नवी मुंबई, 06 अक्टूबर, 2026: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) 25 अक्टूबर, 2026 से 27 मार्च, 2027 तक चलने वाले विंटर शेड्यूल 2026-27 से पहले अपने एयरलाइन नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। भारत की प्रमुख एविएशन कैटरिंग कंपनियों में से एक ताजसैट्स द्वारा संचालित इसका समर्पित फ्लाइट किचन डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरलाइंस की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।
एयरपोर्ट परिसर में स्थित यह सुविधा वर्तमान में हर दिन 40 से अधिक रवाना होने वाली उड़ानों को सेवाएँ देती है और यह हर दिन 7,500 तक मील तैयार करने की क्षमता से परिपूर्ण है। उड़ानों की संख्या और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ इसकी क्षमता हर दिन 15,000 मील तक बढ़ाई जा सकती है।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर सुभाष मुरिकेनचेरी ने कहा, “जैसे-जैसे एनएमआईए अपने एयरलाइन नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, वैसे-वैसे हमारे सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी उसके साथ बढ़ना जरूरी है। ताजसैट्स फ्लाइट किचन एयरलाइंस को बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए जरूरी फ्लेक्सिबिलिटी देता है और यात्रियों के खान-पान के अनुभव को बेहतर बनाता है।”
यह सुविधा जरूरत के अनुसार उत्पादन क्षमता बढ़ाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक रेफ्रिजरेशन सिस्टम और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं से लैस है, जिससे एयरलाइन शेड्यूल और माँग में होने वाले बदलावों के अनुसार काम किया जा सके। एयरपोर्ट परिसर में इसकी लोकेशन से रवाना होने वाले विमानों तक मील की डिलीवरी भी बेहतर तरीके से की जा सकती है।
भारत से आने-जाने वाली इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए यह सुविधा स्थानीय स्तर पर मील तैयार करने की सुविधा उपलब्ध कराती है। इससे एयरलाइंस को अपनी कैटरिंग जरूरतों को उड़ान के रवाना होने की जगह के करीब से पूरा करने का एक अतिरिक्त विकल्प मिलता है।
भारत से ऑपरेट करने वाली लगभग 40 प्रतिशत इंटरनेशनल एयरलाइंस अपनी फ्लाइट किचन से बैक कैटरिंग पर निर्भर हैं। एनएमआईए का इनफ्लाइट कैटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर घरेलू एयरलाइंस की कैटरिंग जरूरतों के साथ इस जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
बढ़ती जरूरतों के अनुसार तैयार
ताजसैट्स की यह सुविधा एयरलाइंस को उपलब्ध कराती है:
गुणवत्ता और सुरक्षा पर फोकस
यह सुविधा हेजर्ड एनालिसिस एंड क्रिटिकल कंट्रोल पॉइंट्स (एचएसीसीपी), इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन (आईएसओ) 22000 और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की जरूरतों सहित फूड सेफ्टी और क्वालिटी से जुड़े कड़े मानकों का पालन करती है।
क्वालिटी-कंट्रोल प्रक्रियाओं में भोजन तैयार करने, हैंडलिंग, स्टोरेज और डिस्पैच से जुड़ी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि एयरलाइंस को दिए जाने वाले मील में हाइजीन, ताजगी और गुणवत्ता के तय मानक बने रहें।
एविएशन कैटरिंग के क्षेत्र में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली ताजसैट्स मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) पर भी फ्लाइट किचन संचालित करता है।
फ्लाइट किचन पहले से ऑपरेशनल है और इसे मांग के अनुसार अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इससे एनएमआईए एयरलाइन कनेक्टिविटी और यात्रियों की संख्या में होने वाली अगली बढ़ोतरी के लिए तैयार है।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बारे में जानकारी
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है, जो भारत के सबसे बड़े बिजनेस संगठनों में से एक है। एईएल का भारत के लिए रणनीतिक महत्व वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिजनेस को शुरू करने, विकसित करने और बड़े स्तर पर विस्तार देने का लंबा अनुभव रहा है। समय के साथ एईएल ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पॉवर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस जैसे बिजनेस को बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है। एईएल के मौजूदा उभरते बिजनेस पोर्टफोलियो में एयरपोर्ट्स, रोड्स, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, कॉपर और अन्य रणनीतिक औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। ये सभी भारत की दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं।
अधिक जानकारी लॉगिन करें: www.adanienterprises.com | www.adaniairports.com
मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com
We Care About Your Privacy
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. < Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.