भुज, 4 अक्टूबर, 2026: अदाणी ग्रुप की कैपेबिलिटी-बिल्डिंग और स्किलिंग शाखा अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन (एएसई) और कच्छ यूनिवर्सिटी ने आज गुजरात के भुज स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में ग्रीन एनर्जी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का उद्घाटन किया।
कच्छ जिले में अदाणी की ग्रीन एनर्जी गतिविधियों ने पिछले दो वर्षों में 21,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं। इससे रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण, संचालन और रखरखाव के लिए प्रशिक्षित लोगों की मांग बढ़ी है। सीओई इस जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा और छात्रों को रिन्यूएबल एनर्जी की पूरी वैल्यू चेन में अलग-अलग भूमिकाओं के लिए तैयार करेगा। साथ ही, युवाओं को अपने घर के करीब इंडस्ट्री से जुड़े प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
इस सेंटर का उद्घाटन गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने किया। यहां हर साल 10,000 से अधिक कच्छ यूनिवर्सिटी छात्रों को सोलर पीवी टेक्नोलॉजीज, विंड एनर्जी सिस्टम्स, हाइब्रिड सिस्टम्स और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (बीईएसएस), तथा डिजिटल और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सेंटर ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एप्लाइड रिसर्च और आंत्रप्रेन्योरशिप को भी बढ़ावा देगा।
अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर करण अदाणी ने कहा, “अदाणी ग्रुप का हमेशा से प्रयास रहा है कि हम ऐसे सेक्टर्स में काम करें, जो भारत के भविष्य को आकार देंगे। ग्रीन एनर्जी ऐसा ही एक सेक्टर है, जो देश की प्रगति और आने वाली पीढ़ियों, दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। यह ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सुनिश्चित करेगा कि छात्र सिर्फ आज के रोजगार के लिए ही नहीं, बल्कि भारत और दुनिया में उभर रहे नए अवसरों के लिए भी तैयार हों।”
अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन (एएसई) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रॉबिन भौमिक ने कहा, “रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसे आगे बढ़ाने के लिए जिस विशेषज्ञ कार्यबल की जरूरत है, उसकी रफ्तार उतनी तेज नहीं है। हम इसी अंतर को दूर करना चाहते हैं। कच्छ यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर हम इंडस्ट्री की जरूरतों को क्लासरूम तक ला सकते हैं, छात्रों को उन टेक्नोलॉजी का व्यावहारिक अनुभव दे सकते हैं, जिनके साथ उन्हें आगे काम करना होगा और उन्हें शिक्षा से रोजगार की ओर बढ़ने में मदद कर सकते हैं।”
भारत 2030 तक 500 गीगावॉट (जीडब्ल्यू) गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता हासिल करने के लक्ष्य की दिशा में रिन्यूएबल एनर्जी का विस्तार कर रहा है। इससे बड़े स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ विशेषज्ञ तकनीकी कौशल की माँग भी बढ़ रही है। कच्छ में यह विस्तार पहले से दिखाई दे रहा है। खावड़ा में अदाणी ग्रुप 538 वर्ग किलोमीटर में फैला 30 गीगावॉट का रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित कर रहा है, जो पेरिस शहर के आकार से पाँच गुना बड़ा है। इससे सोलर, विंड, एनर्जी स्टोरेज और डिजिटल टेक्नोलॉजीज के क्षेत्र में कौशल की माँग बढ़ रही है।
सीओई में लर्न, प्रैक्टिस, एक्सपीरियंस, सर्टिफाई और करियर के व्यवस्थित पाथवे के तहत क्लासरूम, सिमुलेशन आधारित और प्रैक्टिकल लर्निंग को एक साथ जोड़ा जाएगा। इसके पाठ्यक्रम में सोलर पीवी, विंड एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन, बीईएसएस और माइक्रोग्रिड्स के साथ-साथ डिजिटल सिस्टम्स भी शामिल हैं। इनमें इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट की मॉनिटरिंग और कंट्रोलिंग के लिए सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (एससीएडीए), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित एनर्जी डेटा और स्मार्ट-ग्रिड टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।
यह पहल भारत की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण सेक्टर्स के लिए स्केलेबल टैलेंट इकोसिस्टम तैयार करने की एएसई की व्यापक कोशिश का हिस्सा है। इसके जरिए छात्रों को रिसर्च और आंत्रप्रेन्योरशिप से जुड़ने, अपने घर के करीब रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में करियर बनाने और इंडस्ट्री के नेतृत्व में रियल-वर्ल्ड एक्सपीरियंस हासिल करने के अवसर मिलेंगे।
अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन के बारे में जानकारी
अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन, अदाणी ग्रुप की समर्पित कैपेबिलिटी-बिल्डिंग इकाई है। हमारा उद्देश्य एक मजबूत और स्केलेबल टैलेंट इकोसिस्टम तैयार करना है, जो एंटरप्राइज ग्रोथ को गति दे और राष्ट्र निर्माण में योगदान करे। इंडस्ट्री-फर्स्ट पाठ्यक्रम को वास्तविक कार्यस्थल के माहौल से जोड़कर, हम ऐसा ह्यूमन कैपिटल तैयार करते हैं, जो पहले ही दिन, पहले घंटे से उत्पादकता देने में सक्षम हो। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी रणनीतिक पहलों के जरिए हम ग्लोबली कॉम्पिटिटिव वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं और भारत के सबसे महत्वपूर्ण सेक्टर्स के लिए ‘टैलेंट सिक्योरिटी’ सुनिश्चित कर रहे हैं।
मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com