एसीसी ने बेहतर सेल्स मिक्स, कैपेसिटी एक्सपेंशन और फॉरेस्ट सीमेंट प्लेटफॉर्म की दिशा में प्रगति के साथ कारोबार को नई गति दी

अहमदाबाद, 27 अक्टूबर, 2026: डायवर्सिफाइड अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा और भारत की सबसे भरोसेमंद बिल्डिंग मटिरियल्स एवं सॉल्युशन्स कंपनियों में से एक एसीसी लिमिटेड ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा की।

एसीसी लिमिटेड के पूर्णकालिक डिरेक्टर एवं सीईओ विनोद बहेती ने बताया कि, “वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में हमने बेहतर बिक्री मिश्रण और प्रीमियम प्रॉडक्ट्स की अधिक बिक्री के दम पर मजबूत प्रदर्शन किया। एमएसए के प्रभाव के कारण घोषित आंकडो की सीधे तौर पर तुलना करना पूरी तरह उचित नहीं होगा, लेकिन हमारे कारोबार की बुनियादी गति उत्साहजनक बनी हुई है। इसमें हमारे ट्रेड साझेदारों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

हमारी रणनीति के अनुरूप कारोबार की वृद्धि मुख्य रूप से ट्रेड बिक्री पर आधारित है। साथ ही, हम मूल्यवर्धन और लाभप्रदता पर ध्यान देते हुए व्यापक समाधान उपलब्ध कराने के माध्यम से संस्थागत कारोबार को भी मजबूत कर रहे हैं। उद्योग में मांग की स्थिति अनुकूल बनी हुई है और मॉनसून के बाद इसमें और मजबूती आने की उम्मीद है। हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और पूंजीगत व्यय से मांग को समर्थन मिलने की संभावना है। इसके साथ ही, कीमतों में सुधार की बढ़ती गति से ईंधन और ऊर्जा की ऊंची लागत के प्रभाव को सीमित करने में मदद मिलनी चाहिए।

इस तिमाही के दौरान हमने सलई बनवा और कलंबोली में कुल 3.4 एमटीपीए की अतिरिक्त सीमेंट क्षमता शुरू की। इससे प्रमुख बाजारों की जरूरतों को पूरा करने और भविष्य की वृद्धि को समर्थन देने की हमारी क्षमता मजबूत हुई है। अंबुजा सीमेंट्स के साथ प्रस्तावित विलय को शेयरधारकों की मंजूरी मिलना वन सीमेंट प्लेटफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”

उद्योग का परिदृश्य:

  • वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, मॉनसून के प्रभाव, मौसमी कारणों से प्लांट्स के बंद रहने और ऊर्जा की ऊंची लागत जैसी चुनौतियां सामने आईं। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के साथ घरेलू बाजार में कोयले की उपलब्धता पर लगी सीमाओं ने भी स्थिति को प्रभावित किया। हालांकि, मध्यम अवधि में मांग की संभावनाओं को इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, शहरीकरण, ग्रामीण आवास और औद्योगिक गतिविधियों से लगातार समर्थन मिल रहा है। वित्त वर्ष 2027 में अप्रैल से अगस्त के दौरान केंद्र सरकार का पूंजीगत व्यय पिछले वर्ष की इसी अवधि के रु. 4.3 लाख करोड से 18% बढकर रु. 5.1 लाख करोड हो गया।
  • एसीसी का ध्यान परिचालन दक्षता बढाने, प्रीमियम प्रॉडक्ट्स की हिस्सेदारी बढाने, लॉजिस्टिक्स को अधिक प्रभावी बनाने और पूंजी का अनुशासित आवंटन करने पर बना हुआ है। कारोबार के बिक्री मिश्रण में सुधार, रेडी-मिक्स कंक्रीट नेटवर्क का विस्तार, भरोसेमंद ब्रांड, प्रीमियम एवं टिकाऊ प्रॉडक्ट्स पोर्टफोलियो और मजबूत बैलेंस शीट कंपनी की वृद्धि के लिए ठोस आधार प्रदान करते हैं। शेष मंजूरियां मिलने के अधीन, अंबुजा सीमेंट्स के साथ प्रस्तावित विलय से दोनों कंपनियों के संयुक्त विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और बाजार नेटवर्क के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होने की उम्मीद है।

कारोबार का प्रदर्शन:

एसीसी ने अपने विभिन्न प्रॉडक्ट सेगमेन्ट्स में वेल्यु पर ध्यान केंद्रित करते हुए कारोबार को लगातार मजबूत किया।

परिचालन मेट्रिक्स:

विवरण क्यू2 एफवाय27 क्यू2 एफवाय 26 क्यू1 एफवाय 27
भट्ठी के ईंधन की लागत Rs 1.81/’000 kCal Rs 1.57/’000 kCal Rs 1.67/’000 kCal
बिजली लागत (सकल) Rs 5.84/ kWh Rs 5.95/ kWh Rs 5.60/ kWh
ग्रीन पावर शेयर 34.4 % 30.3 % 31.0 %
प्राथमिक लीड 266 kms 269 kms 254 kms
सीधा प्रेषण (%) 52 % 52 % 52 %
प्रीमियम उत्पाद (व्यापारिक बिक्री का %) 47 % 47 % 44 %

