अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन (ASE) अदाणी ग्रुप का वह महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समर्थ और कुशल कार्यबल तैयार करता है। ग्रुप के देश-विदेश में फैले विभिन्न व्यवसायों के लिए सही प्रतिभाओं को खोजना, उन्हें विश्वस्तरीय ट्रेनिंग देना और उनके स्किल्स के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराना, इन सबमें अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन अपना पूर्ण योगदान देता है। इसके अतिरिक्त, युवाओं की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा देना भी इसका एक प्रमुख उद्देश्य है।
देश के निर्माण में योगदान देने वाले बड़े संस्थानों के लिए यह जरूरी है कि उनके पास हमेशा कार्यकुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो, क्योंकि इसी पर संस्थान में काम की रफ्तार टिकी होती है। ASE एक निश्चित और सुव्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभाओं की पहचान करती है और उन्हें तकनीकी व व्यावहारिक ट्रेनिंग देती है। इसके पीछे हमारा उद्देश्य यह है कि जब भी कोई कर्मचारी कार्यक्षेत्र पर आए, तो वह पहले ही दिन से पूरी तरह से तैयार हो।
ASE का पूरा नेटवर्क - जिसमें ग्लोबल स्किल्स अकेडमी, सेंटर्स ऑफ एक्सेलेंस, ट्रेन-द-ट्रेनर अकेडमी और इंटीग्रेटेड कैंपस शामिल हैं, यह सब मिलकर एक मजबूत इकोसिस्टम बनाता है। दुनिया भर के प्रतिष्ठित संस्थानों और इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग व समर्थन से विकसित यह सिस्टम तकनीकी स्किल्स प्रदान करता है, ताकि प्रोफेशनल्स भविष्य की हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
ASE का लक्ष्य वित वर्ष 2030 तक 10 लाख लोगों को स्किल्ड बनाना और उन्हें अदाणी ग्रुप के बढ़ते बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना है।