लगातार दूसरे साल भारत में नंबर 1 रही अदाणी इलेक्ट्रिसिटी

मुंबई, 21 मार्च 2026: भारत का पावर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर अब बेहतर प्रदर्शन पर आधारित मॉडल की ओर बढ़ रहा है। इसमें काम करने की क्षमता, आर्थिक अनुशासन और ग्राहकों को दी जाने वाली सेवा में सुधार देखा जा रहा है। यह बदलाव हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज रैंकिंग (डीयूआर) और कंज्यूमर सर्विस रेटिंग का डिस्कॉम (सीएसआरडी) में दिखता है, जिसे केंद्र सरकार के बिजली मंत्रालय ने आरईसी लिमिटेड के साथ मिलकर जारी किया है।

देशभर में आंकी गई 66 इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में, अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (अदाणी इलेक्ट्रिसिटी) ने लगातार दूसरे साल भारत की नंबर 1 डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का स्थान बनाए रखा। उसे 92.5 अंक मिले, जो यह दिखाता है कि उसने सभी मुख्य मापदंडों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कंदर्प पटेल ने कहा, "लगातार दूसरे साल नंबर 1 स्थान बनाए रखना यह दिखाता है कि हमारी टीम हर दिन कितनी मेहनत, अनुशासन और निरंतरता के साथ काम करती है। यह सम्मान सिर्फ अच्छे प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उस भरोसे को भी दर्शाता है जो इस शहर के लोग हम पर करते हैं। यह हमें और मजबूत बनाता है कि हम मुंबई में बिना रुकावट के बिजली सप्लाई जारी रखें और लोगों को भरोसेमंद, तेज़ और मजबूत बिजली सेवा देते रहें।”

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी को ए+ रेटिंग मिली है। यह रेटिंग उन्हें भरोसेमंद बिजली सप्लाई, सही बिलिंग और ग्राहकों की शिकायतों का जल्दी और सही समाधान करने के कारण मिली है। इससे यह साफ होता है कि कंपनी का अच्छा काम सीधे तौर पर ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पूरे बिजली क्षेत्र में ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाओं में सुधार देखा गया है। अब ज्यादा कंपनियों को ए+, ए और बी+ जैसी अच्छी रेटिंग मिल रही है। कुल 6 कंपनियों को ए+ रेटिंग मिली, और कोई भी कंपनी सबसे खराब श्रेणी में नहीं आई।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी का प्रदर्शन यह दिखाता है कि कंपनी आर्थिक मजबूती, काम करने की क्षमता, पर्याप्त संसाधन, सप्लाई प्लानिंग और नई डिजिटल तकनीकों जैसे स्मार्ट मीटर और डेटा एनालिटिक्स में मजबूत है। मुंबई में 30 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवा देते हुए, कंपनी अपने काम में भरोसा, तेज प्रतिक्रिया और पारदर्शिता को सबसे ज्यादा महत्व देती है।

यह रैंकिंग दिखाती है कि अब बिजली क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। इसमें प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह की कंपनियां टॉप परफॉर्मर्स में शामिल हैं, जिनमें टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टी पी डी डी एल), नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ( एन पी सी एल), दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड ( डी जी वी सी एल), बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग जैसी कंपनियां शामिल हैं।

यह मिक्स यह दर्शाता है कि अब सफलता अच्छी व्यवस्था, सही तरीके से काम करने और नई तकनीक अपनाने पर निर्भर हो गई है।

पूरे देश के इस आकलन में तीन मुख्य ट्रेंड सामने आए हैं, एक कंपनियों के प्रदर्शन में अब अंतर कम हो रहा है (लगभग सभी अच्छा कर रही हैं)। दूसरा डिजिटलाइजेशन अब एक सामान्य और जरूरी आधार बन गई है। तीसरा ग्राहकों को मिलने वाला अनुभव अब सबसे बड़ा फर्क पैदा करने वाला कारक बन गया है।

अन्य रिलीज़

Scroll to top