गौतम अदाणी के 64वें जन्म दिवस पर अदाणी फाउंडेशन का देशव्यापी रक्तदान अभियान

अहमदाबाद, 25 जून 2026: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन (24 जून) के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने इस दिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, करुणा और मानवता के राष्ट्रीय अभियान में बदल दिया। देशभर में हजारों लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

अदाणी फाउंडेशन का यह वार्षिक मेगा रक्तदान अभियान 21 राज्यों, 5 केंद्रशासित प्रदेशों और 4 अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर 754 से अधिक शहरों एवं गांवों में आयोजित किया गया। 764 से अधिक ब्लड बैंकों के सहयोग से कुल 52,306 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो पिछले वर्ष के रिकॉर्ड 28,090 यूनिट से काफी अधिक है।

अदाणी हेल्थकेयर टीम की देखरेख में आयोजित यह अभियान गौतम अदाणी की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें समाज सेवा को सबसे बड़ा योगदान माना गया है। "सेवा ही साधना है" के उनके विचार से प्रेरित होकर हजारों लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इस अभियान के माध्यम से लगभग 23,538 लीटर रक्त एकत्र हुआ है। इससे 1,56,918 से अधिक मरीजों को लाभ मिलने की संभावना है। रक्त से प्राप्त विभिन्न घटक जैसे संपूर्ण रक्त, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पैक्ड सेल वॉल्यूम, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी), क्रायोप्रेसिपिटेट और एल्ब्यूमिन आपातकालीन उपचार, बड़ी सर्जरी, कैंसर उपचार, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोगी होंगे।

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "गौतम जी के 64वें जन्मदिवस पर 'सेवा ही साधना है' की भावना को अदाणी परिवार ने रक्तदान अभियान के माध्यम से साकार किया। 52,306 यूनिट रक्त, 6,000 से अधिक स्वयंसेवक और भारत सहित विदेशों में 750 से अधिक स्थानों पर यह अभियान आयोजित किया गया। मैं सभी अदाणीयन और चिकित्सा कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिनके इस सेवा भाव से 1.56 लाख से अधिक मरीजों और उनके परिवारों को नई उम्मीद और शक्ति मिलेगी।"

इस अभियान को सफल बनाने में देशभर के रेड क्रॉस ब्लड बैंकों, सरकारी अस्पतालों और ट्रस्ट द्वारा संचालित ब्लड बैंकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रक्तदान शिविरों के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए अदाणी समूह के 6,000 से अधिक वॉलेंटियर्स ने योगदान दिया। इनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, डाटा ऑपरेटर और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल थे, जिन्होंने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।

वर्ष 2011 में करीब 1,300 यूनिट रक्तदान से शुरू हुआ यह प्रयास आज एक स्थायी वार्षिक परंपरा बन चुका है, जो श्री गौतम अदाणी के जन्मदिन को सेवा और मानवता के कार्यों के माध्यम से समर्पित करता है। समय के साथ यह पहल देश के सबसे बड़े स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में शामिल हो गई है। इस अभियान ने अदाणी समूह के कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं और स्थानीय समुदायों को एक साथ जोड़कर जीवन बचाने के साझा संकल्प को मजबूत किया है।

अदाणी फाउंडेशन के लिए यह पहल समावेशी और सतत विकास के प्रति उसकी व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अभियान की सफलता केवल रक्तदान करने वाले लोगों की संख्या या एकत्रित रक्त की यूनिटों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का भी संदेश देती है कि समाज में बड़ा और सकारात्मक बदलाव अक्सर छोटे-छोटे सेवा और सद्भावना के कार्यों से शुरू होता है। यही भावना लोगों को एक-दूसरे की मदद करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करती है।

देश के विभिन्न क्षेत्रों, भाषाओं और समुदायों से लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस अभियान में भाग लिया। इस दौरान “सेवा ही साधना है” की भावना अपने सबसे सशक्त रूप में दिखाई दी, जब लोगों ने किसी जरूरतमंद को जीवन का दूसरा अवसर देने के लिए अपना रक्तदान किया। यह अभियान मानवता, सेवा और परोपकार की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

अदाणी फ़ाउंडेशन के बारे में

1996 से, अदाणी ग्रुप की सामाजिक कल्याण और विकास शाखा, अदाणी फ़ाउंडेशन, पूरे भारत में टिकाऊ नतीजों के लिए रणनीतिक सामाजिक निवेश करने के प्रति सक्रिय और पूरी तरह प्रतिबद्ध रही है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, टिकाऊ आजीविका, जलवायु कार्रवाई और सामुदायिक विकास जैसे मुख्य क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के जीवन को बेहतर और समृद्ध बना रही है। फ़ाउंडेशन की रणनीतियाँ राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप हैं। अदाणी फ़ाउंडेशन अभी 22 राज्यों के 7,247 गाँवों और शहरी वार्डों में काम कर रहा है और 1.33 करोड़ लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

मीडिया से जुड़े सवाल: roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top