'अदाणी कॉपर' ग्रेड-ए कैथोड्स को मिला लंदन मेटल एक्सचेंज ब्रांड रजिस्ट्रेशन

मेटल के लिए सप्लाई चेन तैयार करने में भारत की भूमिका हुई मजबूत

अहमदाबाद, 7 जुलाई, 2026: अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) को 'अदाणी कॉपर' के लिए लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) का सर्टिफिकेशन मिल गया है। इंडस्ट्रियल मेटल के वैश्विक व्यापार के प्रमुख केंद्र एलएमई से मिली यह मंजूरी सख्त वैश्विक मानकों के अनुरूप केसीएल की विनिर्माण उत्कृष्टता और जिम्मेदार सोर्सिंग प्रक्रियाओं की पुष्टि करती है। इसके साथ ही 'अदाणी कॉपर' कैथोड्स को 10 जुलाई, 2026 से एलएमई कॉपर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत वॉरंटी जारी कर डिलीवरी के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अदाणी समूह के लिए 'कॉपर ग्रेड-ए' कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत 'अदाणी कॉपर' को एलएमई गुड डिलीवरी ब्रांड के रूप में सूचीबद्ध किया जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे 'अदाणी कॉपर' दुनिया के प्रमुख कॉपर ब्रांड्स की श्रेणी में शामिल हो गया है। साथ ही, धातु कारोबार में अदाणी समूह की मजबूत उपस्थिति और परिष्कृत तांबे के वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उत्पादक के रूप में उसकी पहचान को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता और विश्वसनीयता मिली है।

अदाणी एंटरप्राइजेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (नेचुरल रिसोर्सेज) और कच्छ कॉपर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय प्रकाश ने कहा, "तांबा वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन की रीढ़ है। एलएमई ब्रांड का दर्जा मिलने के साथ अदाणी दुनिया के प्रमुख तांबा उत्पादकों में शामिल हो गया है। साथ ही, इस महत्वपूर्ण धातु के लिए मजबूत और सप्लाई चेन तैयार करने में भारत की भूमिका भी और मजबूत होगी। कच्छ कॉपर का विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण, सामाजिक एवं सुशासन (ईएसजी) मानकों के प्रति प्रतिबद्धता इस सम्मान को पूरी तरह सार्थक बनाती है। इससे वैश्विक बाजार में 'अदाणी कॉपर' की स्वीकार्यता और बढ़ेगी। यह पंजीकरण अंतर्राष्ट्रीय धातु उद्योग में भारत की बढ़ती पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ परिष्कृत तांबे के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।"

एलएमई ब्रांड प्रमाणन हासिल करने के लिए गुणवत्ता से जुड़े कड़े मानकों को पूरा करना होता है। इसमें रासायनिक संरचना, आकार और वजन के साथ-साथ जिम्मेदार सोर्सिंग से जुड़े सख्त मानकों का पालन भी शामिल है। एलएमई में सूचीबद्ध होने के बाद पात्र 'अदाणी कॉपर' कैथोड्स को एलएमई से अनुमोदित वेयरहाउस में वारंट के साथ रखा जा सकेगा। इससे वित्तपोषण में अधिक लचीलापन मिलेगा, क्योंकि एलएमई में सूचीबद्ध धातु को उच्च तरलता वाली परिसंपत्ति माना जाता है और इसे संपार्श्विक (कोलेटरल) के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, एलएमई के लिए 'अदाणी कॉपर' का शामिल होना एक्सचेंज के डिलीवेरेबल बेस का विस्तार करेगा। इससे एक नए प्रमुख उत्पादन केंद्र से उच्च गुणवत्ता वाले कैथोड्स उपलब्ध होंगे, जिससे वैश्विक कॉपर बाजार में तरलता और भौगोलिक विविधता दोनों बढ़ेंगी।

1.2 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश से विकसित कच्छ कॉपर संयंत्र की उत्पादन क्षमता 5 लाख टन प्रतिवर्ष है। यह दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन कस्टम कॉपर स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में से एक है। अत्याधुनिक तकनीक, उन्नत प्रक्रिया स्वचालन और सतत विकास आधारित डिजाइन सिद्धांतों के साथ तैयार यह संयंत्र देश में तांबे की घरेलू आपूर्ति को मजबूत करेगा, आयात पर निर्भरता कम करेगा और विद्युतीकरण, अक्षय ऊर्जा तथा ऊर्जा परिवर्तन के लिए अहम इस धातु के क्षेत्र में भारत के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान को आगे बढ़ाएगा।

कच्छ कॉपर लिमिटेड के बारे में जानकारी

कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल), अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और समूह के मेटल्स एवं माइनिंग कारोबार का हिस्सा है। कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 5 लाख टन है। केसीएल घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कॉपर ग्रेड-ए कैथोड्स और अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों का निर्माण करती है। अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanimetals.com

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है, जो भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है। पिछले कई वर्षों में कंपनी ने उभरते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार विकसित करने, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और उन्हें अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया है। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पॉवर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर जैसे बड़े और विस्तार योग्य कारोबार खड़े कर कंपनी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके साथ ही पिछले तीन दशकों में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को उल्लेखनीय रिटर्न भी दिया है। कंपनी के अगली पीढ़ी के रणनीतिक निवेश ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, एयरपोर्ट प्रबंधन, डेटा सेंटर, सड़क अवसंरचना तथा कॉपर और पेट्रोकेम जैसे प्रमुख उद्योगों पर केंद्रित हैं। इन क्षेत्रों में भविष्य में मूल्य सृजन की व्यापक संभावनाएँ हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanienterprises.com

मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top