वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ACC का दमदार प्रदर्शन, मजबूत शुरुआत

अहमदाबाद, 24 जुलाई 2026: अदाणी सीमेंट पोर्टफोलियो का हिस्सा और भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती निर्माण सामग्री एवं समाधान (Building Materials & Solutions) कंपनियों में शामिल ACC लिमिटेड ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही (Q1) के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। इस दौरान बिक्री मात्रा (Sales Volume) 10 मिलियन टन (MnT) रही। वर्ष-दर-वर्ष (YoY) व्यापार (Trade) हिस्सेदारी में 5 प्रतिशत अंक (पीपी) की वृद्धि होकर 81% रही। प्रीमियम उत्पादों का हिस्सा (ट्रेड बिक्री के प्रतिशत के रूप में) वर्ष-दर-वर्ष 3 प्रतिशत अंक बढ़कर 44% हो गया। तिमाही राजस्व (Revenue) ₹5,808 करोड़ और ऑपरेटिंग EBITDA ₹457 करोड़ (अंबुजा सीमेंट के साथ उच्च MSA वॉल्यूम के कारण) रहा। पश्चिम एशिया के संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, लागत अनुकूलन (Cost Optimisation) पहलों के जरिए लागत में मामूली कमी दर्ज की गई।

इसके अतिरिक्त विस्तार योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सलई बनवा (Salai Banwa) स्थित 2.4 MTPA ग्राइंडिंग यूनिट का ट्रायल रन शुरू हो गया है। कलंबोली (महाराष्ट्र) में विस्तार परियोजना के तहत सितंबर 2027 तक 1 MTPA अतिरिक्त उत्पादन क्षमता जोड़ी जाएगी। अंबुजा के साथ एसीसी (ACC) के प्रस्तावित विलय के लिए 4 जून 2026 को SEBI का NOC प्राप्त हो गया है। नियामक मंजूरियों के अधीन, यह लेन-देन वित्त वर्ष 2027 (FY'27) के दौरान पूरा होने की उम्मीद है। पहली तिमाही (Q1) में साल-दर-साल (YoY) आधार पर हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी 26% से बढ़कर 31% हो गई।

ACC लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री विनोद बाहेती ने कहा, "हमने ट्रेड वॉल्यूम (व्यापारिक बिक्री) की उच्च हिस्सेदारी और निरंतर प्रीमियमकरण के दम पर एक मजबूत प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 2026-27 (FY'27) की शुरुआत की है। तिमाही के दौरान, लाभप्रदता पर बड़ी एकीकृत इकाइयों (इंटीग्रेटेड यूनिट्स) के नियोजित रखरखाव (मेंटेनेंस) और मूल कंपनी अंबुजा सीमेंट्स के साथ उच्च एमएसए (मास्टर सर्विस एग्रीमेंट) का प्रभाव देखा गया, भले ही हमने मूल्य-संचालित विकास और गुणवत्तापूर्ण कमाई को प्राथमिकता देना जारी रखा।

प्रस्तावित 'वन सीमेंट प्लेटफॉर्म' के माध्यम से हमारा उद्देश्य व्यवसाय को और अधिक सरल, मजबूत तथा एकीकृत बनाना है। सलाई बनवा और कलंबोली में रणनीतिक क्षमता विस्तार, CiNOC-सक्षम परिचालन उत्कृष्टता तथा ग्राहकों पर केंद्रित समाधानों के साथ हमें आने वाली तिमाहियों में बेहतर प्रदर्शन की अच्छी उम्मीद दिखाई दे रही है।

अपने एकीकृत कारोबारी मॉडल और समूह की समन्वित क्षमताओं (Group Synergies) का लाभ उठाते हुए, समेकित स्तर पर अदाणी सीमेंट वित्त वर्ष 2026-27 में लगभग 250 रुपये प्रति मीट्रिक टन (PMT) की लागत में कटौती करने के लिए प्रतिबद्ध है।“

बिजनेस परफॉर्मेंस (Business Performance):

Operational Metrics:

Particulars Q1 FY27 Q1 FY26 Q4 FY26
किल्न फ्यूल कास्ट Rs 1.67/'000 kCal Rs 1.56/'000 kCal Rs 1.65/'000 kCal
पावर कास्ट Rs 5.6/ kWh Rs 6.1/ kWh Rs 5.8/ kWh
ग्रीन पावर शेयर 31% 26% 31%
प्राइमरी लीड 254 kms 290 kms 273 kms
डायरेक्ट डिस्पैच (%) 52% 51% 50%
प्रीमियम प्रोडक्ट्स (% ट्रेड सेल) 44% 41% 45%

