अहमदाबाद/सैंटियागो, 12 नवंबर, 2026: अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की इकाई कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) और
चिली की कॉर्पोरासियोन नैशनल डेल कोबरे (कोडेल्को) ने आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य
उत्तरी चिली के एंटोफागास्टा क्षेत्र में कलामा कॉपर बेल्ट के काबुरकाला प्रोजेक्ट में रणनीतिक खोज साझेदारी स्थापित
करने के लिए सहयोग की प्रमुख शर्तें तय करना है। यह क्षेत्र दुनिया के सबसे प्रमुख कॉपर उत्पादक क्षेत्रों में से एक है।
इस एमओयू पर हाल ही में लंदन में आयोजित एलएमई वीक 2026 के दौरान जीत अदाणी, डायरेक्टर, केसीएल, डॉ. विनय
प्रकाश, सीईओ, अदाणी नेचुरल रिसोर्सेस और बर्नांडो फॉन्टेन, चेयरमैन, कोडेल्को की उपस्थिति में हस्ताक्षर
किए गए।
केसीएल के डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा, “कॉपर जैसे महत्वपूर्ण संसाधन हमारे भविष्य में होने वाले बदलावों के
केंद्र में हैं। हम इस रणनीतिक साझेदारी को सिर्फ एक माइनिंग एसेट के रूप में नहीं, बल्कि भारत के भविष्य
में लंबे समय के निवेश के तौर पर देखते हैं। वैश्विक कॉपर संसाधनों तक मजबूत पहुंच सुनिश्चित करके हम उन
महत्वपूर्ण उद्योगों की सप्लाई चेन को मजबूत बना रहे हैं, जो देश की प्रगति में योगदान देंगे। इनमें
रिन्यूएबल एनर्जी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी शामिल हैं। यह साझेदारी भारत की
संसाधन सुरक्षा को मजबूत करने और उसे वैश्विक आर्थिक ताकत बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती
है।”
कोडेल्को के बोर्ड के चेयरमैन बर्नार्डो फॉन्टेन ने कहा, “यह एमओयू पिछले एक साल में अदाणी के साथ किए गए हमारे काम की
दिशा में एक अहम् कदम है। यह प्रक्रिया दर्शाती है कि कोडेल्को दुनिया के प्रमुख साझेदारों को अपने साथ जोड़ने और अपने
एक्सप्लोरेशन पोर्टफोलियो से वैल्यू तैयार करने में सक्षम है। साथ ही, इससे कंपनी और चिली सरकार के लंबे समय के हितों की
सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।”
अदाणी ग्रुप के लिए यह प्रस्तावित साझेदारी दुनिया भर में फैली एक इंटीग्रेटेड और विविध कॉपर वैल्यू चेन तैयार करने की
दिशा में रणनीतिक कदम है। इसके तहत चिली में कॉपर संसाधनों की खोज और भारत के मुंद्रा स्थित कॉपर स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स
को जोड़ा जाएगा। इससे इलेक्ट्रिफिकेशन और वैश्विक एनर्जी ट्रांजिशन के लिए जरूरी इस खनिज की लंबे समय तक उपलब्धता
सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
वहीं, कोडेल्को के लिए यह पहल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से अपने एक्सप्लोरेशन पोर्टफोलियो से वैल्यू तैयार
करने की रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत जोखिम साझा करते हुए उन कॉपर प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज की
जाएगी, जिनमें विकास की अच्छी संभावनाएँ हैं।
यह सहयोग ऐसे समय में महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भारत और चिली के बीच साझेदारी को भी मजबूत करता है, जब दोनों
देशों के लिए संसाधनों की उपलब्धता और सुरक्षा एक रणनीतिक प्राथमिकता बन गई है।
इस प्रस्तावित साझेदारी से काबुरकाला प्रोजेक्ट में खोज का काम आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसमें अदाणी ग्रुप पूंजी,
टेक्नोलॉजी आधारित एक्सप्लोरेशन और बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट को पूरा करने की क्षमता का योगदान देगा। वहीं, कोडेल्को अपना
गहरा भूवैज्ञानिक ज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय अनुभव साझा करेगा। दोनों कंपनियां जिम्मेदारी के साथ खोज, सुरक्षा और पर्यावरण
संरक्षण के उच्च मानकों तथा लंबे समय तक वैल्यू तैयार करने पर ध्यान देंगी।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और कच्छ कॉपर लिमिटेड के बारे में जानकारी
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी है। अदाणी ग्रुप भारत के सबसे बड़े बिजनेस
ऑर्गेनाइजेशंस में से एक है। एईएल ने पोर्ट्स, एनर्जी, यूटिलिटीज, लॉजिस्टिक्स और प्राइमरी इंडस्ट्रीज जैसे क्षेत्रों
में कई कारोबार शुरू किए हैं और उन्हें बड़े स्तर पर विकसित किया है। एईएल की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड गुजरात के
मुंद्रा में दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन कस्टम कॉपर स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में से एक विकसित कर रही है। इसे
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, डिजिटलाइजेशन और उच्च ईएसजी मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, ताकि महत्वपूर्ण
धातुओं के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सके।
अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanienterprises.com
मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com