एक हरित भविष्य का निर्माण

हमारे बेहतर कल के लिए ग्रीन टेक्नोलॉजी और इको-फ्रैंडली पहलों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को जानें।

अदाणी समूह की नई रिपोर्ट का नाम है 'बेहतर कल के लिए', जो समूह के विचार 'अच्छाई के साथ विकास' से जुड़ा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि हम एक सकारात्मक बदलाव लाने और दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट में यह दिखाया गया है कि भारत के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हम कार्बन उत्सर्जन कम करने पर काम कर रहे हैं। इसमें हमारे मुख्य कार्य, योजनाएँ और अदानी फाउंडेशन की सामुदायिक भलाई की परियोजनाएँ शामिल हैं।

अधिक पढ़ें
हम मुंद्रा में दुनिया की सबसे महत्वाकांक्षी ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं में से एक तैयार कर रहे हैं। यह पूरी तरह से इंटीग्रेटेड प्रणाली पर आधारित होगी, जिसमें सभी जरूरी चीजें – जैसे कि उपकरण, पवन टर्बाइन, इलेक्ट्रोलाइजर्स, और सोलर मॉड्यूल बनाने की बड़ी फैक्ट्रियां – एक ही जगह होंगी। इसमें हमारी अपनी इंजीनियरिंग, खरीदारी और निर्माण की क्षमता भी शामिल होगी। यह परियोजना न केवल ग्रीन हाइड्रोजन और उससे बनने वाले उत्पादों का उत्पादन करेगी, बल्कि पास में ही मौजूद पोर्ट और औद्योगिक ढांचा इनके निर्यात में भी मदद करेगा। इससे हाइड्रोजन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की शुरुआती चुनौतियां कम की जा सकेंगी।ऐसी बड़ी परियोजना तेजी से पूरी की जा सकती है और कम बिचौलियों के कारण इसकी लागत भी कम आएगी।
गौतम अदाणी
चेयरमैन, अदाणी ग्रुप

"पावरिंग द फ्यूचर"

ईएसजी रिपोर्ट 2023-25: अदाणी पोर्टफोलियो
Scroll to top