अदाणी टोटल गैस के वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में गैस बिक्री और राजस्व दोनों में मजबूत बढ़त

अहमदाबाद, 21 जुलाई, 2026: भारत की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) मौजूदा और नए भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार, गैस बिक्री में वृद्धि और नई ऊर्जा से जुड़े कारोबार के जरिए देश के ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। कंपनी ने आज 30 जून, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के परिचालन, इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्तीय नतीजों की घोषणा की।

एटीजीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय पंडिता ने कहा, "वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में भी एटीजीएल ने मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान, गैस बिक्री में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत और राजस्व में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि बेहतर परिचालन प्रदर्शन और स्वच्छ ईंधन के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती पसंद का परिणाम है।"

उन्होंने कहा, "तिमाही के दौरान कारोबारी माहौल लगातार बदलता रहा। गैस की ऊँची कीमतें, ब्रेंट क्रूड के बढ़े हुए दाम, मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों का वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा। इन परिस्थितियों का सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन उद्योग की गैस खरीद रणनीति पर भी प्रभाव पड़ा। इसके बावजूद हमारा पूरा ध्यान गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने, परिचालन दक्षता बढ़ाने, सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा ग्राहकों और अन्य हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने पर रहा।"

उन्होंने कहा, "हम अनुशासित तरीके से नेटवर्क का विस्तार, डिजिटल तकनीकों का बेहतर उपयोग और सीएनजी, पीएनजी तथा ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा इकोसिस्टम को मजबूत बनाकर सतत विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।"


स्टैंडअलोन परिचालन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रमुख उपलब्धियाँ

परिचालन प्रदर्शन
विवरण इकाई वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही सालाना आधार पर बदलाव वित्त वर्ष 26 वित्त वर्ष 25 सालाना आधार पर बदलाव
कुल गैस बिक्री एमएमएससीएम 303 267 13% 1133 993 14%
सीएनजी बिक्री एमएमएससीएम 218 185 18% 782 663 18%
पीएनजी बिक्री एमएमएससीएम 85 82 4% 351 330 6%
विवरण इकाई 30 जून, 2026 तक वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में बढ़ोतरी
सीएनजी स्टेशंस संख्या 707 5
एमएसएन (आईके) संख्या 15,987 415
घरेलू पीएनजी संख्या 11,41,108 38,243
कमर्शियल पीएनजी संख्या 7,277 392
इंडस्ट्रियल पीएनजी संख्या 3,145 56

परिचालन से जुड़े प्रमुख अपडेट- पहली तिमाही, वित्त वर्ष 27

  • सीएनजी नेटवर्क के विस्तार और कई भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में बेहतर गैस बिक्री के चलते सीएनजी की बिक्री में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई
  • अब लगभग 11.41 लाख घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा पहुँच चुकी है
  • पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद घरेलू और कमर्शियल श्रेणी में मजबूत वृद्धि के दम पर पीएनजी की बिक्री में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
  • कुल गैस बिक्री में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

स्टैंडअलोन वित्तीय प्रमुख उपलब्धियां

वित्तीय प्रदर्शन
विवरण इकाई वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही % बदलाव (सालाना आधार पर) वित्त वर्ष 26 वित्त वर्ष 25 % सालाना आधार पर बदलाव
राजस्व करोड़ रुपए 1910 1500 27% 6,415 5,432 18%
प्राकृतिक गैस की लागत करोड़ रुपए 1454 1049 39% 4,533 3,680 23%
सकल लाभ करोड़ रुपए 456 450 1% 1,882 1,751 7%
एबिट्डा करोड़ रुपए 281 301 -7% 1,225 1,167 5%
कर पूर्व लाभ करोड़ रुपए 178 219 -19% 863 868 -1%
कर पश्चात लाभ करोड़ रुपए 133 162 -18% 637 648 -2%

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के परिणामों पर प्रमुख टिप्पणी

  • सीएनजी की बेहतर बिक्री के दम पर परिचालन से होने वाला राजस्व सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़ा
  • पश्चिम एशिया में जारी संकट और एपीएम गैस की अधिकतम कीमत बढ़ने के कारण प्राकृतिक गैस की खरीद लागत में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई
  • तिमाही के दौरान सीएनजी के लिए एपीएम गैस का आवंटन पिछली तिमाही के 36 प्रतिशत से घटकर लगभग 30 प्रतिशत रह गया। शेष जरूरत मौजूदा अनुबंधों और अधिक कीमत पर स्पॉट बाजार से गैस खरीदकर पूरी की गई
  • एटीजीएल ने गैस की बढ़ी हुई लागत को उपभोक्ताओं तक पहुँचाने में संतुलित और सोच-समझकर कदम उठाए, ताकि गैस बिक्री की रफ्तार पर इसका असर न पड़े
  • एबिट्डा 281 करोड़ रुपए रहा
  • कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 178 करोड़ रुपए और कर पश्चात लाभ (पीएटी) 133 करोड़ रुपए रहा

ईएसजी से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियां

  • केयरएज और क्रिसिल की ईएसजी रेटिंग में सुधार हुआ है। केयरएज का स्कोर 83 से बढ़कर 84 और क्रिसिल का स्कोर 61 से बढ़कर 66 हो गया है। इसके साथ ही एटीजीएल अपनी श्रेणी की बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में शामिल हो गई है

अदाणी टोटल गैस के बारे में जानकारी

एटीजीएल को 34 भौगोलिक क्षेत्रों (जीए) में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन का अधिकार प्राप्त है और देश की ऊर्जा जरूरतों में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने में कंपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कुल 53 जीए में से 34 जीए का संचालन एटीजीएल करता है, जबकि शेष 19 जीए का संचालन इंडियन ऑइल-अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड (आईओएजीपीएल) करती है, जो अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 50:50 संयुक्त उपक्रम है।

ई-मोबिलिटी और बायोमास कारोबार के विस्तार के लिए एटीजीएल ने दो पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियाँ- अदाणी टोटलएनर्जीस ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) और अदाणी टोटलएनर्जीस बायोमास लिमिटेड (एटीबीएल) का गठन किया है। इसके अलावा, गैस मीटर निर्माण कारोबार के लिए कंपनी ने स्मार्ट मीटर टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 50:50 का एक संयुक्त उपक्रम भी बनाया है।

अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.adanigas.com/

मीडिया संपर्क : roy.paul@adani.com

निवेशक संपर्क : Adish.vakharia@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top