अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेडः वित्त वर्ष 26 के 9 महीने में दिखी राजस्व में बढ़त

ग्रीनफील्ड नवी मुंबई एयरपोर्ट ने संचालन शुरू किया

अदाणी सोलर दुनिया के शीर्ष 10 सोलर मैन्युफैक्चरर्स की प्रतिष्ठित सूची में शामिल

9 माह वित्त वर्ष 26 (सालाना) –वित्तीय हाइलाइट्स

  • राजस्व ₹69,756 करोड़
  • एबिटडा ₹11,985 करोड़
  • पीबीटी ₹3,581 करोड़, जिसमें एडब्ल्यूएल हिस्सेदारी की बिक्री और सीमेंट यूनिट्स को अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को बेचने से हुआ ₹9,215 करोड़ का असाधारण लाभ शामिल नहीं है
  • एएएचएल एयरपोर्ट्स, 9 महीनों में एबिटडा, वित्त वर्ष 25 के पूरे साल के एबिटडा से 7% अधिक रहा

कैपिटल मार्केट हाइलाइट्स

  • ₹24,930 करोड़ जुटाकर राइट्स इश्यू सफलतापूर्वक पूरा किया गया; बाजार से 30% अधिक सब्सक्रिप्शन मिला
  • जनवरी 2026 में तीसरे पब्लिक एनसीडी इश्यू के माध्यम से ₹1,000 करोड़ जुटाए गए

बिज़नेस हाइलाइट्स

  • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 25 दिसंबर से संचालन में आ गया
  • एचएएम रोड के दो प्रोजेक्ट शुरू हुए; अब कुल 9 प्रोजेक्ट्स संचालन में
  • अदाणी सोलर (एएनआईएल) दुनिया के शीर्ष 10 वैश्विक सोलर मैन्युफैक्चरर्स में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी
  • एईएल के वॉटर बिज़नेस को मीठी नदी परियोजना के विकास के लिए एलओए प्राप्त हुआ
  • एसीएक्स डेटा सेंटर ने 14.4 मेगावाट क्षमता का संचालन शुरू किया; अब कुल परिचालन क्षमता 50+ मेगावाट

अहमदाबाद, 03 फ़रवरी 2026: अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने आज 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही और 9 महीनों के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की।

एईएल ने इस तिमाही के दौरान लगातार परफॉर्मेंस का बेहतरीन रिकॉर्ड कायम रखा। कंपनी ने अपने मजबूत रिकॉर्ड को और सुदृढ़ किया है। ग्रीनफील्ड नवी मुंबई एयरपोर्ट का अधिग्रहण के पांच साल से भी कम समय में संचालन शुरू होना इसकी बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा, एईएल ने तय समयसीमा के भीतर दो एचएएम रोड प्रोजेक्ट्स पूरे किए और गुवाहाटी एयरपोर्ट पर एकीकृत नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन कर सफलतापूर्वक परियोजनाओं को अमल में लाया।.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी ने कहा , "मजबूत निष्पादन क्षमता और स्पष्ट रणनीतिक फोकस के साथ, अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 26 के पहले 9 महीनों में सशक्त परिचालन प्रदर्शन किया है, जो हमारे इनक्यूबेटर मॉडल की मजबूती और विविध इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो की गहराई को दर्शाता है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो बड़े पैमाने पर अधिक तेज़ी से देश के लिए महत्वपूर्ण परिसंपत्तियाँ विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। एयरपोर्ट्स, रिन्यूएबल मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर्स और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में हमारी निरंतर प्रगति, साथ ही राइट्स इश्यू और एनसीडी इश्यू के ज़रिए कैपिटल मार्केट से मिले मज़बूत समर्थन, हमें विकास के अगले चरण को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में रखता है। जैसे-जैसे भारत $5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, एईएल वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी व्यवसायों को विकसित करने के अपने मिशन पर दृढ़ है, जो आर्थिक मूल्य सृजन के साथ-साथ सस्टेनेबिलिटी, तकनीकी नेतृत्व और दीर्घकालिक राष्ट्रीय प्रभाव को भी आगे बढ़ाते हैं।"

समेकित वित्तीय हाइलाइट्स (रु. करोड़ में)

विवरण क्यू3 एफ वाय25 क्यू3 एफ वाय26 सालाना % चेंज 9एम एफवाय25 9एम एफवाय26 सालाना % चेंज
कुल आय 23,501 25,475 8% 72,763 69,756 (4%)
एबिटडा 3,723 4,297 15% 12,377 11,985 (3%)
असाधारण लाभ - 5,632 - - 9,215 -
प्रॉफिट बिफोर टैक्स 576 6,932 11x 5,220 12,796 145%
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स1 58 5,627 90x 3,254 9,560 193%

