अदाणी ग्रीन एनर्जी की ऊर्जा बिक्री 32% बढ़कर 25.8 अरब यूनिट हुई, पहली छमाही में एबिट्डा1 41% बढ़कर 7,957 करोड़ रुपए

अहमदाबाद, 21 अक्टूबर, 2026: भारत की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त अवधि के वित्तीय नतीजे घोषित किए। नतीजे कंपनी के परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: दूसरी तिमाही और वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही

(राशि करोड़ रुपए में)

विवरण तिमाही-दर-तिमाही प्रदर्शन छमाही प्रदर्शन
वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही % बदलाव वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही % बदलाव
बिजली आपूर्ति से राजस्व 2,776 4,019 45% 6,088 8,299 36%
बिजली आपूर्ति से एबिट्डा 1 2,543 3,835 51% 5,651 7,957 41%
एबिट्डा मार्जिन (%) 90.5% 92.0% 91.8% 92.9%
कैश प्रॉफिट 3 1,348 1,951 45% 3,094 4,176 35%

1. बिजली आपूर्ति से ईबीआईटीडीए= बिजली आपूर्ति से राजस्व + कार्बन क्रेडिट आय (अन्य परिचालन आय का हिस्सा) + समय पर भुगतान पर छूट - कर्मचारी लाभ व्यय – अन्य व्यय (जिसमें संपत्तियों की बिक्री से होने वाला नुकसान और ऐसे एकमुश्त खर्च शामिल नहीं हैं)

2. स्थापित क्षमता के आधार पर बैटरी स्टोरेज क्षमता

3. नकद लाभ = पैट + मूल्यह्रास (Depreciation) + आस्थगित कर + असाधारण मदें

एमयूएस: मिलियन यूनिट

  • राजस्व और एबिट्डा में मजबूत बढ़ोतरी की वजह लगातार क्षमता विस्तार, रिन्यूएबल एनर्जी की आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल और सभी साइट्स पर बेहतर परिचालन प्रदर्शन रहा। पहली छमाही में ऊर्जा बिक्री सालाना आधार पर 32% बढ़कर 25,747 मिलियन यूनिट हो गई। इस दौरान, 4,083 मेगावॉट की नई क्षमता जोड़ी गई, जो सालाना आधार पर 24% अधिक है।
  • वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में खावड़ा में 3,081 मेगावॉट-घंटे की बैटरी स्टोरेज क्षमता जोड़ी गई। इससे कुल बीईएसएस क्षमता बढ़कर 6,632 मेगावॉट-घंटे हो गई, जो भारत की कुल परिचालन बीईएसएस क्षमता के 50% से अधिक है। इस क्षमता के साथ यह दुनिया की सबसे बड़ी एकल-स्थान वाली बैटरी स्टोरेज स्थापना भी बन गई है।
  • बैटरी स्टोरेज में अब तक हुई मजबूत क्षमता वृद्धि के आधार पर एजीईएल वित्त वर्ष 27 में बीईएसएस क्षमता के 10 गीगावॉट-घंटे के लक्ष्य को पार कर सकती है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ आशीष खन्ना ने कहा, “भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के रूप में हमें इस क्षेत्र की प्रगति को गति देने पर गर्व है। वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में हमारा मजबूत प्रदर्शन इसी का प्रमाण है। हमारी परिचालन रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता सालाना आधार पर 24% बढ़कर 20.8 गीगावाट हो गई, जबकि ऊर्जा बिक्री में 32% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे हमारे सोलर, विंड और हाइब्रिड संयंत्रों का परिचालन प्रदर्शन मजबूत बना रहा।

दूसरी तिमाही में भी प्रदर्शन मजबूत रहा। ऊर्जा बिक्री सालाना आधार पर 33% बढ़ी और बिजली आपूर्ति से राजस्व 45% बढ़कर 4,019 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, बिजली आपूर्ति से एबिट्डा में सालाना आधार पर 51% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

एनर्जी स्टोरेज के क्षेत्र में भी हमने एक अहम उपलब्धि हासिल की है। खावड़ा में हमारी परिचालन बीईएसएस क्षमता बढ़कर 6.63 गीगावॉट-घंटे हो गई है, जो दुनिया की सबसे बड़ी एकल-स्थान वाली बैटरी स्टोरेज स्थापना है। इसके साथ एजीईएल भारत की सबसे बड़ी बीईएसएस परिचालक कंपनी बन गई है और देश की कुल परिचालन क्षमता में इसकी हिस्सेदारी आधे से अधिक है। हम ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता पर लगातार नजर रखते हुए ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं।”

