अपने जुनून को ताकत दें, भारत का भविष्य गढ़ें या अपने जुनून को दिशा दें, भारत का भविष्य गढ़ें

एक ऐसा स्थान जहां आपको प्रोत्साहित किया जाता है, सशक्त बनाया जाता है और जोड़ा जाता है, जहां हम 'ग्रोथ विथ गुडनेस' की अपनी मूल भावना के साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं।

मूल्य जो आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

यहीं से शुरू होता है विकास के साथ ही पूर्णता का सफर

जीवन बीमा
सभी नियमित कर्मचारी ग्रुप की टर्म लाइफ इंश्योरेंस योजना के तहत कवर किया जाता है।
स्वास्थ्य देखभाल
सभी एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को एक मेडिक्लेम पॉलिसी के तहत कवर किया गया है; गैर-कार्यकारियों नॉन- एक्जीक्यूटिव को एक अस्पताल सहायता स्कीम के तहत कवर किया गया है|
दिव्यांगता और अशक्तता कवरेज
सभी कर्मचारियों को एक ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट (GPA) पॉलिसी के तहत कवर किया गया है|
सेवानिवृत्ति लाभ
सभी प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी स्कीम के सदस्य हैं, और उन्हें पैरेंटल छुट्टी का अधिकार प्राप्त है|
माता-पिता की गंभीर बीमारियों के लिए कवरेज
कर्मचारियों के माता-पिता के लिए गंभीर बिमारियों जैसे, कैंसर, हार्ट बाईपास सर्जरी, मेजर ऑर्गन ट्रांसप्लांट, आदि के लिए ये कवरेज प्रदान की जाती है|
ग्रुप लोन पॉलिसी
यह सभी कर्मचारियों के मेडिकल, शादी और शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए लागू है।
आवास ऋण ब्याज सब्सिडी नीति
अदानी पोर्टफोलियो अपने आवास ऋण ब्याज सब्सिडी योजना (एक वर्ष या उससे अधिक के कर्मचारी पात्र हैं) के माध्यम से कर्मचारियों को दीर्घकालिक संपत्ति बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
पारिवारिक मिलन समारोह
कर्मचारियों के परिवारों के बीच मेल-जोल को बढ़ावा देने के लिए एक फैमिली गेट-टुगेदर स्कीम है, जहां कर्मचारी साल में एक बार अपने परिवारों के साथ पिकनिक, डिनर, छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं।
मातृत्व लाभ
कंपनी की सभी महिला कर्मचारी मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 में परिभाषित मातृत्व अवकाश का लाभ उठा सकती हैं।
पितृत्व अवकाश नीति
हमारी पितृत्व अवकाश कंपनी नीति के तहत उन कर्मचारियों के लिए प्रावधान किए गए हैं, जो पिता बनने वाले हैं। कर्मचारी छह दिन का सवैतनिक पितृत्व अवकाश ले सकते हैं।
ईएपी
कर्मचारी सहायता कार्यक्रम (ईएपी) एक ऐसी सेवा है, जो कर्मचारियों और उनके परिवारों को मदद देने के लिए बनाई गई है। इसमें टेलीफोन पर सलाह, ऑनलाइन थेरेपी और वीडियो परामर्श जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह कार्यक्रम आपको मानसिक तनाव, भावनात्मक परेशानी या कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं से निपटने में मदद करता है, ताकि आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और काम पर बुरा असर न पड़े।
अदाणी मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर
हम व्यावसायिक परिणामों को परिभाषित करने के लिए कर्मचारी-केंद्रित और समावेशी दृष्टिकोण के माध्यम से भीतर से प्रतिभा का निर्माण करते हैं।
AMDC पर सुविधाएँ
एएमडीसी पूरे वर्ष कर्मचारियों को शिक्षण एवं विकास कार्यक्रम प्रदान करने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करता है।
ई-विद्यालय
हम समूह के विविध व्यवसायों और स्थानों में सीखने को समर्थन और सुदृढ़ करने के लिए ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म "ईविद्यालय" का भी उपयोग करते हैं।
लर्निंग रिसोर्स सेंटर
एएमडीसी लाइब्रेरी अपने आंतरिक संकाय सदस्यों और अधिकारियों दोनों के लिए एक मूल्यवान ज्ञान संसाधन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
तेज़ विकास
अदाणी की हर एक कंपनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जहाँ अवसरों और नौकरियों की कोई कमी नहीं है| हमारे यहाँ हर एक सदस्य को पूरी मदद और मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के मौके मिलें और उनका विकास हो |
आपका विकास, कंपनी का विकास
अदाणी में काम करने वाले हर एक अदाणियन को बहुत-से विकल्प और कई क्षेत्रों में नई संभावनाएं/अवसर खोजने के मौके मिलते हैं| हमारे यहाँ कर्मचारियों के लिए कई तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाते हैं, जिससे वो संगठन के साथ कदम-से-कदम मिलाकर आगे बढ़ें और उनका भी विकास हो |
ऑपरेशन का स्केल
अदाणी को अपने दूरदर्शी पोर्टफ़ोलियो बिज़नस पर गर्व है क्योंकि इसके ज़रिये हम राष्ट्र-निर्माण में बहुत अहम योगदान दे पा रहे हैं| हम अपने कर्मचारियों को उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने के लिए बहुत-से अवसर देते हैं, जिससे उनके विकास में हम हर तरह से मदद कर सकें |

