अहमदाबाद, 18 नवंबर, 2026: अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा और भारत की प्रमुख बिल्डिंग मटेरियल सॉल्यूशन
कंपनियों में से एक अदाणी सीमेंट ने गुजरात स्थित अपने सांघी प्लांट में भारी क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रकों को हरी झंडी
दिखाई। अदाणी सीमेंट ने पहली बार ईवी ट्रकों को तैनात किया है। यह पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अहम कदम है। यह कंपनी की
सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन लॉजिस्टिक्स की दिशा में भी एक अहम् उपलब्धि है।
अदाणी ग्रुप के सीमेंट बिजनेस के सीईओ श्री विनोद बहेती ने कहा, "सांघी में इन ट्रकों की तैनाती तो बस
शुरुआत है। हमने सम्पूर्ण भारत में ऐसे कई रूट की पहचान की है, जहां क्लिंकर और सीमेंट का ट्रांसपोर्ट ईवी के माध्यम से
किया जा सकता है। हम जितने ट्रकों को इलेक्ट्रिक बनाएंगे, उतना ही कार्बन उत्सर्जन कम होगा। साथ ही, डीजल की कीमतों में
उतार-चढ़ाव का असर हमारी लॉजिस्टिक्स लागत पर भी कम पड़ेगा। यह सस्टेनेबिलिटी का ऐसा तरीका है, जिससे लोगों, पर्यावरण और
कंपनी की वित्तीय स्थिति, तीनों को फायदा होता है। यह हमारी उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत हम एक ऐसी सीमेंट
कंपनी बनाना चाहते हैं, जो पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदार हो, प्रतिस्पर्धा में आगे रहे और भारत की विकास यात्रा में
योगदान देने के साथ उसके भविष्य को भी सुरक्षित रखे।"
भारत के सीमेंट सेक्टर में भारी क्षमता वाले ईवी ट्रकों का इस्तेमाल अब आर्थिक रूप से भी काफी फायदेमंद साबित
हो रहा है। पिछले एक दशक में डीजल की कीमतों में 60% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि लिथियम-आयन
(ली-आयन) बैटरी पैक की लागत में करीब 70% की कमी आई है और सोलर टैरिफ भी 47% घटे
हैं।
डीजल ट्रकों से हर किलोमीटर पर करीब 0.7375 किलोग्राम सीओ₂ (कार्बन डाई ऑक्साइड) उत्सर्जित
होता है। वहीं, रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाले ईवी ट्रक माल ढुलाई के दौरान होने वाले इस उत्सर्जन को
100% तक खत्म कर सकते हैं। इस तरह लॉजिस्टिक्स को इलेक्ट्रिक बनाना स्कोप 3 उत्सर्जन कम
करने का एक प्रभावी तरीका है। अदाणी सीमेंट के 410 ट्रकों के बेड़े से हर साल 25,000 टन से अधिक
सीओ₂ उत्सर्जन कम होने का अनुमान है। इससे हर साल करीब 1.1 करोड़ लीटर डीजल की खपत भी बचेगी।
कंपनी की योजना आने वाले समय में इस पहल को दूसरे रूट और प्लांट्स तक भी बढ़ाने की है।
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक देश है। यहाँ चूना पत्थर, क्लिंकर और तैयार सीमेंट को लंबी सप्लाई चेन के
माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना इस सेक्टर के कामकाज का जरूरी हिस्सा है। हालाँकि, इस प्रक्रिया में काफी कार्बन
उत्सर्जन होता है। अदाणी सीमेंट की ईवी ट्रकों की तैनाती से इस चुनौती के लागत और पर्यावरण, दोनों पहलुओं पर सीधे काम
किया जा सकेगा।
अदाणी सीमेंट के बारे में
अदाणी सीमेंट में अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और इसकी सब्सिडियरी कंपनियाँ एसीसी लिमिटेड और ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड शामिल
हैं। यह अदाणी ग्रुप का बिल्डिंग मटेरियल्स सॉल्यूशन बिजनेस है। 113.5 एमटीपीए की स्थापित क्षमता के साथ कंपनी सीमेंट,
कंक्रीट और विशेष बिल्डिंग सॉल्यूशन की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही, कंपनी एडवांस्ड आरएंडडी और टेक्निकल
सर्विसेज भी देती है। अदाणी सीमेंट का लक्ष्य वर्ष 2050 तक नेट-ज़ीरो हासिल करना है। इसके शॉर्ट-टर्म और नेट-ज़ीरो
लक्ष्यों को साइंस बेस्ड टारगेट्स इनिशिएटिव (एसबीटीआई) से मान्यता मिली है। कार्बन उत्सर्जन कम करने की पहल के तहत
कंपनी 1 जीडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश कर रही है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 28 तक 376 मेगावॉट के वेस्ट हीट रिकवरी
सिस्टम लगाने और कम व शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली सीमेंट टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए लीलेक और कूलब्रुक के साथ
साझेदारी की गई है। कंपनी वाटर पॉजिटिव और प्लास्टिक नेगेटिव है। इसके ब्लेंडेड सीमेंट को ग्रीनप्रो सर्टिफिकेशन मिला
हुआ है और इसके इनोवेटिव प्रोडक्ट्स को गृहा प्रोडक्ट कैटलॉग में भी जगह मिली है। अदाणी सीमेंट इंडस्ट्रियल
डीकार्बोनाइजेशन अलायंस से जुड़ने वाली दुनिया की पहली सीमेंट निर्माता कंपनी है। इसके अलावा, यह लीडआईटी की सदस्य भी
है। अदाणी सीमेंट का उद्देश्य कंस्ट्रक्शन मटेरियल्स में गुणवत्ता, इनोवेशन और भरोसेमंद सेवाएँ उपलब्ध कराकर एक मजबूत
राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना है। इसके लिए कंपनी अपनी व्यापक टेक्निकल सर्विसेस और ग्राहकों की जरूरतों को
प्राथमिकता देने वाले तरीके से काम करती है।
इस विज्ञप्ति से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: roy.paul@adani.com
सेफ हार्बर स्टेटमेंट
इस मीडिया विज्ञप्ति में अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड के भविष्य के कामकाज, प्रदर्शन और वित्तीय स्थिति से
जुड़े कुछ अनुमान और बयान शामिल हैं। ये बयान मौजूदा मान्यताओं और उम्मीदों पर आधारित हैं। इनमें कुछ ऐसे जोखिम और
अनिश्चितताएँ भी हैं, जिनके कारण वास्तविक नतीजे बताए गए अनुमानों से काफी अलग हो सकते हैं।
बाजार की स्थितियों में बदलाव, आर्थिक घटनाक्रम, नियामक जरूरतें, इंडस्ट्री से जुड़े बदलाव और अप्रत्याशित परिस्थितियाँ
कंपनी के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती हैं। अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और एसीसी लिमिटेड नई जानकारी मिलने, भविष्य में
होने वाली घटनाओं या किसी अन्य कारण से अपने अनुमानों और बयानों को सार्वजनिक रूप से अपडेट या संशोधित करने के लिए बाध्य
नहीं हैं।
इन जोखिमों के बारे में विस्तार से जानने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और अन्य संबंधित नियामक
संस्थाओं के पास कंपनी की ओर से जमा किए गए दस्तावेज देखे जा सकते हैं।