अदाणी पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2026 में बना सबसे अधिक पूंजीगत व्यय करने वाला भारतीय कॉर्पोरेट

कुल निवेश का लगभग 80% हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म में लगाया

अहमदाबाद, 2 जून, 2026: भारत के अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी पोर्टफोलियो, अदाणी पोर्टफोलियो ने आज वित्त वर्ष 26 के वित्तीय नतीजों की घोषणा की और क्रेडिट एंड रिजल्ट्स कंपेंडियम जारी किया। इसमें परफॉर्मेंस का विवरण, क्रेडिट मजबूती और स्थिरता से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ शामिल हैं।

वित्त वर्ष 2026 अदाणी पोर्टफोलियो के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ, क्योंकि इस दौरान ग्रुप की कंपनियों ने अपने अगले चरण के पूंजीगत व्यय चक्र की शुरुआत की। वर्ष के दौरान किया गया निवेश ग्रुप द्वारा अपने शुरुआती 25 वर्षों में तैयार किए गए एसेट बेस के बराबर रहा, जो भारत के सामने मौजूद विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर अवसरों और ग्रुप के दीर्घकालिक विकास पर भरोसे को दर्शाता है।

वित्त वर्ष 26 और उसके बाद कई रणनीतिक एसेट परिचालन में आईं। इनमें एनर्जी एवं यूटिलिटी क्षेत्र में 5.1 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता और 1.38 गीगावाट-घंटा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (जो अब बढ़कर 3.37 गीगावाट-घंटा हो चुकी है), ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गुवाहाटी टर्मिनल और गंगा एक्सप्रेसवे (अप्रैल 2026) तथा प्राथमिक उद्योग क्षेत्र में कॉपर स्मेल्टर शामिल हैं। आने वाले वर्षों में इन परिसंपत्तियों से विकास, आय और नकदी प्रवाह में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।


अदाणी पोर्टफोलियो : चौथी तिमाही वित्त वर्ष 26 और वित्त वर्ष 26 का वित्तीय प्रदर्शन (एबिट्डा करोड़ रुपए में)

क्षेत्रवार एबिट्डा वित्त वर्ष 26 वित्त वर्ष 25 सालाना वृद्धि (%) वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही सालाना वृद्धि (%)
यूटिलिटी* 45,377 43,375 4.6% 12,272 10,439 17.6%
परिवहन 25,228 20,471 23.2% 6,981 5,456 28.0%
एईएल- इंफ्रास्ट्रक्चर बिज़नेस 11,478 10,085 13.8% 3,163 2,359 34.1%
ए. उप-योग (इंफ्रास्ट्रक्चर) 82,083 73,931 11.0% 22,416 18,254 22.8%
बी. सहायक कारोबार (सीमेंट) 7,586 8,644 (12.2%) 1,847 2,447 (24.5%)
उप-योग (इंफ्रास्ट्रक्चर + सहायक कारोबार) 89,669 82,575 8.6% 24,263 20,701 17.2%
सी. एईएल - मौजूदा कारोबार 5,165 7,231 (28.6%) 1,215 2,036 (40.3%)
पोर्टफोलियो एबिट्डा (ए + बी + सी) 94,834 89,806 5.6% 25,478 22,737 12.1%

(यूटिलिटी: अदाणी पॉवर + अदाणी ग्रीन एनर्जी + अदाणी टोटल गैस + अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस | परिवहन: अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड | एईएल: अदाणी एंटरप्राइज़ेज़)
* यूटिलिटी सेगमेंट के एबिट्डा में अदाणी पॉवर की पूर्व अवधि की आय शामिल है, जो वित्त वर्ष 26 में 2,146 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 25 में 2,433 करोड़ रुपए रही।
एबिट्डा: पीएटी + संयुक्त उपक्रमों से लाभ में हिस्सेदारी + कर + स्थगित कर + मूल्यह्रास + वित्तीय लागत + विदेशी मुद्रा हानि/(लाभ) + असाधारण आइटम्स।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जिसका परिचालन दिसंबर 2025 में शुरू हुआ