क्षमता विस्तार और परिचालन प्रदर्शन: वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही

  • परिचालन क्षमता: कंपनी की परिचालन क्षमता सालाना आधार पर 24% बढ़कर 20.8 गीगावॉट हो गई। इससे वर्ष 2030 तक 50 गीगावॉट क्षमता हासिल करने के लक्ष्य की दिशा में प्रगति हुई है।

एजीईएल ने सालाना आधार पर 4,083 मेगावॉट की नई क्षमता जोड़ी। इसमें 2,957 मेगावॉट सोलर क्षमता शामिल है, जिसमें गुजरात के खावड़ा में 2,568 मेगावॉट और राजस्थान में 389 मेगावॉट क्षमता जोड़ी गई। इसके अलावा, 805 मेगावॉट विंड क्षमता जोड़ी गई, जिसमें खावड़ा में 666 मेगावॉट और मुंद्रा में 139 मेगावॉट शामिल हैं। खावड़ा में 321 मेगावॉट की सोलर-विंड हाइब्रिड क्षमता भी जोड़ी गई।

  • ऊर्जा बिक्री: क्षमता विस्तार और सभी रिन्यूएबल एनर्जी साइट्स पर मजबूत परिचालन प्रदर्शन के दम पर पहली छमाही में ऊर्जा बिक्री सालाना आधार पर 32% बढ़कर 25,747 मिलियन यूनिट हो गई।

  • परिचालन और रखरखाव (ओएंडएम) में दक्षता: एजीईएल का परिचालन और रखरखाव उन्नत तकनीक पर आधारित है। एनर्जी नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर के जरिए देशभर में रिन्यूएबल एनर्जी संयंत्रों की रियल-टाइम निगरानी की जाती है। इससे संयंत्रों की उपलब्धता लगातार बेहतर बनी है और बिजली उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है। साथ ही, परिचालन और रखरखाव की लागत भी कम हुई है, जिससे कंपनी ने 93% का इंडस्ट्री में अग्रणी एबिट्डा मार्जिन हासिल किया है।

  • पूंजीगत खर्च में दक्षता: वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में कंपनी ने पूँजीगत खर्च के तहत करीब 17,160 करोड़ रुपए का निवेश किया, जो सालाना आधार पर 38% अधिक है। यह अनुशासित तरीके से पूंजी निवेश करने और लंबी अवधि में विकास पर कंपनी के निरंतर ध्यान को दर्शाता है।

खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी संयंत्र का विकास

  • दुनिया का सबसे बड़ा बिजली संयंत्र: एजीईएल गुजरात के खावड़ा में 30 गीगावाट क्षमता वाले विशाल रिन्यूएबल एनर्जी संयंत्र का विकास लगातार आगे बढ़ा रही है। यह संयंत्र 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जो पेरिस शहर के क्षेत्रफल का करीब पांच गुना है। यह परियोजना बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी संयंत्रों के विकास के लिए वैश्विक मानक स्थापित करेगी। खावड़ा में परिचालन क्षमता एक साल पहले के 7.1 गीगावॉट से बढ़कर 10.8 गीगावाट हो गई है। बीईएसएस में कंपनी का निवेश रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन के प्रबंधन में अधिक लचीलापन देकर खावड़ा में बिजली उत्पादन में कटौती से जुड़ी चुनौतियों को दूर करने में भी मदद कर रहा है।
  • तेजी से काम पूरा करना: खावड़ा में सोलर, विंड और हाइब्रिड संयंत्रों की कुल परिचालन क्षमता अब 10,752 मेगावॉट हो गई है। बड़े स्तर पर कर्मचारियों की तैनाती, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला और रोबोट की मदद से सोलर मॉड्यूल लगाने जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से एजीईएल वर्ष 2029 तक खावड़ा में 30 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इतने बड़े स्तर पर तेजी से काम पूरा करने के मामले में यह परियोजना वैश्विक मानक स्थापित करेगी।

4. इसमें 10,002 मेगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता शामिल है, जो एजीईएल की अपनी बिजली उत्पादन क्षमता है। शेष 750 मेगावॉट क्षमता अदाणी ग्रुप की अन्य कंपनियों के लिए स्थापित की गई है।

