गौतम अदाणी, अदाणी ग्रुप के फ़ाउंडर और चेयरमैन हैं, जो भारत के तीन सबसे बड़े इंडस्ट्रियल कॉन्ग्लोमरेट में से एक है| गौतम अदाणी, फ़र्स्ट जनरेशन ऑन्त्रप्रन्योर हैं, जो राष्ट्र निर्माण में योगदान के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए “ग्रोथ विथ गुडनेस” की मूल विचारधारा को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं| ग्रुप का हर बिज़नेस भारत की प्रगति को तेज़ करने के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ़्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर केंद्रित है|
अदाणी ग्रुप में 7 पब्लिकली लिस्टेड कंपनियाँ शामिल हैं, जिनकी मार्केट कैपिटलाइज़ेशन जनवरी 2023 तक $101.5 बिलियन से अधिक थी| अदाणी समूह के बिज़नेस, एनर्जी, पोर्ट और लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, गैस, डिफ़ेंस एंड एयरोस्पेस, और एयरपोर्ट तक फैले हुए हैं| भारतभर में ग्रुप अपने हर बिज़नेस में लीडरशिप पोजिशन पर कायम है।
गौतम अदाणी के लिए राष्ट्र निर्माण का मतलब है, पोर्ट और लॉजिस्टिक्स हबों की एक नई श्रृंखला बनाकर, भारत के समुद्र तटों को नया रूप देना| उनके लिए राष्ट्र निर्माण का मतलब है, देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करना और भारत के गांवों में रहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों तक बिजली पहुंचाकर शहर और गाँव के बीच के अंतर को कम करना| साथ ही, राष्ट्र निर्माण के लिए गौतम अदाणी एक आधुनिक एग्रीकल्चर सप्लाय चेन बनाकर फ़ूड सिक्यूरिटी को बढ़ावा देना चाहते हैं जिससे हमारे किसान सशक्त बन सकें| उनके इन प्रयासों के चलते हज़ारों नौकरियाँ पैदा हुई हैं|
गौतम अदाणी का लक्ष्य है कि भारत को सस्टेनेबल एनर्जी के क्षेत्र में एक मज़बूत खिलाड़ी बनाया जाए। इसके लिए रिन्युएबल इको सिस्टम में कंपनी ने भारी निवेश किया है। जिसमें शामिल हैं सोलर मैन्युफ़ैक्चरिंग, सोलर जेनरेशन, और सोलर पार्क जैसे बिज़नेस| उनका सपना भारत को डिफ़ेंस और सिक्योरिटी में आत्मनिर्भर बनाना है|
ग्रुप का भारत के विकास में साझादीर बनने की इच्छा रखने वाले ग्लोबल बिज़नेस लिडर्स के साथ काम करने का एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है| अपने-अपने बिज़नेस में इन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की ग्लोबल एक्सपर्टीज़ के साथ अदाणी ग्रुप के प्रोजेक्ट एक्ज़िक्यूशन और मार्केट केपबिलिटीज़ को मिलाकर, एक मज़बूत और स्थाई पार्टनरशिप बनाई गयी है| इन पार्टनर्स में विल्मर ग्रुप, टोटल SA और एलबिट सिस्टम्स शामिल हैं|
अदाणी फ़ाउंडेशन, ग्रुप की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी शाखा में गौतम अदाणी की ख़ास रुचि है| फ़ाउंडेशन पूरे भारत में शिक्षा, हेल्थकेयर, सस्टेनेबल लाइवलीहुड और कम्युनिटी इंफ़्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्रों में अपनी पहल के ज़रिये हर साल 18 भारतीय राज्यों के 2315 गांवों में 34 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित करता है|