अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड की आय वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 1,02,943 करोड़ रुपए पहुंची

एबिट्डा का 80 फीसदी अब कोर इंफ्रा-यूटिलिटी पोर्टफोलियो और माइनिंग सर्विसेस से

अहमदाबाद, 30 अप्रैल, 2026: अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (एईएल) ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के लिए अपने परिणाम जारी किए। कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,02,943 करोड़ रुपए रही और एबिट्डा 16,464 करोड़ रुपए पर स्थिर रहा।

वित्त वर्ष 26 के समापन के साथ एईएल एक कोर इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित मॉडल की ओर बढ़ चुका है, जहां उसका 80% एबिट्डा अब परिपक्व, दीर्घकालिक और अनुबंधित व्यवसायों से प्राप्त हो रहा है, जिससे आय की स्पष्टता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कंपनी की इनक्यूबेशन यात्रा अब शुरुआती बड़े पूंजी निवेश और स्थिरीकरण के चरणों को पार कर चुकी है और एबिट्डा का मिश्रण अब स्थिरता की ओर बढ़ रहा है, जिससे कंपनी सतत नकदी सृजन और भविष्य में मूल्य सृजन के लिए बेहतर स्थिति में है।

अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी ने कहा, "अदाणी एंटरप्राइज़ेस ने एक बार फिर अनुशासित एग्जीक्यूशन, स्थिर एबिट्डा और हमारे कोर इंफ्रास्ट्रक्चर तथा इनक्यूबेशन प्लेटफॉर्म्स में लगातार प्रगति के साथ एक और मजबूत वर्ष की पेशकश की है। खास बात यह है कि अब एबिट्डा का अधिकांश हिस्सा हमारे कोर इंफ्रास्ट्रक्चर इनक्यूबेटिंग बिज़नेस और स्थिर माइनिंग सर्विसेस से आ रहा है, जो हमारे ऑपरेटिंग पोर्टफोलियो की परिपक्वता और विस्तार को दर्शाता है। वित्त वर्ष 26 कुछ बड़े इंफ्रा एसेट्स, जैसे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गुवाहाटी एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण और तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण प्रगति का वर्ष रहा। जैसे-जैसे भारत की विकास गति तेज हो रही है, हम अपने मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन के साथ वैश्विक स्तर के प्रतिस्पर्धी इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसायों की नींव रखने और विस्तार करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"

समेकित वित्तीय प्रमुख बिंदु

विवरण वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही सालाना % परिवर्तन वित्त वर्ष 25 वित्त वर्ष 26 सालाना % परिवर्तन
सालाना % परिवर्तन 27,602 33,187 20% 1,00,365 1,02,943 3%
कुल आय 4,346 4,479 3% 16,722 16,464 (2%)
एबिट्डा 3,946 - - 3,946 9,215 -
असाधारण लाभ 5,259 729 (86%) 10,479 13,525 29%
कर पूर्व लाभ1 3,845 (221)2 - 7,112 9,339 31%

नोट: 1. शुद्ध लाभ, मालिकों के हिस्से के अनुसार | 2. वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे नवी मुंबई और कॉपर प्लांट के हाल ही में चालू हुए एसेट्स पर मूल्यह्रास के कारण प्रभावित रहे।

इनक्यूबेटिंग बिज़नेस के वित्तीय प्रमुख बिंदु

विवरण वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही सालाना % परिवर्तन वित्त वर्ष 25 वित्त वर्ष 26 सालाना % परिवर्तन
एएनआईएल इकोसिस्टम
कुल आय 3,661 5,168 41% 14,236 15,563 9%
एबिट्डा 1,110 1,173 6% 4,776 4,532 (5%)
कर पूर्व लाभ 925 924 - 3,958 3,452 (13%)
एयरपोर्ट्स
कुल आय 2,831 3,429 21% 10,224 13,081 28%
एबिट्डा 953 1,670 75% 3,480 5,394 55%
कर पूर्व लाभ (5) 448 - (5) 1,427 -

