अदाणी एयरपोर्ट्स ने ‘360 वन एसेट’ से करीब 2790 करोड़ रुपए की नई इक्विटी जुटाई

अहमदाबाद, 23 नवंबर 2026: अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी और भारत की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनियों में से एक, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने 360 वन अल्टरनेट्स एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के साथ समझौता किया है। यह कंपनी अपने फंड्स और सहयोगी संस्थाओं (360 वन एसेट) के माध्यम से एएएचएल में तकरीबन 2,790 करोड़ रुपए (करीब 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का निवेश करेगी। इसके साथ एएएचएल अब तक कुल करीब 1.35 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश जुटा चुकी है।

यह सौदा इससे पहले जुटाए गए 9,825 करोड़ रुपए (करीब 1 अरब अमेरिकी डॉलर) के निवेश के बाद हुआ है। इस निवेश में अल्फा वेव ग्लोबल, प्रेमजी इन्वेस्ट, टेमासेक और ब्लैक रॉक द्वारा प्रबंधित फंड्स समेत देश और दुनिया के कई बड़े निवेशक शामिल थे। यह भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में वित्तीय संस्थानों की ओर से किए गए सबसे बड़े शुरुआती इक्विटी निवेशों में से एक था।

एएएचएल और 360 वन एसेट ने शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत 360 वन एसेट, शुरुआती निवेशकों के समान शर्तों और वैल्यूएशन पर एएएचएल के नए इक्विटी शेयर खरीदेगी। इससे कंपनी का प्री-मनी इक्विटी वैल्यूएशन करीब 18 अरब अमेरिकी डॉलर तय होता है। 360 वन एसेट ने शुरुआती निवेशकों के साथ हुए शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट को भी स्वीकार कर लिया है। दोनों सौदे पूरे होने के बाद सभी निवेशकों के पास मिलकर एएएचएल की करीब 7.01% हिस्सेदारी होगी। इस सौदे को पूरा करने के लिए जरूरी मंजूरियाँ और अन्य औपचारिकताएँ पूरी करनी होंगी।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा, "यह साझेदारी अदाणी एयरपोर्ट्स के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। देश और दुनिया के बड़े निवेशकों का लंबे समय के लिए हमारे साथ जुड़ना, भारत में एविएशन सेक्टर की विकास संभावनाओं पर उनके भरोसे को दिखाता है। हम अपने एयरपोर्ट्स के आसपास एक पूरा इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य एयरपोर्ट्स को सिर्फ यात्रियों के आने-जाने की जगह तक सीमित न रखकर ऐसे आधुनिक एयरपोर्ट सिटी के रूप में विकसित करना है, जहाँ एविएशन, कारोबार, मनोरंजन और क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स एक साथ आगे बढ़ें और देश के विकास में लंबे समय तक योगदान दें।"

इस नए निवेश दौर में 360 वन एसेट के साथ अल्फा वेव ग्लोबल, प्रेमजी इन्वेस्ट, टेमासेक और ब्लैक रॉक द्वारा प्रबंधित फंड्स भी शामिल हैं। यह निवेश एएएचएल के बड़े स्तर पर काम करने की क्षमता, संचालन के अनुभव और भविष्य में विकास की संभावनाओं पर संस्थागत निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

पूँजी निवेश के ये अलग-अलग दौर तीन प्रमुख रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हैं। ये उद्देश्य कंपनी के एविएशन और इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार के भविष्य को दिशा देंगे। कंपनी का लक्ष्य अब तक की करीब 9.6 करोड़ यात्रियों को संभालने की अपनी क्षमता को दोगुना करके हर साल 20 करोड़ यात्रियों तक पहुँचाना है।

एएएचएल ने अपने सभी एयरपोर्ट्स को आधुनिक बनाने और उनकी सुविधाओं को बेहतर करने का बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना के तहत अदाणी एयरपोर्ट सिटी विकसित की जाएँगी और हर जगह विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और अन्य जरूरी गैर-एविएशन कारोबार का भी विस्तार किया जाएगा। इससे कारोबार से होने वाली कमाई बढ़ेगी और यात्रियों का सफर पहले से बेहतर होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सुविधाओं को जोड़कर इस पहल से समूह का पूरा एयरपोर्ट इकोसिस्टम और भी मजबूत होगा।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के बारे में

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल), अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है और भारत की सबसे बड़ी निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनियों में से एक है। कंपनी देशभर में आठ एयरपोर्ट्स का संचालन करती है और भारत के कुल यात्रियों में से 23% से अधिक को सेवाएँ प्रदान करती है। एएएचएल एयरपोर्ट्स से जुड़ा एक पूरा प्लेटफॉर्म संचालित और विकसित करती है। इसमें एविएशन से जुड़ी सेवाएँ, यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएँ और एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों का विकास शामिल है। एएएचएल की शुरुआत से ही कंपनी ने आधुनिक तकनीक, यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों को एयरपोर्ट विकास का हिस्सा बनाया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बारे में

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। अदाणी ग्रुप भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है। एईएल का देश के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी से जुड़े कारोबार को शुरू करने, विकसित करने और बड़े स्तर तक पहुंचाने का लंबा अनुभव रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में एईएल ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस जैसे कारोबारों को बड़े स्तर पर विकसित किया है। फिलहाल कंपनी के नए कारोबारों में एयरपोर्ट्स, सड़कें, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, कॉपर और अन्य जरूरी औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। ये सभी कारोबार भारत की लंबी अवधि की इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanienterprises.com | www.adaniairports.com

मीडिया से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें: रॉय पॉल roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top