सभी बनेंगे सशक्त, कोई नहीं रहेगा पीछे

  • डाइवर्सिटी

    डाइवर्सिटी

    अदाणी ग्रुप की कार्यक्षमता उसे निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति देती है, जिसमें उत्कृष्टता की भावना गहराई से जुड़ी हुई है। इस प्रगति का मूल आधार है एक वैज्ञानिक और पारदर्शी कंपनसेशन प्रणाली, जो न केवल न्यायसंगत और आकर्षक है, बल्कि प्रतिभा को बनाए रखने और उनके योगदान को सशक्त बनाने में भी सहायक है। ग्रुप सुरक्षा और स्वास्थ्य के उच्चतम मानकों का पालन करता है और कर्मचारियों की भलाई को सर्वोपरि मानता है, जिससे एक सुरक्षित, सकारात्मक और विकासोन्मुख कार्य परिवेश का निर्माण होता है।

  • इक्विटी

    इक्विटी

    अदाणी पोर्टफोलियो में प्रतिस्पर्धात्मक मुआवजा (कॉम्पिटिटिव कंपनसेशन) , लिंग वेतन समानता (जेंडर पे-पैरिटी) और जेंडर डाइवर्सिटी हमेशा से प्राथमिकता रही है। विभिन्न स्तरों पर महिलाओं की भर्ती लगातार बढ़ी है। मुआवजे का निर्धारण पूरी तरह से योग्यता, कौशल और अनुभव पर आधारित है- इसमें किसी भी प्रकार का लिंग भेद नहीं किया जाता। कंपनी ने एक प्रभावी पुरस्कार प्रणाली (रिवॉर्ड मैकेनिज्म) लागू की है और मुआवजे के मानकों को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कार्य किया है।

  • इम्पैक्ट

    इम्पैक्ट

    अदाणी पोर्टफोलियो में, हम एक सतत और जिम्मेदार कॉर्पोरेट संस्कृति विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो केवल व्यवसायिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है।हमारे ईएसजी पहलों के तहत, हमें अपने एम्पलॉयी वॉल्यूनटेअरिंग प्रोग्राम पर गर्व है। ये प्रोगाम कर्मचारियों को समाज सेवा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित और उनकी मदद करता है। इस प्रोग्राम के जरिए हम टीम के सदस्यों को विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण से जुड़े कार्यों में जुड़ने का मौका मिलता है, जहां वो अपने समय, कौशल और संसाधनों का योगदान करके मदद कर सकते हैं|

आपकी तरक्की के लिए अनगिनत अवसर

भारत के सतत विकास के सपने में सहयोग

रिन्यूएबल पावर जनरेशन

हर घर को करें रौशन

गैस डिस्ट्रीब्यूशन, वितरण

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र को सशक्त बनाएं

सौर ऊर्जा उत्पादन

देश के हर घर में पहुंचे बिजली

पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन

भारत को एनर्जी एफिशिएंट बनाएं

थर्मल पावर जनरेशन

एक सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण में योगदान

डिफ़ेन्स और एयरोस्पेस

भारत के ट्रांसमिट डोमेन को अनुकूलित करें

एयरपोर्

भारत की लाइफ़लाइन को जोड़ने में मदद करें

सड़क, मेट्रो, रेलवे और पानी

बड़े पैमाने पर डाटा स्टोरेज को सक्षम करें

डाटा सेन्टर

भारत के ट्रेड गेटवे को मज़बूत बनायें

प्राकृतिक संसाधन

अदाणी के डिजिटल इनोवेशन्स का हिस्सा बनें

अदाणी डिजिटल

एक मज़बूत रियल एस्टेट लैंडस्केप का निर्माण करें

अदाणी रियलट

भारत की कॉमर्स विकास को और बढ़ाने में मदद करें

पोर्ट और SEZ (स्पेशल इकॉनोमिक ज़ोन)

राष्ट्र निर्माण की दिशा में बढ़ते कदम
x

रिक्रूटमेंट डिस्क्लेमर

धोखाधड़ी भर्ती से सावधान !

हाल ही में, अदाणी ग्रुप में नौकरी देने के धोखाधड़ी वाले ई-मेल/फ़ोन कॉल/अन्य संचार के माध्यमों से लोगों को संपर्क किया जा रहा है|

ये ई-मेल उम्मीदवारों से अनुरोध करते हैं कि भर्ती प्रक्रिया में अगले चरण में जाने के लिए वो उनकी एजेंसी/बैंक खाते में पैसे जमा करें|

इस तरह के ई-मेल अदाणी ग्रुप द्वारा नहीं भेजे गए हैं| हम अपने यहाँ नौकरी में भर्ती की प्रक्रिया के लिए किसी से भी पैसे नहीं मांगते हैं|

अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को ऐसा कोई ई-मेल आया है तो कृपया उसका जवाब न दें | अदाणी ग्रुप ऐसे किसी भी तरह के धोखाधड़ी का शिकार होने वाले व्यक्ति के परिणामों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है|

Scroll to top