनर यार्ड (ईसीवाई) शुरू कर रहा है। यहाँ एम्प्टी कंटेनर के पूरे लाइफसाइकिल से जुड़ी एंड-टू-एंड सर्विसेस उपलब्ध होंगी, जिसमें स्टोरेज, मेंटेनेंस, इंस्पेक्शन और एक्सपोर्टर्स व सीएफएस तक कंटेनर्स की आसान आवाजाही शामिल है।
एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अश्वनी गुप्ता ने कहा, “मुंद्रा में एपीएसईजेड और/या उसके पार्टनर्स, जिनमें सीएफएस और शिपिंग लाइन्स शामिल हैं, द्वारा संचालित डेडिकेटेड एम्प्टी कंटेनर यार्ड से कंटेनर इकोसिस्टम की एफिशिएंसी बढ़ेगी। इससे टर्नअराउंड टाइम तेज होगा, कंटेनर्स की गैर-जरूरी आवाजाही कम होगी और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को ऑप्टिमाइज करने में मदद मिलेगी। ट्रेड-एनेबलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना भारत की ग्रोथ और विकसित भारत के विजन को सपोर्ट करने की एपीएसईजेड की प्रतिबद्धता का अहम् हिस्सा है।“
यह पहल सरकार के एफिशिएंट और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड लॉजिस्टिक्स सिस्टम विकसित करने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के फोकस के अनुरूप है। मुंद्रा पोर्ट एसईजेड के भीतर एम्प्टी कंटेनर ऑपरेशंस लाने से यह सुविधा कस्टम्स अथॉरिटीज, शिपिंग लाइन्स, टर्मिनल ऑपरेटर्स और ट्रांसपोर्टर्स के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन में भी मदद करेगी।
एपीएसईजेड के बारे में
एपीएसईजेड, दुनिया भर में डायवर्सिफाइड अदाणी समूह का हिस्सा है और एक प्रमुख इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर है। कंपनी कार्गो ओरिजिनेशन (इंटरनेशनल फ्रेट नेटवर्क) से लेकर पोर्ट हैंडलिंग, रेल ट्रांसपोर्ट, मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क्स, वेयरहाउसिंग और रोड ट्रांसपोर्ट के जरिए ग्राहकों के गेट तक फाइनल डिलीवरी तक की सेवाएँ उपलब्ध कराती है।
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एआई आधारित ऑप्टिमाइजेशन से समर्थित यह पूरी “शोर-टू-डोर” क्षमता एपीएसईजेड को भारत में इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस देने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल करती है। कंपनी भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी तटों पर रणनीतिक रूप से स्थित 16 पोर्ट्स और टर्मिनल्स का व्यापक नेटवर्क संचालित करती है। इसके साथ 136 जहाजों का डायवर्सिफाइड मरीन फ्लीट, 12 मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क्स, 31 लाख वर्ग फुट के वेयरहाउस और इसके प्रोप्राइटरी प्लेटफॉर्म पर चलने वाले 25,000 से ज्यादा ट्रक्स की इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स क्षमता भी है। इससे कंपनी को तटीय क्षेत्रों और देश के अंदरूनी हिस्सों, दोनों जगहों से आने वाले बड़े पैमाने के कार्गो को संभालने में मदद मिलती है। एपीएसईजेड ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, इजरायल और तंजानिया में 4 इंटरनेशनल पोर्ट्स भी संचालित करता है।
वर्तमान में 653 मिलियन टन प्रति वर्ष की कार्गो हैंडलिंग क्षमता के साथ एपीएसईजेड भारत के कुल पोर्ट वॉल्यूम का करीब 27% संभालता है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 1 बिलियन टन थ्रूपुट हासिल करना है।
2025 एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में एपीएसईजेड को दुनिया की टॉप 5% ट्रांसपोर्टेशन और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में जगह मिली है, जहाँ यह ग्लोबल स्तर पर 95वें पर्सेंटाइल में है। इसके 5 पोर्ट्स वर्ल्ड बैंक के कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स 2024 में भी शामिल हैं। एपीएसईजेड बड़े पैमाने पर ऑपरेशंस, बेहतर कार्यक्षमता और इंटीग्रेटेड क्षमताओं को एक साथ लाकर ग्लोबल ट्रेड को आसान और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर
इस रिलीज में दी गई जानकारी या राय की निष्पक्षता, सटीकता, पूर्णता या सही होने को लेकर किसी भी तरह की स्पष्ट या निहित गारंटी या प्रतिनिधित्व नहीं किया गया है। इस रिलीज में दिए गए कुछ बयान “फॉरवर्ड-लुकिंग स्टेटमेंट्स” हो सकते हैं, जो अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के मैनेजमेंट की वर्तमान मान्यताओं और अनुमानों पर आधारित हैं। इनमें ऐसे ज्ञात और अज्ञात जोखिम और अनिश्चितताएँ शामिल हो सकती हैं, जिनके कारण वास्तविक परिणाम अनुमानित परिणामों से काफी अलग हो सकते हैं। यह रिलीज केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी सिक्योरिटीज को खरीदने या सब्सक्राइब करने का ऑफर या निमंत्रण नहीं है। पिछला प्रदर्शन जरूरी नहीं है कि भविष्य के परिणामों का संकेत हो। कंपनी भविष्य में होने वाली घटनाओं या बदलावों के अनुसार फॉरवर्ड-लुकिंग स्टेटमेंट्स को अपडेट करने की कोई जिम्मेदारी नहीं लेती है।
मीडिया से जुड़े सवालों के लिए संपरक करें : roy.paul@adani.com
इन्वेस्टर रिलेशंस से जुड़े सवालों के लिए संपर्क करें: apsezl.ir@adani.com
We Care About Your Privacy
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. < Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.