26,000 से ज्यादा एंट्री में से वंदे भारतम ने चुना अपना पहला ग्रुप
देशभर की इस पहल में अलग-अलग क्षेत्रों के होनहार इनोवेटर्स को मेंटरशिप, इंडस्ट्री से जुड़ने के मौके और कई चरणों में मूल्यांकन के लिए एक मंच पर लाया गया है।
अहमदाबाद, 8 अगस्त 2026: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की ओर से शुरू की गई जमीनी स्तर की इनोवेशन और उद्यमिता पहल 'वंदे भारतम' ने देशभर से मिले 26,000 से अधिक आवेदनों में से अपने पहले समूह का चयन किया है।

वंदे भारतम को देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से आवेदन मिले हैं। इनमें मोबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी, टेक्नोलॉजी, कृषि, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा और दूसरे क्षेत्रों से जुड़े आइडिया शामिल हैं। इस समूह में अलग-अलग क्षेत्रों, विषयों और पृष्ठभूमि से आए इनोवेटर्स शामिल हैं, जिनका साझा उद्देश्य देश की समस्याओं का समाधान करना, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले उद्यम खड़े करना और देशभर में सकारात्मक असर पैदा करना है।
यह सोचकर शुरू की गई वंदे भारतम कि प्रतिभा हर जगह मौजूद है, भले ही अवसर हर जगह न हों, होनहार इनोवेटर्स को बेहतरीन मेंटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, पहचान और अवसरों से जोड़ने का काम करती है, ताकि उनके आइडिया को सार्थक उद्यमों में बदला जा सके। यह पहल श्री अदाणी की उस मजबूत सोच पर आधारित है कि जिस देश ने उन्हें सपने देखने, कुछ बनाने और आगे बढ़ने का अवसर दिया, उसे वापस देना जरूरी है और दूसरों के लिए भी ऐसे ही अवसरों के रास्ते तैयार किए जाने चाहिए।
पहले समूह के लॉन्च के मौके पर गौतम अदाणी ने कहा, "जब मैं इन इनोवेटर्स को देखता हूं, तो मुझे कल के भारत की संभावनाएँ दिखाई देती हैं। प्रतिभा की कोई शहर की सीमा नहीं होती और अवसरों की भी नहीं होनी चाहिए। आने वाले वर्षों में जब हम इस पहले समूह को पीछे मुड़कर देखेंगे, तो उम्मीद है कि इनमें हमें ऐसे फाउंडर्स और इनोवेटर्स दिखाई देंगे, जिन्होंने भारत को बदलने वाले उद्यम खड़े किए। यह उनकी शुरुआत है। और यह वंदे भारतम की भी पहली शुरुआत है।"
कई चरणों वाली मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए चुना गया पहला समूह वंदे भारतम इमर्सिव वीक में हिस्सा लेगा। इसमें मेंटरशिप सेशन, बिजनेस लीडर्स, उद्यमियों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत और कई चरणों में मूल्यांकन शामिल होगा। यह कार्यक्रम 14 अगस्त को होने वाले वंदे भारतम ग्रैंड फिनाले के साथ पूरा होगा, जहाँ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इनोवेटर्स को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें वंदे भारतम ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
वंदे भारतम को सिर्फ एक प्रतियोगिता के तौर पर नहीं बनाया गया है। इसका दीर्घकालिक उद्देश्य एक ऐसा राष्ट्रीय मंच तैयार करना है, जो आइडिया को शुरुआती स्तर पर पहचान सके और भारत के पारंपरिक उद्यमिता केंद्रों से बाहर के इनोवेटर्स को ऐसे लोगों और संस्थानों से जोड़ सके, जो उनकी आगे की यात्रा को तेज करने में मदद कर सकें।
वंदे भारतम के बारे में जानकारी
वंदे भारतम देशभर में जमीनी स्तर पर इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहल है, जिसे अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी ने शुरू किया है। यह पहल देशभर के होनहार इनोवेटर्स की पहचान करती है और उन्हें मेंटरशिप, इंडस्ट्री से जुड़ने के मौके, पहचान और ऐसे अवसरों से जोड़ती है, जिनसे वे राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सार्थक उद्यम खड़े कर सकें। यह पहल इस विश्वास पर आधारित है कि प्रतिभा की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती और भारत के किसी भी हिस्से से बदलाव लाने वाले आइडिया सामने आ सकते हैं।
मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com
We Care About Your Privacy
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. < Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.