धारावी पुनर्वास आवासों के लिए धूमधाम से संपन्न हुई पूजा

मुंबई, 12 अक्टूबर 2026: अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने सोमवार को 22 एकड़ की माटुंगा रेलवे साइट पर भूमि पूजन किया। इसके साथ ही एशिया की सबसे बड़ी अनौपचारिक बस्तियों में से एक और दस लाख से ज़्यादा निवासियों का घर, धारावी के लिए पुनर्वास निर्माण कार्य शुरू हो गया।

प्रोजेक्ट की स्पेशल पर्पस व्हीकल, अदाणी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (ANDPL), यह सुनिश्चित करेगी कि पात्र निवासियों को 'इन-सीटू' (मौजूदा जगह पर) पुनर्वास योजना के तहत 350 वर्ग फुट के घर मिलें।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने कहा, "हर परिवार ऐसे घर का हकदार है जहां वह सुरक्षित महसूस करें और भविष्य की योजना बना सकें। हम जानते हैं कि धारावी के परिवारों के लिए इसका क्या मतलब है। माटुंगा में, हम 10 टावर बना रहे हैं जिनमें 10,432 घर और 1,379 कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूनिट्स होंगी। हम ऐसे इलाके बना रहे हैं जहाँ परिवार बेहतर ढंग से रह सकें और अपने बच्चों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।"

इस प्रोजेक्ट में यूएस की डिज़ाइन फर्म 'सासाकी', यूके की इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी 'ब्यूरो हैपोल्ड', मुंबई की 'स्टूडियो-पीओडी, मशहूर आर्किटेक्ट हफीज़ कॉन्ट्रैक्टर, पी&टी और एआरसी स्टूडियो के साथ-साथ सिंगापुर के अर्बन प्लानिंग विशेषज्ञों की विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया गया है।

ये 10 टावर महाराष्ट्र सरकार के तहत धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट/स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी को तीन चरणों में सौंपे जाएंगे: पहले पांच मार्च 2029 तक, अगले दो अगस्त 2029 तक और बाकी तीन अगस्त 2030 तक।

महाराष्ट्र सरकार के शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री असीम कुमार गुप्ता इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट/स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर भी इस समारोह में शामिल हुए।

डॉ. कल्याणकर ने कहा, "यह धारावी के परिवारों के लिए एक अहम कदम है। हमारा ध्यान सुरक्षित, आधुनिक घर और बेहतर जीवन स्तर के लिए ज़रूरी बुनियादी सुविधाएँ और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने पर है।"

हर टावर में 37 से 39 मंज़िलें, 10 से 12 पैसेंजर लिफ्ट और दो डेडिकेटेड फायर लिफ्ट होंगी। दो अतिरिक्त लिफ्ट कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूनिट्स के लिए होंगी। सुविधाओं में किंडरगार्टन, कम्युनिटी हॉल, पोडियम गार्डन, बैठने की जगह, सोसाइटी ऑफिस और पूजा-स्थल शामिल होंगे।

हर रिहैबिलिटेशन बिल्डिंग में व्यावसायिक क्षेत्र का दस प्रतिशत हिस्सा कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव के लिए रेवेन्यू जुटाने के मकसद से रिज़र्व रखा जाएगा। एएनडीपीएल हैंडओवर के बाद शुरुआती 10 सालों तक बिल्डिंग और शेयर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का रखरखाव करेगा।

महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गांधी जयंती (महात्मा गांधी की 157वीं जयंती) के मौके पर धारावी एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया और उसके बाद भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस ने धारावी को समर्पित एक एंथम (गीत) भी लॉन्च किया और वहां के लोगों, संस्कृति और इतिहास पर आधारित एक कॉफी-टेबल बुक जारी की।

22,500 वर्ग फुट में फैला यह एक्सपीरियंस सेंटर निवासियों को प्रस्तावित रीडेवलपमेंट (पुनर्विकास) की एक झलक दिखाता है। इसमें असली आकार के सैंपल घर, थ्री-डी वॉकथ्रू और इंटरैक्टिव डिस्प्ले शामिल हैं, जिनमें आवास, कार्यस्थल, सुविधाएँ, परिवहन और खुली जगहों को दिखाया गया है।

एएनडीपीएल के सीईओ अनिल सरदाना ने कहा, "धारावी एक्सपीरियंस सेंटर ने निवासियों को नियोजित घरों और इलाकों की पहली झलक दिखाई। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही, हमारा ध्यान काम पूरा करने और लंबे समय तक रखरखाव पर है। हैंडओवर के बाद हम 10 वर्षों तक हर इमारत और उसके कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर का रखरखाव करेंगे।"

इस बड़े रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में एक मिक्स्ड-यूज़ टाउनशिप बनाने की योजना है, जिसमें दुकानें, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं, पूजा स्थल, पार्क, सार्वजनिक परिवहन और अन्य सामाजिक बुनियादी सुविधाएँ शामिल होंगी। ज़रूरी सुविधाएं ऐसी जगहों पर बनाने की योजना है, जहां 15 मिनट की पैदल दूरी में पहुँचा जा सके।

अदाणी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के बारे में जानकारी

अडानी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (ANDPL) एक स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) है जिसे धारावी पुनर्विकास परियोजना (DRP) को लागू करने के लिए बनाया गया है। इसमें महाराष्ट्र सरकार और अडानी ग्रुप शेयरहोल्डर हैं। ANDPL का गठन धारावी पुनर्विकास परियोजना की योजना बनाने और उसे लागू करने के लिए किया गया है, जिसका मकसद धारावी के लोगों के रहने की स्थिति, बुनियादी ढांचे और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करना है। यह SPV आधुनिक, सुरक्षित और समावेशी शहरी जगहें बनाने के लिए जिम्मेदार है। इसके तहत अच्छी गुणवत्ता वाले घरों के साथ-साथ ज़रूरी शहरी बुनियादी ढांचे (जैसे ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी, पानी की सप्लाई, बिजली, साफ-सफाई और डिजिटल सेवाएं) को भी शामिल किया जाएगा। इसकी कार्यप्रणाली में भौतिक बुनियादी ढांचे, समुदाय की भलाई और आजीविका व स्थानीय उद्यमों को बनाए रखने पर समान रूप से ज़ोर दिया जाता है। ANDPL का पुनर्विकास ढांचा महाराष्ट्र सरकार के नियमों और वैश्विक स्तर पर अपनाए जाने वाले सर्वोत्तम तरीकों का पालन करता है, ताकि टिकाऊ, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शहरी माहौल बनाया जा सके।

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top