अदाणी समूह में हम 'भलाई के साथ विकास" के अपने मूल मंत्र पर चलते हुए, सुरक्षा को अपने व्यवसाय के महत्वपूर्ण मूल्य के तौर पर सुनिश्चित करते हैं। इसके लिए हम ऑक्यूपेशनल हेल्थ और सेफ्टी (ओएचएंडएस) पर खास ध्यान देते हैं, जिससे सभी की भागीदारी बढ़ती है, और प्रगति सुनिश्चित होती होती। इससे संगठन और मजबूत बनता है। हमारे सेफ्टी कल्चर की शुरुआत होती है चेयरमैन श्री गौतम अदाणी और सभी स्तरों के लीडर्स की मजबूत प्रतिबद्धता से। प्रत्येक अदाणी कर्मचारी खुद सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है।
सुरक्षा से जुड़े फैसले APEX सेफ्टी काउंसिल द्वारा लिए जाते हैं और इसे ग्रुप सेफ्टी स्टीयरिंग काउंसिल आगे बढ़ाती है। यह काउंसिल 6 विशेष टीमों (टास्कफोर्स) के साथ मिलकर काम करती है, जो निम्नलिखित मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान देती हैं: सुरक्षा के नियम और प्रक्रियाओं को लागू करना, ठेकेदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना (कंट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट), प्रशिक्षण और क्षमता बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स (यातायात) में सुरक्षा, सुरक्षा से जुड़ी चर्चा और संवाद, घटनाओं की रिपोर्टिंग, जांच और तकनीक के जरिए सुधार करना। इस तरह हम एक काम करने का एक मजबूत और सुरक्षित वातावरण तैयार करते हैं।