30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए वित्तीय प्रदर्शन:

विवरण यूओएम क्यू2 एफवाय27 क्य1 एफवाय27 क्यू2 एफवाय26 एच1
एफवाय27
एच1
एफवाय26
बिक्री की मात्रा (सीमेंट) Mn T 9.72 10.02 10.0 19.72 20.6
परिचालन से राजस्व Rs. Cr 5,689 5,808 6,005 11,497 12,333
ऑपरेटिंग EBITDA और मार्जिन Rs. Cr 4012 4572 846 8582 1,623
% 7.0% 7.9% 14.1% 7.5% 13.2%
Rs. पीएमटी 4142 4582 849 4362 787
कर के बाद लाभ Rs. Cr 93 147 1,1191 240 1,4951
ईपीएस – डाइल्यूटेड Rs. 4.9 7.8 59.5 12.8 79.4

नोट:

1. वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के शुद्ध लाभ में पिछली अवधि से संबंधित आयकर प्रावधान को वापस लेने से प्राप्त रु. 659 करोड की आय और आयकर रिफंड पर मिले रु. 205 करोड के ब्याज को शामिल किया गया है।

2. मूल कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के साथ एमएसए के तहत अधिक मात्रा में कारोबार किया गया।

बैलेंस शीट की मजबूती:

  • कंपनी की बैलेंस शीट ऋण-मुक्त है। कंपनी की कुल नेटवर्थ रु. 20,680 करोड और नकदी एवं नकदी समकक्ष रु. 578 करोड हैं।
  • क्रिसिल से सर्वोच्च AAA / A1+ क्रेडिट रेटिंग प्राप्त है।

क्षमता विस्तार:

  • उत्तर प्रदेश के सलई बनवा में 2.4 एमटीपीए क्षमता वाली नई सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई सफलतापूर्वक शुरू की गई।
  • एसीसी की सहायक कंपनी बल्क सीमेंट कॉरपोरेशन (इंडिया) लिमिटेड ने महाराष्ट्र के कलंबोली में 3.0 एमटीपीए क्षमता वाली सीमेंट ब्लेंडिंग इकाई शुरू की। इससे सीमेंट उत्पादन क्षमता में 1.0 एमटीपीए की वृद्धि हुई।
  • इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कुल 3.4 एमटीपीए की अतिरिक्त सीमेंट क्षमता जोड़ी गई।

रेडी-मिक्स कंक्रीट कारोबार में वृद्धि:

  • वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में रेडी-मिक्स कंक्रीट की बिक्री मात्रा पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 19% बढ़कर 1.07 मिलियन घन मीटर हो गई। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में बिक्री मात्रा 18% की सालाना वृद्धि के साथ 2.04 मिलियन घन मीटर रही।

वन सीमेंट प्लेटफॉर्म पर अपडेट:

  • एसीसी के शेयरधारकों ने 29 सितंबर, 2026 को एनसीएलटी की ओर से बुलाई गई बैठक में अंबुजा सीमेंट्स के साथ प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी। इस योजना को कानूनी रूप से आवश्यक बहुमत और सार्वजनिक शेयरधारकों की जरूरी मंजूरी मिली। एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयरधारकों द्वारा डाले गए मतों में से क्रमशः 95% से अधिक और 99% मत विलय के पक्ष में पड़े।
  • इस विलय से कॉरपोरेट ढांचे को सरल बनाने, विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स के बीच तालमेल मजबूत करने, संसाधनों का बेहतर आवंटन करने और परिचालन स्तर पर साझा लाभ हासिल करने की उम्मीद है। नियामकीय, वैधानिक और एनसीएलटी की मंजूरियां मिलने के अधीन, विलय की प्रक्रिया वित्त वर्ष 2027 के दौरान पूरी होने की संभावना है।

ईएसजी से जुडे अपडेट:

  • एसएंडपी ग्लोबल के 2025 के कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) में एसीसी का नेट स्कोर 72 से बढाकर 82 कर दिया गया है, जबकि उसका ग्रॉस स्कोर 100 में से 89 पर बरकरार रहा। इससे कंपनी अगस्त 2026 तक वैश्विक निर्माण सामग्री क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल हो गई है।
  • एसीसी के मिश्रित सीमेंट प्रॉडक्ट्स को ग्रीनप्रो (GreenPro) प्रमाणन के साथ-साथ गृहा (GRIHA) प्रमाणन भी मिला है। इसके अलावा, लाइफ सायकल एसेसमेन्ट (एलसीए) और एन्वायर्मेन्टल प्रॉडक्ट डेक्लेरेशन (ईपीडी) पर आधारित मान्यता से भी इन उत्पादों की पर्यावरणीय विशेषताओं को समर्थन मिला है।
  • कंपनी ने दूसरी तिमाही में वॉटर-पॉजिटिव स्थिति का 5.46 गुना स्तर हासिल किया। इसके साथ ही, कंपनी की सभी विनिर्माण इकाइयों में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की व्यवस्था कायम रही। इन सभी इकाइयों में 100% वेस्ट-वॉटर ट्रीटमेन्ट और पुनः उपयोग किया जा रहा है।

