अदाणी ग्रुप का सामाजिक विकास के लिए काम करने वाला हिस्सा अदाणी फाउंडेशन, 1996 से लगातार देशभर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटा है। अदाणी फाउंडेशन लोगों की जिंदगी पर लंबे समय तक असर डालने वाले सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देता है। यह बच्चों, महिलाओं, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों के जीवन को बेहतर और सशक्त बना रहा है। इसके कार्यों के मुख्य क्षेत्र हैं – शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, रोजगार के अवसर, जलवायु से जुड़े प्रयास और समुदायिक विकास। फाउंडेशन की योजनाएं देश की प्राथमिकताओं और दुनिया के सतत विकास लक्ष्यों के साथ जुड़ी हुई हैं। आज अदाणी फाउंडेशन 22 राज्यों के 7,247 गांवों में काम कर रहा है और करीब 1.33 करोड़ लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाल चुका है।

अधिक पढ़ें
मैं अक्सर हमारे काम को एक दीप प्रज्वलित करने जैसा मानती हूं। हर उम्मीद की किरण, हर सशक्त बनाने वाला कदम, किसी और के भीतर भी रोशनी को जगा सकता है, वो भी बिना अपनी चमक खोए। यही तो खूबसूरती है इस काम की, जो हम कर रहे हैं। ऐसे समुदाय बनाना जो एक-दूसरे को ऊपर उठाएं, और ऐसा भविष्य तैयार करना जो सबके लिए और ज्यादा उज्ज्वल हो।
डॉ. प्रीति अदाणी
चेयरपर्सन, अदाणी फाउंडेशन

उपलब्धियों पर एक नजर

शिक्षा: अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना
स्वास्थ्य और पोषण: जरूरत और देखभाल के बीच की दूरी को कम करना
सतत आजीविका: लोगों को सम्मान के साथ कमाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना
जलवायु पर काम : बदलती जलवायु और परिस्थितियों के लिए मजबूत तैयारी करना
सामुदायिक विकास: समाज के समग्र विकास और बेहतर जीवन स्तर को बढ़ावा देना
Scroll to top