पिछले चार संस्करण में ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज एक वैश्विक समावेशी मंच के रूप में तेजी से विकसित हुआ है। इस दौरान यह पहल 80 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची, 50,000 से अधिक प्रतिभागियों को प्रेरित किया और 30 से अधिक देशों से एंट्रीज मिलीं। पिछले साल इस प्रदर्शनी आयोजन जापान और दुबई में भी किया गया था।
ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज 2026 के तहत दिव्यांग फोटोग्राफर, चाहे वे शौकिया हों या पेशेवर, उन्हें अपनी तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव, दृष्टिकोण और जीवन की कहानियों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य इन कहानियों को मुख्यधारा में लाकर दिव्यांगता के प्रति सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना है।
Youth4Jobs फाउंडेशन की संस्थापक और सीईओ मीरा शेनॉय ने कहा, “ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज यह दर्शाता है कि जब दिव्यांगजनों को मंच मिलता है, तो वे केवल भागीदारी नहीं करते बल्कि अपनी अनूठी और प्रभावशाली दृष्टि के साथ नेतृत्व करते हैं। हमारे कई विजेता अनेक चुनौतियों को रचनात्मक तरीके से पार करते हुए अब नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।”
अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, “हम NotJustArt और Youth4Jobs फाउंडेशन के साथ जुड़कर खुश हैं। इससे वैश्विक स्तर पर दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को ऐसा मंच मिल सके, जहां वे फोटोग्राफी जैसी सबसे खूबसूरत, रचनात्मक कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सच ही है हर तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है।”
पुरस्कार और सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए बड़ा पुरस्कार और वैश्विक पहचान के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- प्रथम पुरस्कार: ₹5,00,000
- द्वितीय पुरस्कार: ₹3,00,000
- तृतीय पुरस्कार: ₹2,00,000
- चौथा से 10वां पुरस्कार: ₹1,00,000 प्रत्येक