अहमदाबाद, 16 मार्च, 2026: भारत की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो और देश की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत अब इंडिगो ब्लूचिप के सदस्य एएएचएल द्वारा संचालित एयरपोर्ट्स पर ड्यूटी-फ्री खरीदारी करने पर भी रिवॉर्ड कमा सकेंगे।
इस साझेदारी के तहत सदस्य अदाणी प्लेटफॉर्म के जरिए पहले से बुक किए गए ड्यूटी-फ्री प्रोडक्ट्स पर हर 100 रुपए खर्च करने पर पांच इंडिगो ब्लूचिप्स अर्जित कर सकेंगे। यात्री यात्रा से पहले ऑनलाइन प्रोडक्ट्स देख सकते हैं, उन्हें रिज़र्व और भुगतान कर सकते हैं, और फिर एयरपोर्ट पर आसानी से अपनी खरीदारी प्राप्त कर सकते हैं।
नीतन चोपड़ा, चीफ डिजिटल और इंफॉर्मेशन ऑफिसर, इंडिगो, ने कहा, "इंडिगो में हम अपने लॉयल्टी प्रोग्राम को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। अदाणी ड्यूटी-फ्री के साथ यह साझेदारी उड़ानों से आगे बढ़कर ग्राहकों को उपयोगी रिवॉर्ड देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है, जिससे यात्रा का हर कदम यात्रियों के लिए और फायदेमंद बनता है। इंडिगो के व्यापक नेटवर्क और अदाणी के प्रीमियम ड्यूटी-फ्री अनुभव को साथ लाकर हमें खुशी है कि हम देशभर के लाखों यात्रियों को ज्यादा सुविधा, विकल्प और बेहतर अनुभव दे पा रहे हैं।"
सुचित बंसल, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ)- नॉन-एरो, एएएचएल, ने कहा, "हम अदाणी प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल सर्च, प्री-ऑर्डर की सुविधा और आसान कलेक्शन को जोड़कर एयरपोर्ट पर खरीदारी के तरीके को बदल रहे हैं। इंडिगो के साथ हमारी यह साझेदारी भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन और देश के सबसे बड़े निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर को एक साथ लाती है, जिससे यात्रियों को ज्यादा जुड़ा हुआ और फायदेमंद ट्रैवल रिटेल अनुभव मिलेगा।"
ग्राहक एक खास पोर्टल के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं, अपनी इंडिगो ब्लूचिप मेंबरशिप आईडी लिंक कर सकते हैं और खरीदारी पूरी करने के 24-48 घंटे के भीतर अपने खर्च के आधार पर ब्लूचिप्स प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल सुविधा, लॉयल्टी लाभ और एयरपोर्ट रिटेल को एक साथ जोड़कर यात्रियों को और सहज यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम के तहत ड्यूटी-फ्री स्टोर्स अभी मुंबई, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, जयपुर, मंगलुरु और लखनऊ के एयरपोर्ट पर उपलब्ध हैं। जल्द ही इसे गुवाहाटी के लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एलजीबीआईए) और नए शुरू हुए नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) पर भी शुरू करने की योजना है।
इंडिगो हर दिन 2,000 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है और दुनिया भर के 140 से ज्यादा डेस्टिनेशंस को जोड़ती है, जिनमें 95 से अधिक डोमेस्टिक और 40 से अधिक इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस शामिल हैं। इसी के साथ, फ्लीट के आकार और यात्री संख्या के आधार पर यह भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है।
एएएचएल भारत में आठ एयरपोर्ट संचालित करता है, जिनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं, साथ ही नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) भी, जो भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में से एक है और जहाँ 25 दिसंबर 2025 से व्यावसायिक संचालन शुरू हो चुका है।
इन सभी एयरपोर्ट्स पर हर साल करोड़ों यात्री आते-जाते हैं, जिससे एएएचएल भारत का सबसे बड़ा निजी एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बन गया है।
यह साझेदारी दोनों कंपनियों के उस व्यापक प्रयास को भी दर्शाती है, जिसके तहत वे डिजिटल ट्रैवल सिस्टम को और मजबूत बनाना चाहती हैं, ताकि यात्रियों को बुकिंग, यात्रा और एयरपोर्ट सेवाओं के दौरान एक ज्यादा जुड़ा हुआ और आसान अनुभव मिल सके।
Beware of Fraudulent Communications Impersonating the Adani Group
It has come to our notice that fraudulent emails and WhatsApp messages claiming to represent the Adani Group are being circulated by unauthorised individuals/entities . These communications seek company, vendor and/or financial information under the pretext of vendor registration or other business-related activities with the Adani Group.
Fraudulent communications have been observed from unauthorised domains including:
We urge all vendors, suppliers, business partners, and members of the public to maintain a high level of vigilance against potential risks and fraudulent activities.
No registration fees: The Adani Group does not charge any fee, deposit or advance for vendor registration. Any such request should be treated as fraudulent.
Verify the email domain: All official communications from the Adani Group will originate strictly from the domain @adani.com. Carefully check for additional or swapped letters, hyphens, or words such as “group”, “project” or “vendor” in the domain.
Beware of unofficial channels: The Adani Group never conducts vendor registration or processes payments through WhatsApp, social media, or personal email accounts.
Verify changes to payment details: Do not act on requests to change bank details, modify IFSC codes and/or transfer funds to a new account without independently verifying the request.
Protect your information: Do not respond to suspicious emails, open attachments or share company, personal or financial information.
If you receive any suspicious communication claiming to represent the Adani Group, please verify its authenticity before responding, sharing information or taking any financial action. You may also bring it to the notice of Adani Group official (AribaHelpdesk@adani.com)
Disclaimer: The Adani Group shall not be responsible for any loss, damage, liability, cost or expense incurred by any person or entity arising from acting upon fraudulent or unauthorised communications purportedly sent in the name of the Adani Group. Recipients are advised to independently verify the authenticity of all such communications. Any action taken in response to fraudulent communications shall be solely at the recipient's own risk, cost and consequences.
We Care About Your Privacy
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.