अदाणी स्पोर्ट्सलाइन

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन की स्थापना साल 2019 में हुई। यह अदाणी ग्रुप का स्पोर्ट्स डिवीजन है। इसका उद्देश्य भारत में एक बेहतर भविष्य के लिए स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को तैयार करना है। “ग्रोथ विद गुडनेस” की हमारी सोच के साथ हम जमीनी स्तर से टैलेंट को आगे बढ़ाते हैं और स्पोर्ट्स इकॉनमी को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही भारत की अगली पीढ़ी के चैंपियंस के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के रास्ते खोलते हैं।


अदाणी स्पोर्ट्सलाइन का हेडक्वार्टर अहमदाबाद में है, जो खेलों के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करता है। यह मल्टी-स्पोर्ट अकादमियों के जरिए टैलेंट को निखारती है और महिला प्रीमियर लीग, प्रो कबड्डी लीग और इंटरनेशनल लीग T20 (यूएई) जैसी बड़ी लीग में हिस्सा लेकर बड़े स्तर पर मुकाबलों में हिस्सा लेती है।


सिर्फ यही नहीं, हम अदाणी अहमदाबाद मैराथन भी आयोजित करवाते हैं, जो #Run4OurSoldiers के नाम से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का इवेंट बन गया है। इसके जरिए हम अपने सैनिकों के स्वास्थ्य, फिटनेस और कल्याण के प्रति अपनी जिम्मेदारी व सहयोग को दर्शाते हैं।

अधिक पढ़ें

खेल से जुड़ी हमारी पहल

  • गुजरात जायंट्स (महिला प्रीमियर लीग)
  • गुजरात जायंट्स (प्रो कबड्डी लीग)
  • गल्फ जायंट्स (डीपी वर्ल्ड आईएलटी20)
  • अदाणी अहमदाबाद मैराथन
  • गर्व है…
  • अदाणी स्पोर्ट्सलाइन अकादमी

महिला प्रीमियर लीग (WPL) में अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने साल 2023 में गुजरात जायंट्स के साथ अपनी शुरुआत की। इसका मुख्य उद्देश्य महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना, विश्व स्तरीय मंच पर एथलीटों को अवसर प्रदान करना और बेहतरीन प्रतिभाओं को तराशना है।

टीम के मजबूत कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच माइकल क्लिंगर के साथ सारा टेलर (फील्डिंग), डैन मार्श (बैटिंग) और प्रवीण तांबे (बॉलिंग) शामिल हैं। वहीं, टीम की कमान ऐश्ली गार्डनर के हाथों में है। इस मजबूत टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।

साल 2025 में पहली बार प्लेऑफ का सफर तय करने के बाद, गुजरात जायंट्स ने 2026 में भी अपना दबदबा कायम रखा। टीम लीग स्टेज में शीर्ष दो में जगह बनाकर लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। यह प्रदर्शन खिलाड़ियों की लगातार मेहनत और टीम के आगे बढ़ने के शानदार सफर को दर्शाता है।

दो बार फाइनल का सफर तय करने वाली गुजरात जायंट्स ने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन करने और युवा प्रतिभाओं को तराशने में शानदार संतुलन दिखाया है। आगामी सीजन में, कबड्डी के दिग्गज और "चाणक्य" कहे जाने वाले रणधीर सिंह सहरावत को मुख्य कोच के रूप में शामिल करने के बाद, जायंट्स की टीम एक नए जोश, मजबूत इच्छाशक्ति और प्रतिस्पर्धी जज्बे के साथ मैदान पर उतरेगी।

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गल्फ जायंट्स टीम यूएई की प्रतिष्ठित डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 लीग का हिस्सा है। इसके जरिए कंपनी ने ग्लोबल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में प्रवेश किया है। इस टीम में दुनिया भर के कई होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

साल 2023 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताबी जीत दर्ज करते हुए टीम ने एक सशक्त दावेदार के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की। तब से लेकर अभी तक, गल्फ जायंट्स निरंतर आगे बढ़ी। टीम ने हर बीतते सीजन के साथ लीग में अपना दबदबा बढ़ाते हुए लगातार उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया है।

