अदाणी टोटल गैस के वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के नतीजे

अदाणी टोटल गैस ने गैस की बिक्री की मात्रा, राजस्व और एबिटडा में अच्छी वृद्धि

अहमदाबाद, 22 अक्टूबर 2026: भारत की सबसे बड़ी सीजीडी कंपनियों में से एक, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल), देश के ऊर्जा क्षेत्र को बदलने के अपने मिशन पर लगातार काम कर रही है। कंपनी मौजूदा और नए भौगोलिक क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के साथ-साथ नए दौर के ऊर्जा कारोबारों में भी आगे बढ़ रही है। आज एटीजीएल ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के अपने परिचालन एवं वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की। एटीजीएल ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गैस की बिक्री की मात्रा में 12% और राजस्व में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 34% की वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि सीएनजी की लगातार बनी मांग, पीएनजी कनेक्शन के बढ़ते विस्तार और नेटवर्क के योजनाबद्ध विस्तार से संभव हुई। इस मजबूत प्रदर्शन के चलते कंपनी के एबिटडा में भी पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 12% की वृद्धि दर्ज की गई।

पश्चिम एशिया में जारी संकट, ब्रेंट क्रूड और बाजार में उपलब्ध गैस की ऊँची कीमतों, रुपये की गिरती कीमत और एपीएम गैस के आवंटन में कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने यह प्रदर्शन हासिल किया। कंपनी ने गैस की खरीद के लिए अलग-अलग स्रोतों, लंबी अवधि के अनुबंधों और बाजार से जरूरत के अनुसार गैस खरीदने की रणनीति अपनाई। इसके साथ ही, कीमतों में सोच-समझकर बदलाव किए गए। इन उपायों से लागत बढ़ने के दबाव को संभालने, गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने और ग्राहकों की मांग को बरकरार रखने में मदद मिली। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के सीईओ संजय पंडिता ने कहा, "हम पूंजी का सोच-समझकर और अनुशासित तरीके से उपयोग करने, गैस की बिक्री बढ़ाने और परिचालन में उत्कृष्टता हासिल करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसके साथ ही, सीएनजी, पीएनजी, ई-मोबिलिटी और बायोमास जैसे क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए लंबे समय तक मूल्य और लाभ पैदा किया जा सके।"


स्टैंडअलोन परिचालन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े हाइलाइट:

परिचालन प्रदर्शन
विवरण इकाई क्यू2एफवाय27 क्यू2एफवाय26 % चेंज YoY एच1एफवाय27 एच1एफवाय26 % चेंज YoY
कुल गैस बिक्री एमएमएससीएस 315 280 12% 618 547 13%
सीएनजी की बिक्री एमएमएससीएस 223 191 17% 441 376 17%
पीएनजी की बिक्री एमएमएससीएस 92 89 3% 177 171 4%

विवरण इकाई 30 सितंबर 2026 तक कुल क्यू2एफवाय27 में वृद्धि एच1एफवाय27 में वृद्धि
सीएनजी स्टेशन संख्या एनओएस. 723 16 21
स्टील नेटवर्क आईएनसीएच किमी 16,305 318 732
घरेलू पीएनजी एनओएस. 11,80,682 39,574 77,817
व्यावसायिक पीएनजी एनओएस. 7,669 392 784
औद्योगिक पीएनजी एनओएस. 3,195 50 106

प्रमुख बिज़नेस अपडेट

  • पश्चिम एशिया संकट का असर: वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में पश्चिम एशिया का संकट जारी रहा। इसके कारण ब्रेंट क्रूड और बाजार में उपलब्ध गैस की कीमतें ऊँची बनी रहीं। रुपये की कीमत में गिरावट से गैस की लागत भी बढ़ गई।
  • गैस आवंटन की नई व्यवस्था: 5 जुलाई 2026 से अस्थायी साझा गैस सहायता व्यवस्था वापस लिए जाने के बाद, सरकार ने उच्च दबाव और उच्च तापमान (एचपीएचटी) वाली गैस के आवंटन के लिए संशोधित व्यवस्था लागू की। इसमें मांग और गैस की कमी के आधार पर आवंटन किया जाता है, जिससे सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों के लिए घरेलू गैस की उपलब्धता बेहतर हुई।
  • गैस आपूर्ति के लिए विविध स्रोतों का उपयोग: एटीजीएल ने गैस की मांग पूरी करने, आपूर्ति से जुड़े जोखिमों को कम करने और परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए गैस की खरीद के कई स्रोतों का उपयोग जारी रखा। इनमें घरेलू गैस का बढ़ा हुआ आवंटन, लंबी और मध्यम अवधि के नए अनुबंध तथा बाजार से गैस की खरीद शामिल हैं।

परिचालन संबंधी जानकारी – वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही

  • सीएनजी की बिक्री में वृद्धि: वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही में सीएनजी की बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17% की वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि में नेटवर्क का विस्तार और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में गैस की अधिक खपत का योगदान रहा।
  • घरों तक पीएनजी की पहुँच: अब तक लगभग 11.81 लाख घरों को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की सुविधा से जोड़ा जा चुका है।
  • पीएनजी की बिक्री में बढ़ोतरी: घरेलू और व्यावसायिक मांग के चलते दूसरी तिमाही में पीएनजी की बिक्री में सालाना आधार पर 3% और पहली छमाही में 4% की वृद्धि हुई।
  • कुल बिक्री में वृद्धि: वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कुल गैस बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 12% और पहली छमाही में 13% की वृद्धि दर्ज की गई।