कन्सोलिडेटेड फाइनैंसियल परफॉर्मेंस:

विवरण UoM Q1 FY'27 Q1 FY'26 Q4 FY'26
बिक्री की मात्रा (सीमेंट) MnT 10.0* 10.7 11.9
ऑपरेशन्स से होने वाली आय Rs. Cr 5,808 6,328 7,146
ऑपरेटिंग EBITDA और मार्जिन Rs. Cr 457* 779 626
% 7.9% 12.3% 8.8%
Rs. PMT 458* 730 525
PAT Rs. Cr 147 376 238
EPS – डाइल्यूटेड Rs. 7.8 19.9 12.7

* Higher MSA volume with parent Ambuja Cements

बैलेंस शीट की मजबूती (Balance Sheet Strength):

  • कंपनी की नेटवर्थ ₹20,562 करोड़ रही, जबकि कैश एवं कैश समकक्ष (Cash & Cash Equivalents) ₹375 करोड़ रहे।
  • CRISIL और CARE से कंपनी को सर्वोच्च AAA / A1+ क्रेडिट रेटिंग प्राप्त है।
  • मजबूत नकदी प्रवाह (Healthy Cash Flows) कंपनी के पूंजीगत व्यय (Capex) कार्यक्रम को निरंतर समर्थन प्रदान कर रहे हैं।

रेडी मिक्स कंक्रीट (RMX) व्यवसाय की विकास यात्रा:

  • कंक्रीट व्यवसाय का विस्तार बढ़कर 119 संयंत्रों तक पहुंच गया है। वॉल्यूम में वर्ष-दर-वर्ष 17% की वृद्धि दर्ज की गई और यह 0.97 मिलियन क्यूबिक मीटर (Mn m³) रहा। RMX व्यवसाय का EBITDA ₹33 करोड़ रहा

ACC और अंबुजा के विलय (Amalgamation) पर अपडेट:

  • ACC और अंबुजा सीमेंट्स के प्रस्तावित विलय के माध्यम से 'वन सीमेंट प्लेटफॉर्म' (One Cement Platform) के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रगति जारी है। प्रस्तावित विलय के लिए SEBI से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) 4 जून 2026 को प्राप्त हो गया है, तथा माननीय राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) में 29 जून 2026 को आवेदन दाखिल किया गया है।
  • प्रस्तावित योजना (Scheme) लागू कानूनों के तहत आवश्यक वैधानिक एवं नियामकीय मंजूरियों के अधीन है और इसके वित्त वर्ष 2027 के दौरान पूरा होने की उम्मीद है।

ESG अपडेट्स (पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन संबंधी पहल):

  • बिजनेस टुडे द्वारा ACC को सीमेंट क्षेत्र में वर्ष 2026 की भारत की सबसे टिकाऊ कंपनी (India's Most Sustainable Company 2026) के रूप में मान्यता दी गई है। यह कंपनी की सतत व्यावसायिक प्रथाओं में नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करता है।
  • कंपनी को अपने ब्लेंडेड सीमेंट पोर्टफोलियो के लिए CII का GreenPro प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जो टिकाऊ उत्पादों और जिम्मेदार निर्माण समाधानों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • ACC ने अपने पूरे ब्लेंडेड सीमेंट पोर्टफोलियो, जिसमें हाल ही में लॉन्च किए गए Buildcem और Buildcem Pro उत्पाद शामिल हैं, के लिए GRIHA प्रमाणन हासिल किया है। इसके अलावा, लाइफ साइकल असेसमेंट (LCA) और EPD-आधारित नवाचार के लिए अतिरिक्त प्रमाणन प्राप्त हुए हैं, जो उत्पादों के पर्यावरणीय जीवनचक्र प्रदर्शन को प्रमाणित करते हैं तथा ग्राहकों के हरित भवन एवं ESG लक्ष्यों को समर्थन देते हैं।
  • नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, सर्कुलर इकोनॉमी, संसाधन दक्षता, वृक्षारोपण और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के क्षेत्रों में कंपनी की पहल लगातार आगे बढ़ रही है, जो इसकी दीर्घकालिक स्थिरता रणनीति को मजबूत करती है।
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए डिजिटल BRSR (Business Responsibility and Sustainability Report) लॉन्च किया है, जो हितधारकों को इंटरैक्टिव और आसानी से उपलब्ध ESG प्रकटीकरण एवं स्थिरता प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है। यह रिपोर्ट कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। (Link: https://www.acclimited.com/digital-brsr-2025-26/index.html)।

