अदाणी की कच्छ कॉपर बनी प्रतिष्ठित ‘कॉपर मार्क’ हासिल करने वाली भारत की पहली कॉपर उत्पादक कंपनी

अहमदाबाद, 11 नवंबर, 2026: अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की इकाई और दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन कॉपर स्मेल्टर्स में से एक का संचालन करने वाली कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) ने आज घोषणा की कि उसे प्रतिष्ठित वेरामार्क एश्योरेंस, जिसे पहले कॉपर मार्क के नाम से जाना जाता था, का सर्टिफिकेशन मिला है। इसके साथ ही केसीएल जिम्मेदारी के साथ कॉपर उत्पादन के लिए बने इस वैश्विक फ्रेमवर्क के तहत पहचान पाने वाली भारत की पहली उत्पादक कंपनी बन गई है।

वेरामार्क एश्योरेंस, जिसे पहले कॉपर मार्क कहा जाता था, एक प्रमुख स्वतंत्र एश्योरेंस फ्रेमवर्क है। यह कॉपर, निकल और जिंक की पूरी वैल्यू चेन में जिम्मेदार कामकाज को बढ़ावा देता है। यह सर्टिफिकेशन उन उत्पादन इकाइयों को दिया जाता है, जो पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ईएसजी) से जुड़े अपने प्रदर्शन का स्वतंत्र थर्ड-पार्टी ऑडिट कराती हैं और तय किए गए कड़े मानकों पर खरी उतरती हैं।

अदाणी नेचुरल रिसोर्सेस के सीईओ और केसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विनय प्रकाश ने कहा, “कॉपर मार्क हासिल करना किसी भी भारतीय उत्पादक के लिए पहली उपलब्धि है। यह सस्टेनेबल और जिम्मेदारी के साथ उत्पादन करने की हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उपलब्धि के साथ कच्छ कॉपर दुनिया की उन चुनिंदा प्रमुख उत्पादक कंपनियों में शामिल हो गया है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मानकों का पालन करती हैं। दुनिया में इलेक्ट्रिफिकेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, मॉडर्न मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कॉपर की अहमियत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कच्छ कॉपर भारत के भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाला कॉपर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही हम पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वैश्विक स्तर के सबसे उच्च मानकों का पालन करते रहेंगे।”

इस सर्टिफिकेशन के माध्यम से उत्पादक कंपनियां जिम्मेदारी के साथ उत्पादन करने से जुड़े प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर सकती हैं। इसके साथ ही, वे संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को आगे बढ़ाने में भी योगदान देती हैं। इनमें जिम्मेदार खपत और उत्पादन से जुड़ा एसडीजी 12 खास तौर पर शामिल है।

वेरामार्क एश्योरेंस या कॉपर मार्क फ्रेमवर्क को दुनिया की कई प्रमुख माइनिंग और मेटल्स कंपनियों ने अपनाया है। इनमें बीएचपी, रियो टिंटो, फ्रीपोर्ट-मैकमोरन और एंटोफागास्टा, ऑरुबिस जैसी कंपनियाँ शामिल हैं। यह फ्रेमवर्क समय-समय पर दोबारा मूल्यांकन के जरिए पारदर्शिता, जवाबदेही और लगातार सुधार को बढ़ावा देता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सर्टिफिकेशन पाने वाली इकाइयाँ जिम्मेदारी के साथ उत्पादन से जुड़ी वैश्विक अपेक्षाओं में होने वाले बदलावों के अनुरूप काम करती रहें।

रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, पॉवर ट्रांसमिशन, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के तेजी से विस्तार के चलते कॉपर की माँग बढ़ी है। दुनियाभर में ग्राहक, निवेशक और सप्लाई चेन से जुड़े पार्टनर अब जिम्मेदारी के साथ कच्चा माल जुटाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे ऐसे मैन्युफैक्चरर्स के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो सस्टेनेबल प्रोडक्शन के कड़े मानकों का पालन करते हैं।

बदलते बाजार में कॉपर मार्क से मिली यह पहचान केसीएल को जिम्मेदारी के साथ उत्पादित कॉपर के एक भरोसेमंद सप्लायर के रूप में स्थापित करती है। इससे कंपनी को उन वैश्विक कारोबारों की पसंदीदा पार्टनर बनने के अपने उद्देश्य को हासिल करने में मदद मिलेगी, जो सस्टेनेबल, मजबूत और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार सप्लाई चेन तैयार कर रहे हैं।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और कच्छ कॉपर लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी है। अदाणी समूह भारत के सबसे बड़े बिजनेस ऑर्गेनाइजेशंस में से एक है। एईएल ने पोर्ट्स, एनर्जी, यूटिलिटीज, लॉजिस्टिक्स और प्राइमरी इंडस्ट्रीज जैसे क्षेत्रों में कई कारोबार शुरू किए हैं और उन्हें बड़े स्तर पर विकसित किया है। एईएल की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड गुजरात के मुंद्रा में दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन कस्टम कॉपर स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में से एक का संचालन कर रही है। इसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, डिजिटलाइजेशन और उच्च ईएसजी मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि महत्वपूर्ण धातुओं के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सके।

अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanienterprises.com

मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top