अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन और गुजरात सरकार मिलकर कच्छ में बनाएंगे 11 आईटीआई

इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक तैयार की होगी तकनीकी शिक्षा

भुज, 29 मई, 2026: इंडस्ट्री और कारोबार की जरूरतों के मुताबिक बड़े स्तर पर कुशल युवाओं को तैयार करने पर काम करने वाले अदाणी ग्रुप का प्लेटफॉर्म अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन (एएसई) अब गुजरात सरकार के साथ मिलकर कच्छ के 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक बनाने जा रहा है। इसके लिए आज गुजरात सरकार के साथ दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत आईटीआई में इंडस्ट्री से जुड़ी स्किल ट्रेनिंग और रोजगार पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि युवाओं को बेहतर नौकरी के अवसर मिल सकें।

कच्छ तेजी से रिन्यूएबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। ऐसे में, इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को जरूरी स्किल्स और सही अनुभव देना है, ताकि वे क्षेत्र के विकास के अगले दौर का हिस्सा बन सकें।

भुज के जीएआईएमएस ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एमओयू हस्तांतरित किया गया। यह कार्यक्रम एएसई के 'कर्म उत्सव' प्लेटफॉर्म के तहत आयोजित हुआ, जो स्किल आधारित काम की अहमियत और युवाओं को देश निर्माण से जुड़े करियर की ओर बढ़ाने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में 650 से ज्यादा छात्र, शिक्षक, नीति निर्माता और इंडस्ट्री प्रतिनिधि शामिल हुए। इससे क्षेत्र में इंडस्ट्री से जुड़ी स्किल ट्रेनिंग और रोजगार आधारित शिक्षा के बढ़ते महत्व को भी मजबूती मिली।

इस साझेदारी के तहत सिलेबस को बेहतर बनाना, इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक करना, शिक्षकों की ट्रेनिंग, प्रैक्टिकल सीखने के मौके, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सपोर्ट पर खास ध्यान दिया जाएगा, ताकि तकनीकी शिक्षा को इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक बनाया जा सके|

कार्यक्रम में श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार तथा ग्रामीण विकास मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया, श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री कांतिलाल अमृतिया, कच्छ जिले के वरिष्ठ अधिकारी और गुजरात सरकार के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा अदाणी समूह के वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और कच्छ के सभी 11 सरकारी आईटीआई के छात्र भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एएसई की ओर से छात्रों को 'स्किल2एम्प्लॉय' लेटर्स ऑफ इनविटेशन भी दिए गए। वहीं, 22 छात्रों को शानदार प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। इसके अलावा एएसई के ट्रेन-द-ट्रेनर (टीटीटी) प्रोग्राम के तहत 30 प्रशिक्षकों को सर्टिफिकेट ऑफ कम्प्लीशन दिए गए। अदाणी ग्रुप में काम कर रहे आईटीआई पास युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे तकनीकी शिक्षा ने उनके करियर को नई दिशा दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार तथा ग्रामीण विकास मंत्री कुंवरजीभाई बावलिया ने आत्मनिर्भर कार्यबल तैयार करने में इंडस्ट्री से जुड़ी स्किल ट्रेनिंग की अहम् भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य युवाओं को वैश्विक स्तर की तकनीकी ट्रेनिंग देना है, ताकि स्किल इंडिया मिशन के तहत हर युवा आत्मनिर्भर बन सके। कुशल युवा ही एक समृद्ध राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।"

वहीं श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री कांतिलाल अमृतिया ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, "कुशल युवा ही हमारे देश की असली ताकत हैं और वे भारत की आर्थिक प्रगति, विकास और राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।"

एएसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रॉबिन भौमिक ने कहा कि कच्छ एएसई की लंबे समय के लिए स्किल डेवलपमेंट सोच का एक अहम् हिस्सा बना रहेगा।

उन्होंने कहा, "कच्छ हमारी कर्मभूमि है और हम इसके भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। गुजरात सरकार और क्षेत्र के आईटीआई के साथ मिलकर हमारा उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है, जो इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार हों और अलग-अलग क्षेत्रों में काम करके कच्छ के लंबे समय तक विकास में योगदान दे सकें।"

एएसई अपने 'स्किल2एम्प्लॉय' मॉडल के जरिए क्लासरूम की पढ़ाई को वास्तविक कामकाजी अनुभव से जोड़ता है। सिम्युलेशन, सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), ट्रेन-द-ट्रेनर (टीटीटी) प्रोग्राम और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रमों की मदद से एएसई ऐसे युवाओं को तैयार करने पर काम कर रहा है, जो नौकरी के पहले दिन और पहले घंटे से ही बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं के पलायन को कम करना और क्षेत्र में कुशल कार्यबल को मजबूत बनाना है, ताकि कच्छ के विकास में स्थानीय युवाओं की भागीदारी और बढ़ सके।

आईटीआई को आधुनिक और रोजगार केंद्रित बनाने के लिए एएसई द्वारा तैयार किए गए 10 सूत्री एजेंडा को अब देश के कई अन्य राज्यों में 'गुजरात मॉडल' के रूप में देखा जा रहा है।

अदाणी स्किल्स एंड एजुकेशन (एएसई) के बारे में जानकारी

एएसई ग्रुप अदाणी ग्रुप की शिक्षा और कौशल विकास इकाई है, जो देश के युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर तैयार करने की दिशा में काम करती है। नए प्रोग्राम्स, इंडस्ट्री साझेदारी और सामुदायिक पहल के जरिए एएसई भविष्य की जरूरतों के मुताबिक कुशल कार्यबल तैयार करने पर ध्यान दे रहा है, जो विकसित भारत के विजन को मजबूत करे।

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top