सम्मान एवं पुरस्कार (Accolades & Awards):

  • जामुल प्लांट को पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (EHS) क्षेत्र में 18वें CII राष्ट्रीय EHS उत्कृष्टता पुरस्कार में सिल्वर अवॉर्ड प्राप्त हुआ।
  • अमेठा प्लांट को स्वास्थ्य, सुरक्षा और कर्मचारियों के कल्याण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता के लिए ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड 2026 (मेरिट श्रेणी) से सम्मानित किया गया।

पश्चिम एशिया संघर्ष का प्रभाव (Impact of West Asia Conflict):

  • वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारतीय सीमेंट उद्योग को आयातित ईंधनों जैसे पेटकोक और थर्मल कोयले की बढ़ी कीमतों के साथ-साथ पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण बढ़ी फ्रेट एवं लॉजिस्टिक्स लागत से लागत दबाव का सामना करना पड़ा।
  • चूंकि ईंधन इन्वेंट्री चक्र लगभग 60–90 दिनों का होता है, इसलिए ईंधन लागत में हुई अधिकतम वृद्धि का प्रभाव मौसमी रूप से कमजोर रहने वाली दूसरी तिमाही (Q2) के साथ देखने को मिल सकता है, जिससे निकट अवधि में उद्योग की लाभप्रदता प्रभावित हो सकती है।
  • कंपनी ईंधन मिश्रण के अनुकूलन, नवीकरणीय ऊर्जा के अधिक उपयोग, लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार, उच्च मार्जिन वाले बाजारों पर ध्यान और अनुशासित लागत प्रबंधन के माध्यम से इन चुनौतियों को कम करने के प्रयास जारी रखे हुए है।

उद्योग परिदृश्य (Industry Outlook):

भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है और वित्त वर्ष 2026 में GDP वृद्धि दर 7.7% रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2027 में सीमेंट की मांग लगभग 5% की धीमी गति से बढ़ने की उम्मीद है। निकट अवधि में मानसून के कारण मांग में मौसमी कमजोरी, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और कच्चे माल की लागत में उतार-चढ़ाव का प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निरंतर निवेश, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और आवास क्षेत्र की मजबूत मांग के कारण सीमेंट उद्योग का दीर्घकालिक परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है।

About ACC Limited

ACC Limited, a subsidiary of Ambuja Cements and part of the diversified Adani Group, is one of India's most trusted building materials and concrete solutions company. With a legacy of nearly nine decades, ACC operates 20 cement manufacturing sites, 119 ready-mix concrete plants, and a nationwide network of channel partners, serving its customers. ACC is actively advancing its sustainability roadmap with a strong focus on green energy, circular economy, and digital transformation. The Company alongside Ambuja Cements is among the fourth large-scale building materials company in the world committed to net-zero by 2050, with its near-term and science-based net-zero targets validated by the Science Based Targets initiative (SBTi). ACC continues to drive operational excellence through synergies with the Adani Group in logistics, power, project execution, and digital infrastructure. ACC has been recognised India's Most Sustainable Company 2026 in the Cement Sector by Business Today. Its blended cement products are GreenPro certified, and its innovative products are listed in the GRIHA product catalogue. ACC has been recognised as one of 'India's Most Trusted Cement Brands' by TRA Research and among the 'Iconic Brands of India 2025' by The Economic Times for the third consecutive year.

For media queries, please contact: For investor relations, please contact:
Roy Paul CA. Deepak Balwani
Adani Portfolio ACC Limited
Tel: 91-79-25556628 Tel: 91-79-68253847
roy.paul@adani.com deepak.balwani@adani.com

Safe Harbour Statement

This press release contains forward-looking statements relating to Ambuja Cements Limited and ACC Limited's future operations, performance, and financial outlook, which are based on current assumptions and expectations. These statements involve inherent risks and uncertainties that could cause actual results to differ materially from those anticipated. Factors such as changes in market conditions, economic developments, regulatory requirements, industry dynamics, and unforeseen circumstances may impact the company's performance. Ambuja Cements Limited and ACC Limited undertakes no obligation to publicly update or revise any forward-looking statements, whether as a result of new information, future events, or otherwise. For a detailed discussion of these risks, please refer to our filings with the Securities and Exchange Board of India (SEBI) and other relevant regulatory authorities.

अन्य रिलीज़

Scroll to top