नोट: ¹पीएटी शेयरधारकों के लिए लागू

इन्क्यूबेटिंग बिज़नेस के वित्तीय हाइलाइट्स

विवरण क्यू3 एफ वाय25 क्यू3 एफ वाय26 सालाना % चेंज 9एम एफवाय25 9एम एफवाय26 सालाना % चेंज
एएनआईएल इकोसिस्टम
कुल आय 2,941 3,161 7% 10,575 10,394 (2%)
एबिटडा 903 975 8% 3,666 3,359 (8%)
पीबीटी 691 693 - 3,033 2,528 (17%)
एयरपोर्ट्स
कुल आय 2,939 3,770 28% 7,393 9,652 31%
एबिटडा 1,101 1,568 42% 2,527 3,724 47%
पीबीटी 237 675 185% - 979 -

ऑपरेशनल हाइलाइट्स

वॉल्यूम क्यू3 एफ वाय25 क्यू3 एफ वाय26 सालाना % चेंज 9एम एफवाय25 9एम एफवाय26 सालाना % चेंज
एएनआईएल इकोसिस्टम
मॉड्यूल सेल्स (एमडब्ल्यू) 893 997 12% 3273 3440 5%
डब्ल्यूटीजी (सेट्स) 48 66 38% 104 129 24%
एयरपोर्ट्स
पैक्स मूवमेंट (एमएन) 24.6 24.7 - 69.7 70.6 1%
एटीएम ('000) 160.5 159.0 (1%) 466.0 460.7 (1%)
कार्गो (लाख एमटी) 2.7 3.1 12% 8.2 8.7 6%
रोड्स
कंस्ट्रक्शन (एल-केएम) 805.1 391.7 (51%) 1715.5 1341.0 (22%)
माइनिंग सर्विसेज
डिस्पैच (एमएमटी) 11.8 10.7 (9%) 29.3 33.3 14%
आईआरएम
वॉल्यूम (एमएमटी) 12.1 11.2 (7%) 41.2 35.3 (14%)

बिज़नेस अपडेट्स

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज़ (एएनआईएल – ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम)
  • मॉड्यूल बिक्री प्रति तिमाही 1 गीगावाट से अधिक के स्तर पर बनी रही; घरेलू सोलर मॉड्यूल बिक्री सालाना आधार पर 40% बढ़कर 997 मेगावाट हुई
  • विंड डिविज़न ने 3.3 मेगावाट डब्ल्यूटीजी मॉडल की आपूर्ति शुरू की; तिमाही के दौरान 12 सेट सप्लाई किए गए
अदाणी कॉनेक्स प्रा. लि. (एसीएक्स – डेटा सेंटर)
  • पुणे डेटा सेंटर फेज-I 9.6 मेगावाट संचालन क्षमता
  • हैदराबाद डेटा सेंटर फेज-II 4.8 मेगावाट संचालन क्षमता
अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लि. (एएएचएल – एयरपोर्ट्स)
  • ग्रीनफील्ड नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 25 दिसंबर 2025 से संचालन शुरू किया; फेज-I क्षमता 20 मिलियन यात्री प्रति वर्ष
  • गुवाहाटी एयरपोर्ट पर नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल भवन उद्घाटित
  • तिमाही के दौरान 7 नए रूट, 9 नई उड़ानें और 1 नई एयरलाइन जोड़ी गई
अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट लि. (एआरटीएल – रोड्स)
  • दो एचएएम रोड प्रोजेक्ट्स संचालन में आए; अब कुल 9 प्रोजेक्ट्स ऑपरेशनल
    • विजयवाड़ा बाइपास परियोजना, आंध्र प्रदेश राज्य
    • बड़कुमारी–कार्की परियोजना, ओडिशा
ईएसजी हाइलाइट्स
  • एईएल ने वित्त वर्ष 25 में वॉटर सिक्योरिटी के लिए पहली बार सीडीपी सबमिशन किया और सर्वोच्च 'ए' लीडरशिप रेटिंग हासिल की, जो मज़बूत डेटा डिस्क्लोज़र और क्लाइमेट एक्शन पर रणनीतिक फोकस को दर्शाता है
  • सीडीपी–क्लाइमेट चेंज में भी एईएल को 'ए' लीडरशिप रेटिंग मिली, जो जीएचजी उत्सर्जन घटाने और पर्यावरणीय प्रभाव कम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है

अन्य रिलीज़

Scroll to top