परिचालन के प्रमुख बिंदु

वॉल्यूम वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही सालाना % परिवर्तन वित्त वर्ष 25 वित्त वर्ष 26 सालाना % परिवर्तन
एएनआईएल इकोसिस्टम
मॉड्यूल बिक्री (मेगावाट) 990 1464 48% 4263 4904 15%
डब्ल्यूटीजी (सेट्स) 60 102 70% 164 231 41%
एयरपोर्ट्स
यात्री आवाजाही (मिलियन) 24.7 24.7 - 94.4 95.3 1%
एटीएम (हजार में) 157.8 158.3 623.8 619.0 (1%)
कार्गो (लाख मीट्रिक टन) 2.7 3.0 11% 10.9 11.7 7%
रोड्स
निर्माण (लेन-किलोमीटर) 694.6 110.7 (84%) 2410.1 1451.7 (40%)
माइनिंग सर्विसेस
डिस्पैच (मिलियन मीट्रिक टन) 14.0 16.1 15% 43.3 49.4 14%
आईआरएम
वॉल्यूम (मिलियन मीट्रिक टन) 15.3 9.3 (40%) 56.5 44.6 (21%)

बिज़नेस अपडेट्स

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज़ (एएनआईएल- ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम)

  • एएनआईएल के तहत अदाणी विंड, ब्लूमबर्ग एनईएफ की ग्लोबल टॉप 15 विंड टरबाइन मैन्युफैक्चरर्स सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है
  • घरेलू सोलर मॉड्यूल बिक्री तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 95% बढ़कर 1,459 मेगावाट रही

अदाणीकॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसीएक्स- डेटा सेंटर)

  • हैदराबाद में 358 मेगावाट का नया हाइपरस्केल ऑर्डर प्राप्त हुआ, जिससे कुल टाइड-अप क्षमता 560 मेगावाट से अधिक हो गई
  • हैदराबाद डेटा सेंटर की फेज़ 2 की 4.8 मेगावाट क्षमता अब ऑपरेशनल है और चार डेटा सेंटर्स से कुल ऑपरेशनल क्षमता 55 मेगावाट से अधिक हो गई है

अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल- एयरपोर्ट्स)

  • वित्त वर्ष 26 में एयरो और नॉन-एयरो राजस्व में क्रमशः 26% और 31% की मजबूत सालाना वृद्धि दर्ज की गई
  • तिमाही के दौरान 3 नए रूट्स और 20 नई फ्लाइट्स जोड़ी गईं

अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (एआरटीएल- रोड्स)

  • तीन नए रोड प्रोजेक्ट्स जोड़े गए, जिससे कुल प्रोजेक्ट्स की संख्या बढ़कर 20 हो गई
  • चेन्नई आउटर रिंग रोड, तमिलनाडु राज्य में टीओटी प्रोजेक्ट
  • पालनपुर-राधनपुर-समखियाली एनएच-27, गुजरात राज्य में ऑपरेशनल टीओटी प्रोजेक्ट
  • गंगा पाथ एक्सटेंशन दीघा-कोइलवर, बिहार राज्य में एचएएम प्रोजेक्ट

ईएसजी के प्रमुख बिंदु

  • एईएल को केयरएज ईएसजी रेटिंग्स द्वारा 83 का ईएसजी स्कोर दिया गया है, जो बेहतर डिस्क्लोज़र्स, नीतियों और प्रदर्शन के माध्यम से ईएसजी जोखिम प्रबंधन में 'लीडरशिप' श्रेणी को दर्शाता है

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड के बारे में

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (एईएल) अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है, जो भारत के सबसे बड़े व्यावसायिक संगठनों में से एक है। वर्षों से, अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने उभरते इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसायों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया है, जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं और बाद में उन्हें अलग सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में विकसित किया जाता है। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर जैसे बड़े और विस्तार योग्य व्यवसायों का सफल निर्माण कर कंपनी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके साथ ही पिछले तीन दशकों में शेयरधारकों को उल्लेखनीय रिटर्न्स भी प्राप्त हुए हैं।

कंपनी के रणनीतिक निवेश की अगली पीढ़ी ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, एयरपोर्ट प्रबंधन, डेटा सेंटर, रोड्स और कॉपर तथा पेट्रोकेमिकल्स जैसे प्रमुख उद्योगों पर केंद्रित है, जिनमें भविष्य में मूल्य सृजन की व्यापक संभावनाएँ हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया www.adanienterprises.com पर जाएँ।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
रॉय पॉल
अदाणी समूह
कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन
roy.paul@adani.com

मनन वखारिया
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड
इन्वेस्टर रिलेशंस
टेलीफोन: +91-79-25556140
mananj.vakharia@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top