अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने घोषित किए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही और दूसरी तिमाही के नतीजे

डेटा सेंटर कारोबार को 240 एमडब्ल्यू का नया हाइपरस्केल ऑर्डर मिला

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर, 2026: अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने आज 30 सितंबर, 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में एबिटडा में मजबूत वृद्धि पिछले कई वर्षों में किए गए निवेशों के परिपक्व होने को दर्शाती है। कंपनी के कई कारोबार अब बड़े स्तर पर पहुँच चुके हैं और निवेश से होने वाला लाभ कमाई में स्पष्ट वृद्धि के रूप में दिखाई दे रहा है। यह प्रदर्शन कंपनी के विविध कारोबारों की मजबूती और उनकी विकास क्षमता को दर्शाता है। मजबूत परिचालन आधार, परिसंपत्तियों के बढ़ते परिपक्वता स्तर और हाल ही में शुरू की गई एएनआईएल की सोलर मॉड्यूल उत्पादन लाइन की क्षमता में वृद्धि के साथ एईएल आगे भी इस विकास की गति को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, "हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहाँ बदलावों की गति इतनी तेज है कि हमें अपने लक्ष्यों का दायरा लगातार बढ़ाते रहना होगा। अदाणी एंटरप्राइजेज ने बड़े और जटिल लक्ष्यों को अपने विभिन्न कारोबारों में बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करने की क्षमता विकसित की है। इंटीग्रेटेड एनर्जी, एयरपोर्ट्स और एआई इकोसिस्टम में हमारे निवेश इसके हालिया उदाहरण हैं। हमारी कार्यान्वयन क्षमता की सबसे बड़ी पुष्टि शायद घरेलू और वैश्विक निवेशकों का वह भरोसा है, जो वे अत्यधिक उतार-चढ़ाव के दौर में भी हम पर बनाए हुए हैं और हमारे साथ साझेदारी करना चुन रहे हैं। भारत की प्रगति को गति देने वाले अनुकूल कारक लगातार मजबूत हो रहे हैं। हमारा मानना है कि आने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए हम पहले से कहीं बेहतर स्थिति में हैं। हमें भारत के भविष्य पर पूरा भरोसा है और इसी कारण अपनी विकास यात्रा को लेकर भी हम आश्वस्त हैं।"

समेकित वित्तीय मुख्य बिंदु

(₹ करोड़ में)

विवरण Q2
FY26
Q2
FY27
साल-दर-साल बदलाव H1
FY26
H1
FY27
साल-दर-साल बदलाव
कुल आय 21,844 38,023 74% 44,281 71,569 62%
एबिटडा 3,902 6,316 62% 7,688 11,958 56%
कर पूर्व लाभ 814 2,002 146% 2,281 3,297 45%
असाधारण मद 3,583 - - 3,583 (2,644) -
कर पश्चात लाभ ¹ 3,304 1,492 (55%) 4,189 332 (92%)

नोट: ¹ पीएटी में से कंपनी के मालिकों के हिस्से का लाभ।

नए और विकासशील कारोबारों के वित्तीय मुख्य बिंदु

(₹ करोड़ में)

विवरण क्यू2
वितवर्ष26
क्यू2
वितवर्ष27
साल-दर-साल बदलाव एच1
वितवर्ष26
एच1
वितवर्ष27
साल-दर-साल बदलाव
एएनआईएल इकोसिस्टम
कुल आय 3,199 3,669 15% 7,233 7,606 5%
एबिटडा 1,172 1,094 (7%) 2,384 2,066 (13%)
पीबीटी 876 826 (6%) 1,836 1,454 (21%)
एयरपोर्ट्स
कुल आय 3,167 3,786 20% 5,882 7,549 28%
एबिटडा 1,062 1,641 55% 2,157 3,275 52%
पीबीटी1 99 (290) - 303 (484) -