मौजूदा समय में, टीम के नए मुख्य कोच साइमन हेल्मोट के कुशल मार्गदर्शन और कप्तान जेम्स विंस के नेतृत्व में गल्फ जायंट्स वैश्विक मंच पर सफलता हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्य कोच साइमन हेल्मोट खिताब जिताने का एक शानदार अनुभव रखते हैं, जिन्होंने साल 2024 में मेलबर्न रेनेगेड्स को उनकी पहली WBBL ट्रॉफी का विजेता बनाया था। पिछले सीजन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब वे एक उज्ज्वल और मजबूत भविष्य की नींव रखते हुए अगले सीजन में और भी दमदार तरीके से मैदान पर लौटने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी की नई इबारत लिखने के लिए तैयार हैं।

अदाणी ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाली अदाणी अहमदाबाद मैराथन एक चर्चित और प्रमुख वार्षिक रेस इवेंट है। इस मैराथन को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) से मान्यता प्राप्त है। वर्ष 2017 में अपनी शुरुआत के बाद से ही इसने देश की सबसे बड़ी मैराथन स्पर्धाओं में अपनी जगह बना ली है। इसके अलावा, अहमदाबाद शहर की यह इकलौती ऐसी रेस है, जिसे प्रतिष्ठित AIMS वर्ल्ड रनिंग कैलेंडर में स्थान दिया गया है।

अपने ऐतिहासिक 9वें संस्करण की शानदार सफलता के बाद यह मैराथन अब अपने सफर के शानदार 10 साल पूरे करने जा रही है। इसलिए इसे “वीरता का दशक” के रूप में मनाया जाएगा। पिछले संस्करण में 24,000 से भी ज्यादा धावकों ने हिस्सा लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। लगातार बढ़ती जनभागीदारी और अपने खास #Run4OurSoldiers अभियान के जरिए यह मैराथन फिटनेस, सामुदायिक भावना और भारत के वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व सम्मान को प्रदर्शित करती है।

अदाणी ग्रुप की एक प्रमुख पहल #GarvHai का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर से उभरती हुई भारतीय खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें वैश्विक मंच पर सफलता के शिखर तक पहुंचाना है।

खिलाड़ियों के विकास और प्रतिस्पर्धी क्षमता को बढ़ाने पर केंद्रित यह पहल उन्हें उच्च स्तरीय कोचिंग, अत्याधुनिक ट्रेनिंग सुविधाएं, वित्तीय सहायता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।

इस दूरदर्शी कार्यक्रम के जरिए कई एथलीटों ने ओलंपिक, एशियन गेम्स और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

इस पहल ने देश के कई होनहार खिलाड़ियों को सशक्त बनाया है। इसमें शतरंज के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंद, मुक्केबाज एवं विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता नूपुर श्योराण, भारत की शीर्ष रैंक वाली पैरा-खिलाड़ी नूरजहां नूराली जमानी और लक्ष्मी जादला के साथ-साथ कई अन्य उभरते हुए सितारे शामिल हैं।

भविष्य के चैंपियन खिलाड़ियों को तराशने के उद्देश्य से शुरू की गई अदाणी स्पोर्ट्सलाइन अकादमी हमारी एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। यहां एथलीटों को बेहतरीन कोचिंग, अनुभवी मेंटर्स का मार्गदर्शन, उच्च स्तर की ट्रेनिंग और अत्याधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। जिससे वे विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें।

खिलाड़ियों के पूर्ण विकास को ध्यान में रखकर चलाई जा रही इन अकादमियों में उनके खेल की बारीकियां, अनुशासन और मुश्किल परिस्थितियों बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता विकसित की जाती है। शुरुआती ट्रेनिंग से लेकर बड़े स्तर के मुकाबलों तक का एक सही रास्ता तय करते हुए, यहां से निकले प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य, विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसके अलावा, शांतिग्राम स्पोर्ट्स एरिना और रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क जैसे केंद्रों पर वर्ल्ड-क्लास खेल बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया गया है। यहां “बुक एंड प्ले” की विशेष सुविधा भी दी गई है, जिसकी मदद से आम नागरिक भी इन आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं और एक एक्टिव लाइफस्टाइल को अपना सकते हैं।

Scroll to top