अहमदाबाद, 28 जुलाई, 2025: अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के ज़रिए भारत की ऊर्जा संरचना को बदलने के अपने मिशन को लगातार जारी रखा हुआ है। आज एटीजीएल ने 30 जून, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के लिए अपने व्यावसायिक, संरचनात्मक और वित्तीय प्रदर्शन के परिणाम जारी किए।
अदाणी टोटल गैस के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सुरेश पी. मंगलानी ने कहा, "तिमाही के दौरान हमने सालाना 16% की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ हासिल की, जिसमें सीएनजी वॉल्यूम में 21% की वृद्धि प्रमुख कारण रही। हम देशभर के सभी 34 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में अपने सीजीडी नेटवर्क का विस्तार लगातार कर रहे हैं, जिसमें अब तक 14,000 इंच-किलोमीटर से अधिक स्टील पाइपलाइन, 650 सीएनजी स्टेशन स्थापित हो चुके हैं और हम 10 लाख उपभोक्ताओं के आँकड़ें को छूने के बेहद करीब हैं। ईवी चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या भी बढ़कर 3,800 से अधिक हो गई है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उस स्थिति में हासिल हुआ जब सीएनजी के लिए एपीएम गैस आवंटन सिर्फ 43% रहा और शेष आपूर्ति महंगे नए कुओं और एचपीएचटी (हाई प्रेशर हाई टेम्परेचर) गैस के आवंटन से पूरी की गई। मजबूत गैस सोर्सिंग पोर्टफोलियो तैयार करने, परिचालन क्षमता को बेहतर बनाने और प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के हमारे सतत प्रयासों के चलते हमने पीएनजी और सीएनजी दोनों के लिए 100% आपूर्ति विश्वसनीयता और उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया है। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एटीजीएल टीम ने सालाना गैस कीमतों में तेज वृद्धि के बावजूद लगातार स्थिर एबिट्डा प्रदान किया है।"
उन्होंने आगे कहा, "आगे की रणनीति पर बात करते हुए हम न सिर्फ अपने सीजीडी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार सभी भौगोलिक क्षेत्रों में कर रहे हैं, बल्कि एलएनजी, ई-मोबिलिटी और सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) जैसे क्षेत्रों में भी अपने कारोबार को मजबूती दे रहे हैं। तिमाही के दौरान हरियाणा में हमने अपना पहला सीबीजी स्टेशन शुरू किया। इसके साथ ही, हमारी जियो-बीपी के साथ हालिया साझेदारी, जिसके तहत दोनों कंपनियाँ एक-दूसरे के फ्यूल ऑप्शन्स को चुनिंदा आउटलेट्स पर उपलब्ध कराएँगी, हमारे 34 भौगोलिक क्षेत्रों में डोडो और कोडो मॉडल के सीएनजी स्टेशंस को जियो-बीपी के फ्यूल्स के साथ तेजी से जोड़ने में मदद करेगी।"
उन्होंने कहा, "हम भारत के ऊर्जा संक्रमण को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और औद्योगिक, घरेलू और परिवहन क्षेत्रों में कम-कार्बन वाले समाधानों को उपलब्ध कराने के अपने प्रयासों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।"
स्टैंडअलोन परिचालन और ढाँचागत मुख्य बिंदु
| Operational Performance | ||||
|---|---|---|---|---|
| Particulars | UoM | Q1 FY26 | Q1 FY25 | % Change YoY |
| Sales Volume | MMSCM | 267 | 230 | 16% |
| CNG Sales | MMSCM | 185 | 153 | 21% |
| PNG Sales | MMSCM | 82 | 77 | 6% |
| Infrastructure Performance | ||||
|---|---|---|---|---|
| Particulars | UoM | As on 30 Jun’ 25 | Q1 Additions | |
| CNG Stations | Nos. | 650 | 3 | |
| MSN (IK) | Nos. | 14,197 | 425 | |
| Domestic-PNG | Nos. | 989,537 | 26,869 | |
| Commercial-PNG | Nos. | 6,466 | 125 | |
| Industrial-PNG | Nos. | 2,990 | 32 | |
इंफ्रास्ट्रक्चर एवं संचालन- वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही
स्टैंडअलोन वित्तीय मुख्य बिंदु
| Financial Performance | ||||
|---|---|---|---|---|
| Particulars | UoM | Q1 FY26 | Q1 FY25 | % Change YoY |
| Revenue from Operations | INR Cr | 1,491 | 1,237 | 21% |
| Cost of Natural Gas | INR Cr | 1,049 | 804 | 31% |
| Gross Profit | INR Cr | 442 | 434 | 2% |
| EBITDA | INR Cr | 301 | 308 | -2% |
| Profit Before Tax | INR Cr | 219 | 237 | -7% |
| Profit After Tax | INR Cr | 162 | 177 | -8% |
परिणाम विवरण- वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही
प्रमुख पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) संबंधित बिंदु
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. < Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.