वित्त वर्ष 26 की प्रमुख उपलब्धियां

  • रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय: पूंजीगत व्यय 1,52,967 करोड़ रुपए के साथ ग्रुप के इतिहास में सबसे उच्च स्तर पर पहुँचा। सकल एसेट बेस बढ़कर 7,85,098 करोड़ रुपए हो गया।
  • रिकॉर्ड आय: एबिट्डा 5.6% सालाना वृद्धि के साथ अब तक के सबसे उच्च स्तर 94,834 करोड़ रुपए पर पहुँचा। इसमें 87% योगदान मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म्स का रहा, जिससे आय में स्थिरता और बेहतरे बनी रही। हाल के महीनों में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 5.1 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता, 3.37 गीगावाट-प्रतिघंटा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख एसेट्स का कमीशनिंग किया गया। इन एसेट का योगदान चालू वित्त वर्ष से दिखाई देना शुरू होगा।
  • क्रेडिट रेटिंग: अब कुल रन-रेट एबिट्डा का 100% हिस्सा ऐसे एसेट से आ रहा है जिन्हें घरेलू स्तर पर 'ए-' या उससे अधिक की रेटिंग प्राप्त है। लगातार बेहतर होती रेटिंग्स के कारण ऋण लागत में भी लगातार कमी आई है। वित्त वर्ष 26 में ऋण की औसत लागत 7.8% रही, जबकि वित्त वर्ष 24 में यह 9% और वित्त वर्ष 19 में 10.3% थी।
  • मजबूत लिक्विडिटी: पोर्टफोलियो की सभी कंपनियों में इतनी पर्याप्त लिक्विडिटी बनाए रखी गई है कि अगले कम से कम 17 महीनों कीलोन सर्विस की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। 31 मार्च, 2026 तक अदाणी पोर्टफोलियो के पास 55,852 करोड़ रुपए की नकद राशि उपलब्ध थी, जो सकल ऋण का 15% है।
  • लीवरेज: पोर्टफोलियो कंपनियों का लीवरेज स्तर संतुलित बना हुआ है। पोर्टफोलियो स्तर पर लोन/एबिट्डा अनुपात 3.3 गुना रहा, जो निर्धारित 3.5 गुना के स्तर से कम है। वहीं, एसेट बेस के 60% हिस्से के लिए इक्विटी अब भी वित्तपोषण का प्रमुख स्रोत बनी हुई है।

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन (एबिट्डा करोड़ रुपए में)

इकाई वित्त वर्ष 26 वित्त वर्ष 25 सालाना वृद्धि (%) वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही सालाना वृद्धि (%)
इक्यूबेटर
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़1 16,643 17,315 (3.9%) 4,378 4,396 (0.4%)
यूटिलिटी
अदाणी ग्रीन एनर्जी 12,075 10,532 14.6% 3,188 2,697 18.2%
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 8,726 7,747 12.6% 2,373 2,262 4.9%
अदाणी पॉवर2 23,321 23,917 (2.5%) 6,386 5,199 22.8%
अदाणी टोटल गैस 1,254 1,179 6.4% 325 281 15.7%
परिवहन
अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड 25,228 20,471 23.2% 6,981 5,456 28.0%
सहायक कारोबार
अदाणी सीमेंट 7,586 8,644 (12.2%) 1,847 2,447 (24.5%)
अदाणी पोर्टफोलियो 94,834 89,806 5.6% 25,478 22,737 12.1%

1. एईएल में नए उभरते इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस और पहले से चल रहे रिसोर्स मैनेजमेंट, माइनिंग और माइनिंग सेवाओं से जुड़े बिजनेस शामिल हैं।
2. एपीएल में पुरानी अवधि की आय शामिल है, जो वित्त वर्ष 26 में 2,146 करोड़ रुपए रही, जबकि वित्त वर्ष 25 में 2,433 करोड़ रुपए थी।

गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, जिसका परिचालन फरवरी 2026 में शुरू हुआ


वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी अनुसार मुख्य बातें

अदाणी इंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड

  • कंपनी ने 24,930 करोड़ रुपए जुटाए, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई।
  • कंपनी के 8 एयरपोर्ट्स पर कुल 9.53 मिलियन यात्रियों ने सफर किया।
  • एएनआईएल मॉड्यूल की बिक्री पिछले साल की तुलना में 15% बढ़कर 4,904 मेगावाट हो गई।
  • सड़क निर्माण में 1,452 लेन किलोमीटर का काम पूरा हुआ और गंगा एक्सप्रेसवे अप्रैल 2026 में शुरू हो गया।
  • डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाई गई, चेन्नई में 17 मेगावाट का सेंटर चालू हुआ और हैदराबाद फेस-II में 4.8 मेगावाट की सुविधा शुरू की गई।
  • माइनिंग सेवाओं का काम पिछले साल की तुलना में 14.1% बढ़कर 49.4 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड

  • कंपनी की बिजली उत्पादन क्षमता 5.1 जीडब्ल्यू बढ़कर 19.3 जीडब्ल्यू हो गई।
  • बीईएसएस क्षमता वित्त वर्ष 2026 के अंत तक 1.38 जीडब्ल्यूएच थी, जिसे बढ़ाकर खावड़ा में 3.37 जीडब्ल्यूएच कर दिया गया। यह एक ही जगह पर दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी स्टोरेज परियोजनाओं में से एक मानी जाती है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड

  • कंपनी के पास 71,779 करोड़ रुपए की ट्रांसमिशन परियोजनाएँ निर्माणाधीन हैं।
  • कंपनी ने 1 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। अभी कंपनी के पास 2.5 करोड़ स्मार्ट मीटर का ऑर्डर है, जबकि पूरे देश में इसका अवसर करीब 10.3 करोड़ मीटर का है।
  • कंपनी ने मुंबई में वीएससी आधारित एच सिस्टम शुरू किया, जो दुनिया का पहला कॉम्पैक्ट एचवीडीसी सिस्टम माना जाता है।

अदाणी पावर लिमिटेड

  • पीएएफ 89% और पीएलएफ 67% रहा, जो कंपनी के स्थिर और अच्छे परिचालन प्रदर्शन को दर्शाता है।
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 32 तक 42 जीडब्ल्यू बिजली उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है। वर्तमान 18.2 जीडब्ल्यू क्षमता के मुकाबले 23.7 जीडब्ल्यू क्षमता पहले से सुनिश्चित की जा चुकी है।

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड

  • कंपनी का कार्गो वॉल्यूम पिछले साल की तुलना में 11% बढ़कर 500.8 मिलियन मीट्रिक टन हो गया।
  • कंपनी ने दिसंबर 2025 में एनक्यूएक्सटी ऑस्ट्रेलिया का अधिग्रहण पूरा किया, जिसकी क्षमता 50 मिलियन टन प्रति वर्ष है।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड

  • कंपनी ने ओरिएंट सीमेंट का अधिग्रहण पूरा किया, जिससे बाजार में उसकी स्थिति और मजबूत हुई।
  • वित्त वर्ष 26 में सीमेंट सेल्स वॉल्यूम पिछले साल की तुलना में 16.1% बढ़कर 73.7 मिलियन टन हो गया।

बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) की क्षमता मई 2026 में बढ़कर 3.37 गीगावाट-प्रति घंटा हुई

गंगा एक्सप्रेसवे, जिसका परिचालन अप्रैल 2026 में शुरू हुआ

अदाणी पोर्टफोलियो के बारे में जानकारी

अदाणी ग्रुप का मुख्यालय अहमदाबाद में स्थित है। अदाणी पोर्टफोलियो भारत का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता विविध इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस ग्रुप है। यह एनर्जी और यूटिलिटी, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स, मेटल्स और मटेरियल्स, तथा कंज्यूमर सेक्टर्स में काम करता है। कंपनी अपने प्रमुख व्यवसाय क्षेत्रों में अग्रणी स्थिति रखती है और 'राष्ट्र निर्माण' तथा 'ग्रोथ विथ गुडनेस' की सोच के साथ काम करती है। अदाणी पोर्टफोलियो सतत विकास पर ध्यान देता है। इसके कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्य मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण और समुदाय के विकास पर केंद्रित हैं, जो स्थिरता, विविधता और साझा मूल्यों पर आधारित हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: www.adani.com

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top