मुंद्रा, 23 जून, 2026: अदाणी मुंद्रा एयरपोर्ट ने मंगलवार को मुंबई और गोवा को जोड़ने वाली अपनी पहली नियमित फ्लाइट सर्विस शुरू करने की घोषणा की। स्टार एयर के साथ रणनीतिक साझेदारी में शुरू की गई यह महत्वपूर्ण फ्लाइट सर्विस कच्छ क्षेत्र के लिए नए आर्थिक अवसरों के द्वार खोलेगी और इसे एक पूरी तरह इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स एवं बिजनेस हब के रूप में स्थापित करने में अहम् भूमिका निभाएगी।
मंगलवार से स्टार एयर द्वारा अत्याधुनिक टर्मिनल से शुरू की गई आठ नई एयर सर्विस व्यापार, कारोबार, लॉजिस्टिक्स और पर्यटन के लिए यात्रा समय को कम करते हुए एक तेज़ कनेक्टिविटी कॉरिडोर तैयार करेंगी। इससे भारत के सबसे बड़े पोर्ट मुंद्रा की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। स्टार एयर मुंद्रा को हिंडन, सूरत, बेलगावी, बेंगलुरु, कोल्हापुर और नांदेड़ जैसे शहरों से भी जोड़ेगी।