ईएसजी के क्षेत्र में नेतृत्व

  • ईएसजी प्रतिबद्धता के लिए लगातार मिल रही पहचान:
    • खावड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) परियोजना को इंडिया एनर्जी स्टोरेज वीक (आईईएसडब्ल्यू) 2026 में ‘प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’ का सबसे बड़ा पुरस्कार मिला।
    • ईएसजी के क्षेत्र में सात प्रमुख रेटिंग एजेंसियों के मूल्यांकन में दुनिया की शीर्ष 10 कंपनियों में जगह बनाई।
    • एनएसई सस्टेनेबिलिटी रेटिंग्स एंड एनालिटिक्स द्वारा लगातार दूसरे वर्ष यूटिलिटी क्षेत्र में पहला स्थान मिला।
    • एफटीएसई रसेल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष वैकल्पिक बिजली उप-क्षेत्र में दुनिया में पहला स्थान मिला।
    • न्यूयॉर्क में आयोजित रॉयटर्स एनर्जी इंडस्ट्री अवॉर्ड्स 2026 में ‘क्लीन पॉवर जनरेशन अवॉर्ड’ मिला।
    • केयरएज-ईएसजी 1+ रेटिंग हासिल की। 87.3 का रिकॉर्ड स्कोर लगातार दूसरे वर्ष सभी क्षेत्रों में अब तक दिया गया सबसे उच्च स्कोर है।
    • क्रिसिल द्वारा लगातार पांचवें वर्ष बिजली उत्पादन क्षेत्र में पहला स्थान मिला।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है, जो स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव को गति दे रही है। कंपनी बड़े पैमाने पर ग्रिड से जुड़े सोलर, विंड, हाइब्रिड और ऊर्जा भंडारण संयंत्रों का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है। फिलहाल, एजीईएल के पास 12 राज्यों में 20.8 गीगावॉट की परिचालन रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता और 6.63 गीगावॉट-घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता है, जो भारत में सबसे अधिक है। कंपनी ने वर्ष 2030 तक 50 गीगावॉट क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसमें 5 गीगावॉट पंप्ड स्टोरेज क्षमता भी शामिल है। इसके अलावा, अगले पांच वर्षों में 50 गीगावॉट-घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है। ये लक्ष्य भारत के कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयासों के अनुरूप हैं।

एजीईएल सस्ती स्वच्छ ऊर्जा को बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर ध्यान दे रही है, ताकि ऊर्जा की समतलित लागत (एलसीओई) कम की जा सके। कंपनी गुजरात के खावड़ा में बंजर भूमि पर दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगावॉट क्षमता वाला रिन्यूएबल एनर्जी संयंत्र विकसित कर रही है। यह 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जो पेरिस के क्षेत्रफल का करीब पांच गुना है। कंपनी के परिचालन संयंत्रों को वॉटर पॉजिटिव, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त और लैंडफिल में शून्य कचरा भेजने वाले संयंत्रों के रूप में प्रमाणित किया गया है। ये प्रमाणन स्थायी विकास को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanigreenenergy.com

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

निवेशक संपर्क - vijil.jain@adani.com

डिस्केलमर: इस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी या विचारों की निष्पक्षता, सटीकता, पूर्णता या शुद्धता के संबंध में कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी (चाहे स्पष्ट हो या निहित) नहीं दी गई है, और न ही इन पर कोई भरोसा किया जाना चाहिए। इस विज्ञप्ति में दिए गए कुछ कथन 'दूरंदेशी बयान' (forward-looking statements) हो सकते हैं, जो अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रबंधन की वर्तमान मान्यताओं और धारणाओं पर आधारित हैं। इनमें ऐसे ज्ञात और अज्ञात जोखिम तथा अनिश्चितताएं शामिल हो सकती हैं, जिनके कारण वास्तविक परिणाम अनुमानित परिणामों से काफी अलग हो सकते हैं। यह विज्ञप्ति केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है और इसमें किसी भी प्रतिभूति (securities) को खरीदने या उसके लिए सब्सक्राइब करने का कोई प्रस्ताव या आमंत्रण शामिल नहीं है। पिछले प्रदर्शन से भविष्य के परिणामों का संकेत मिलना जरूरी नहीं है। कंपनी भविष्य की घटनाओं या घटनाक्रमों के अनुरूप इन दूरंदेशी बयान कथनों को अपडेट करने की कोई जिम्मेदारी नहीं लेती है।

अन्य रिलीज़

Scroll to top