अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) अपनी सहायक कंपनी अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (ARTL) के माध्यम से भारत में सड़क, मेट्रो, रेलवे और रोपवे जैसे ट्रांस्पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रही है, ताकि देश की कनेक्टिविटी और विकास को गति मिल सके। कंपनी मुख्य रूप से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत काम करती है और HAM, BOT और TOT जैसे मॉडल पर परियोजनाओं का विकास करती है। इसके अलावा, यह NHAI, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), रेल मंत्रालय, मेट्रो कॉरपोरेशन और अन्य सरकारी एजेंसियों की परियोजनाओं में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है। वर्ष 2018 में इस क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से एआरटीएल ने 20 प्रोजेक्ट्स का मजबूत पोर्टफोलियो तैयार किया है, जो 5,500 लेन किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करता है। इसमें प्रतिष्ठित केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट भी शामिल है। यह उपलब्धि कंपनी को देश के अग्रणी ट्रांस्पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स में शामिल करती है।