अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है। कंपनी सोलर, विंड, हाइब्रिड और एनर्जी स्टोरेज जैसे स्वच्छ ऊर्जा प्रोजेक्ट्स का विकास और संचालन करती है। आज एजीईएल के पास 20 गीगावाट से ज्यादा परिचालन रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता है, जो देश में सबसे अधिक है। इसके प्रोजेक्ट भारत के 12 राज्यों में फैले हुए हैं। गुजरात के खावड़ा में एजीईएल 3.5 गीगावाट-घंटे (GWh) क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) विकसित की है। यह चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल लोकेशन बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट है। भारत के ग्रीन एनर्जी लक्ष्यों को समर्थन देते हुए कंपनी ने वर्ष 2030 तक अपनी क्षमता बढ़ाकर 50 गीगावाट करने का लक्ष्य रखा है। एजीईएल नई तकनीकों के इस्तेमाल से स्वच्छ ऊर्जा को और सस्ता और सुलभ बनाने पर लगातार काम कर रही है। कंपनी गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित कर रही है। 30 गीगावाट क्षमता वाला यह प्रोजेक्ट 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जो आकार में पेरिस शहर से लगभग पांच गुना बड़ा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी एजीईएल लगातार मजबूत कर रही है। कंपनी का 'वॉटर पॉजिटिव', 'सिंगल-यूज़ प्लास्टिक फ्री' और 'जीरो वेस्ट-टू-लैंडफिल' के सर्टिफिकेट प्राप्त हैं, जो सतत विकास के प्रति उसके समर्पण को दर्शाता है।