स्टैंडअलोन फाइनेंसियल हाइलाइट्स:

वित्तीय प्रदर्शन
विवरण इकाई दूसरी तिमाही वित्त वर्ष27 दूसरी तिमाही वित्त वर्ष26 सालाना बदलाव पहली छमाही वित्त वर्ष27 पहली छमाही वित्त वर्ष26 सालाना बदलाव
राजस्व ₹ करोड़ 2,102 1,569 34% 3,999 3,060 31%
एबिटडा ₹ करोड़ 340 302 12% 621 603 3%
कर पूर्व लाभ ₹ करोड़ 235 217 8% 414 436 -5%
कर पश्चात लाभ ₹ करोड़ 167 162 3% 300 324 -7%
नकद लाभ ₹ करोड़ 254 235 8% 458 462 -1%

वित्तीय नतीजों पर टिप्पणी – वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही

  • राजस्व में वृद्धि: लगातार बढ़ती गैस बिक्री के चलते परिचालन से प्राप्त राजस्व में वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 34% और पहली छमाही में 31% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • प्राकृतिक गैस की लागत में बढ़ोतरी: दूसरी तिमाही में प्राकृतिक गैस की लागत 43% बढ़ गई। इसके प्रमुख कारण ब्रेंट क्रूड से जुड़ी गैस की ऊँची कीमतें, साझा गैस सहायता व्यवस्था का समाप्त होना और पश्चिम एशिया का लंबे समय तक जारी संकट रहे।
  • सीएनजी के लिए एपीएम गैस आवंटन: दूसरी तिमाही में सीएनजी सेगमेंट के लिए एपीएम गैस का औसत आवंटन लगभग 25% रहा। गैस की शेष आवश्यकता एचपीएचटी गैस, एनडब्ल्यूजी, लंबी और छोटी अवधि के अनुबंधों तथा बाजार से गैस खरीदकर पूरी की गई।
  • लागत प्रबंधन और बिक्री में वृद्धि: गैस की खरीद के लिए रणनीतिक योजना और कीमतों में संतुलित बदलाव के जरिए कंपनी ने बढ़ी हुई लागत को संभालते हुए बिक्री में वृद्धि बनाए रखी।
  • एबिटडा में बढ़ोतरी: दूसरी तिमाही में एबिटडा सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹340 करोड़ रहा। वहीं, पहली छमाही में यह 3% बढ़कर ₹621 करोड़ दर्ज किया गया।
  • कर पूर्व और कर पश्चात लाभ: दूसरी तिमाही में कर पूर्व लाभ (पीबीटी) ₹235 करोड़ और कर पश्चात लाभ (पीएटी) ₹167 करोड़ रहा।
  • समेकित लाभ: दूसरी तिमाही में कंपनी का समेकित कर पश्चात लाभ ₹173 करोड़ और पहली छमाही में ₹315 करोड़ रहा।.

अदाणी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल)

  • कंपनी ने 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 225 शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए कुल 5,513 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए।
  • स्थापित चार्जिंग क्षमता बढ़कर लगभग 63 मेगावाट (एमडब्ल्यू) हो गई, जिनमें से 4,809 चार्जिंग पॉइंट चालू हैं।

अदाणी टोटल एनर्जीज बायोमास लिमिटेड (एटीबीएल)

  • वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कुल 460 मीट्रिक टन कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) की बिक्री की गई। इसमें से 195 टन गैस की बिक्री विशेष रूप से स्थापित सीबीजी स्टेशनों के माध्यम से और शेष की बिक्री अन्य खरीदारों को की गई।
  • पहली छमाही में जैविक खाद की बिक्री 6,865 टन से अधिक रही। इसमें से 1,757 टन से अधिक खाद ‘हरित अमृत’ ब्रांड के तहत बेची गई।
  • ‘हरित अमृत’ ब्रांड का क्षेत्रीय विस्तार जारी रहा। इसके तहत किसानों के बीच ब्रांड के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रमुख ईएसजी हाइलाइट्स

  • एनएसई का सस्टेनेबिलिटी स्कोर बढ़कर 75 हो गया। स्टेकहोल्डर्स एम्पावरमेंट सर्विसेज (एसईएस) का स्कोर भी 100 में से 75 तक पहुँच गया।

अदाणी टोटल गैस के बारे में जानकारी

गैस वितरण के क्षेत्र में कार्यरत अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) को 34 भौगोलिक क्षेत्रों में गैस वितरण का अधिकार प्राप्त है। प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी देश के ऊर्जा मिश्रण में बढ़ाने के प्रयासों में कंपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कुल 53 भौगोलिक क्षेत्रों में से 34 क्षेत्र एटीजीएल के स्वामित्व में हैं, जबकि शेष 19 क्षेत्रों का संचालन इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड (आईओएजीपीएल) के पास है। यह अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड का 50:50 हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम है।

इसके अलावा, एटीजीएल ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और बायोमास कारोबार के लिए दो पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियाँ बनाई हैं। इनमें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कारोबार के लिए अडानी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) और बायोमास कारोबार के लिए अदाणी टोटल एनर्जीज बायोमास लिमिटेड शामिल हैं। गैस मीटर निर्माण के कारोबार के लिए कंपनी ने स्मार्ट मीटर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नाम से 50:50 हिस्सेदारी वाला एक संयुक्त उपक्रम भी बनाया है।

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें: https://www.adanigas.com/

मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com

निवेशक संपर्क: Adish.vakharia@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top