अदाणी ग्रुप का रियल एस्टेट कारोबार 'अदाणी रियल्टी' भारत के अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट समूहों में से एक है। 'नेशन बिल्डिंग' और 'ग्रोथ विद गुडनेस' के अपने मजबूत संकल्प के साथ, हम देश के सबसे आकर्षक स्थानों पर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स विकसित कर रहे हैं। हमारे प्रोजेक्ट्स में बेहतरीन डिज़ाइन और अत्याधुनिक कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। अब तक हम लगभग 3.3 करोड़ वर्ग फुट रियल एस्टेट स्पेस विकसित कर चुके हैं, जबकि करीब 14.4 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र में विकास कार्य जारी है। इनमें अहमदाबाद, मुंबई, पुणे और गुरुग्राम में रेजिडेंशियल, कमर्शियल और सोशल क्लब प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
सिर्फ एक दशक के भीतर अदाणी रियल्टी ने रेजिडेंशियल और कमर्शियल सेक्टर में तेज़ और उल्लेखनीय विकास हासिल किया है। हमने अनेक परिवारों को उनके सपनों का घर दिलाने में मदद की है, जहां वे आज खुशी से रह रहे हैं। साथ ही, हमने कंपनियों के लिए आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कमर्शियल स्पेसेज़ भी विकसित किए हैं, जहां लोग बेहतर तरीके से काम कर सकें, सशक्त महसूस करें और आगे बढ़ सकें। अदाणी रियल्टी के कई पुरस्कार जीत चुके कमर्शियल और रिटेल स्पेस अपनी बेहतरीन कारीगरी और उत्कृष्ट डिज़ाइन के लिए जाने जाते हैं।
हमारी यह सोच केवल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे सोशल क्लब्स तक भी पहुंचती है। अहमदाबाद का 'द बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब' और गुरुग्राम का 'बेल्वेडियर क्लब' अपने सदस्यों को कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। अहमदाबाद स्थित 'द बेल्वेडियर गोल्फ एंड कंट्री क्लब' अपने शानदार गोल्फ कोर्स, उम्दा फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट्स और लग्ज़री कमरों के लिए प्रसिद्ध है, जो लोगों को बेहतरीन स्टेकेशन का अनुभव प्रदान करते हैं।
हमारा प्रयास हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स विकसित करने का रहा है जो वैश्विक रियल एस्टेट मानकों के अनुरूप हों। अदाणी रियल्टी लगातार ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जहां गुणवत्ता और बेहतरीन कारीगरी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता। अपनी प्रीमियम सेवाओं के माध्यम से हम भारत के तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट सेक्टर में समर्पित योगदान दे रहे हैं।