ब्रांडिंग और तकनीकी सेवाएं:

  • मॉनसून के दौरान अदाणी एसीसी गोल्ड वॉटर शील्ड सीमेंट के प्रचार अभियान का विस्तार सिनेमा, डिजिटल और आउटडोर माध्यमों पर किया गया। एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के संयुक्त व्यापक प्रचार अभियान के तहत 2,000 से अधिक सिनेमा स्क्रीन पर विज्ञापन दिखाए गए और डिजिटल माध्यमों से 3 करोड से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाई गई।

एसीसी लिमिटेड के बारे में जानकारी

एसीसी लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट्स की एक सहायक कंपनी है और विविध क्षेत्रों में काम करने वाले अडानी समूह का हिस्सा है। यह भारत की सबसे भरोसेमंद निर्माण सामग्री और कंक्रीट समाधान कंपनियों में से एक है। लगभग नौ दशकों के इतिहास के साथ, ACC के पास 22 सीमेंट निर्माण इकाइयाँ और 125 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट हैं। साथ ही, पूरे भारत में इसके चैनल पार्टनर्स का एक व्यापक नेटवर्क है, जो ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान करता है। कंपनी अक्षय ऊर्जा, सामग्री के पुनर्चक्रण (सर्कुलर मटेरियल यूज़), जल प्रबंधन, टिकाऊ लॉजिस्टिक्स और उत्पाद विकास के क्षेत्रों में अपनी सस्टेनेबिलिटी (स्थिरता) प्राथमिकताओं को आगे बढ़ा रही है। बिजनेस टुडे द्वारा आयोजित 'बीटी इंडियाज़ मोस्ट सस्टेनेबल कंपनीज़ 2026' में, एसीसी को 'सेक्टरल एक्सीलेंस इन मैन्युफैक्चरिंग' श्रेणी के अंतर्गत 'सीमेंट क्षेत्र की सबसे टिकाऊ कंपनी' के रूप में मान्यता दी गई है। अंबुजा सीमेंट्स के साथ, एसीसी उन चार बड़ी निर्माण सामग्री कंपनियों में से एक है, जो वैश्विक स्तर पर 2050 तक 'नेट-जीरो' उत्सर्जन (शून्य उत्सर्जन) के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके अल्पकालिक और 'नेट-जीरो' लक्ष्यों को 'साइंस बेस्ड टारगेट्स इनिशिएटिव' द्वारा मान्यता दी गई है। कंपनी का ब्लेंडेड सीमेंट पोर्टफोलियो 'ग्रीनप्रो' प्रमाणित है और इसे 'GRIHA' उत्पाद कैटलॉग में भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, TRA रिसर्च ने एसीसी को 'भारत के सबसे भरोसेमंद सीमेंट ब्रांडों' में से एक माना है, और 'द इकोनॉमिक टाइम्स' ने लगातार तीसरे वर्ष इसे 'भारत के आइकॉनिक ब्रांड्स 2025' में शामिल किया है।

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

निवेश संपर्क - deepak.balwani@adani.com

डिस्क्लेमर: इस प्रेस रिलीज़ में अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और ACC लिमिटेड के भविष्य के कामकाज, प्रदर्शन और वित्तीय दृष्टिकोण से जुड़े ऐसे बयान शामिल हैं जो भविष्य की ओर देखते हैं (forward-looking statements)। ये बयान वर्तमान मान्यताओं और उम्मीदों पर आधारित हैं। इनमें कुछ ऐसे जोखिम और अनिश्चितताएँ शामिल हैं, जिनके कारण वास्तविक परिणाम अनुमानित परिणामों से काफी अलग हो सकते हैं। बाज़ार की स्थितियों में बदलाव, आर्थिक घटनाक्रम, नियामक ज़रूरतें, उद्योग की कार्यप्रणाली और अप्रत्याशित परिस्थितियाँ जैसी बातें कंपनियों के प्रदर्शन पर असर डाल सकती हैं। अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और ACC लिमिटेड इन भविष्य-उन्मुख बयानों को सार्वजनिक रूप से अपडेट या संशोधित करने के लिए बाध्य नहीं हैं, चाहे ऐसा नई जानकारी, भविष्य की घटनाओं या किसी अन्य कारण से ही क्यों न हो। इन जोखिमों के बारे में विस्तार से जानने के लिए, कृपया भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और अन्य संबंधित नियामक प्राधिकरणों के पास कंपनियों द्वारा जमा किए गए दस्तावेज़ों को देखें।

अन्य रिलीज़

Scroll to top