नवी मुंबई एयरपोर्ट को पूंजीगत परिसंपत्ति के रूप में दर्ज किए जाने के कारण वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में डेप्रिसिएशन बढ़ा है।

परिचालन संबंधी प्रमुख आँकड़े

वॉल्यूम क्यू2
वितवर्ष26
क्यू2
वितवर्ष27
साल-दर-साल बदलाव एच1
वितवर्ष26
एच1
वितवर्ष27
साल-दर-साल बदलाव
एएनआईएल इकोसिस्टम
मॉड्यूल सेल्स (एमडब्ल्यू) 1,093 1,478 35% 2,443 2,818 15%
डब्ल्यूटीजी (सेट्स) 28 35 25% 63 99 57%
एयरपोर्ट्स
पैक्स मूवमेंट (एमएन) 22.6 21.2 (6%) 46.0 45.4 (1%)
एटीएम (‘000) 148.2 141.9 (4%) 301.7 302.3 -
कार्गो (लाख मीट्रिक टन) 2.9 3.2 11% 5.7 6.2 9%
खनन सेवाएं
डिस्पैच (एमएमटी) 10.5 10.7 2% 22.6 22.5 -
कॉपर
सेल्स वॉल्यूम (केटी) 11.8 80.6 5.8x 23.3 145.3 5.2x
आईआरएम
सेल्स वॉल्यूम (एमएमटी) 11.3 7.4 (34%) 24.1 15.7 (35%)
हैंडलिंग वॉल्यूम (एमएमटी) 4.3 6.0 41% 9.5 13.0 37%

बिज़नेस अपडेट्स

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज (एएनआईएल – न्यू एनर्जी इकोसिस्टम)

  • सितंबर 2026 में 4.3 जीडब्ल्यू की उत्पादन क्षमता वाली नई लाइन शुरू होने के साथ सोलर मॉड्यूल निर्माण क्षमता बढ़कर 10 जीडब्ल्यू हो गई।
  • अतिरिक्त 6 जीडब्ल्यू क्षमता वाली सोलर सेल उत्पादन लाइन का निर्माण निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

अदाणी कॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसीएक्स – डेटा सेंटर)

  • नवी मुंबई में 240 एमडब्ल्यू का नया हाइपरस्केल ऑर्डर मिला। इसके साथ कुल अनुबंधित क्षमता बढ़कर 1.2 जीडब्ल्यू से अधिक हो गई।
  • तिमाही के दौरान चालू परिचालन क्षमता बढ़कर 94.6 एमडब्ल्यू हो गई। नोएडा में 10 एमडब्ल्यू और पुणे में 19.2 एमडब्ल्यू क्षमता वाले डेटा सेंटर ग्राहकों को सौंपे गए।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है। अदाणी समूह भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है। पिछले कई वर्षों से अदाणी एंटरप्राइजेज का ध्यान उभरते हुए बुनियादी ढाँचे से जुड़े कारोबारों को विकसित करने, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और बाद में उन्हें अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में स्थापित करने पर रहा है। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर जैसे बड़े और विस्तार योग्य कारोबारों को सफलतापूर्वक विकसित करके कंपनी ने मजबूत व्यावसायिक इकाइयों के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया है। इससे पिछले तीन दशकों में कंपनी के शेयरधारकों को भी महत्वपूर्ण लाभ मिला है। कंपनी के अगले चरण के रणनीतिक निवेश मुख्य रूप से न्यू एनर्जी इकोसिस्टम, हवाई अड्डों का प्रबंधन, डेटा सेंटर, सड़कें और कॉपर तथा पेट्रोकेमिकल जैसे प्रमुख उद्योगों पर केंद्रित हैं। इन सभी क्षेत्रों में भविष्य में मूल्य बढ़ने और निवेश से अधिक लाभ प्राप्त करने की पर्याप्त संभावनाएँ हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanienterprises.com

निवेश संपर्क - mananj.vakharia@adani.com

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top