राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के चार आयु वर्ग रखे गए हैं। इससे खिलाड़ियों को देशभर से आए अपने आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का अवसर मिल रहा है। यह प्रतियोगिता एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता से लेकर दबाव में संयम बनाए रखने तक शतरंज के अहम पहलुओं की परीक्षा ले रही है।
चैंपियनशिप का उद्घाटन भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद और ISSO की एडवाइजरी बोर्ड मेंबर एवं ADIS की प्रमोटर नम्रता अदाणी की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके संवाद ने प्रतिस्पर्धी खेल और खेल मूल्यों पर केंद्रित इस चैंपियनशिप के शुभारंभ को और खास बनाया। इस अवसर पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे।