अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया

डेटा सेंटर कारोबार को 400 मेगावॉट का नया हाइपरस्केल ऑर्डर मिला

अहमदाबाद, 29 जुलाई, 2026: अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने आज 30 जून, 2026 को समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजों का ऐलान किया।

मौजूदा तिमाही के नतीजे एईएल के स्थापित और उभरते कारोबारों के मजबूत और विविध पोर्टफोलियो को दिखाते हैं, जो कंपनी को स्थिरता के साथ लगातार बढ़ने की ताकत देता है। स्थापित कारोबारों के शानदार प्रदर्शन और उभरते कारोबारों की लगातार तेज़ रफ्तार के दम पर एईएल ने सालाना आधार पर 49% बढ़ोतरी के साथ अब तक का सबसे अधिक तिमाही एबिट्डा दर्ज किया है। अनुशासित निवेश के ज़रिये मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म तैयार करने के बाद अब कंपनी ऐसे दौर में पहुँच चुकी है, जहाँ उसकी परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग और परिचालन क्षमता शेयरधारकों के लिए बेहतर वित्तीय नतीजों में बदलने लगेगी।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “अदाणी एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 27 की शुरुआत बेहद शानदार प्रदर्शन के साथ की है। कंपनी ने 5,642 करोड़ रुपए का अब तक का सबसे अधिक तिमाही एबिट्डा दर्ज किया है, जो हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर और उभरते कारोबारों के लगातार बढ़ते आकार और परिपक्वता का नतीजा है। नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत, गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली, हमारी सोलर मॉड्यूल क्षमता का विस्तार और डेटा सेंटर कारोबार में 400 मेगावॉट का नया हाइपरस्केल ऑर्डर हमारी विकास यात्रा के अहम पड़ाव हैं। 15,000 करोड़ रुपए का सफल क्यूआईपी हमारी रणनीति और उसे बेहतर ढंग से लागू करने की क्षमता पर संस्थागत निवेशकों के मजबूत भरोसे को भी दिखाता है। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरतें लगातार बढ़ रही हैं और हम ऐसे वैश्विक स्तर के कारोबार खड़े करने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं, जो देश की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएँ और हमारे सभी हितधारकों के लिए लंबे समय तक मूल्य स्थापित करें।”

समेकित वित्तीय मुख्य उपलब्धियां (करोड़ रुपए में)

विवरण वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही % सालाना बदलाव वित्त वर्ष 26
कुल आय 22,437 33,546 50% 1,02,943
एबिट्डा 3,786 5,642 49% 16,464
टैक्स से पहले मुनाफा 1,466 1,295 (12%) 4,309
असाधारण आइटम2 - (2,644) - 9,215
कर के बाद लाभ3,4 885 (1,160) - 9,746

नोट:

1. वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में नवी मुंबई एयरपोर्ट के पूंजीकरण का असर वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अधिक मूल्यह्रास (डिप्रिसिएशन) के रूप में दिखाई देता है।

2. वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 275 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ओएफएसी सेटलमेंट।

कंपनी के मालिकों के हिस्से का शुद्ध मुनाफा (पीएटी)।

4. न्यू एनर्जी इकोसिस्टम के विलय के कारण पिछली अवधि के आँकड़ों में संशोधन किया गया है।

उभरते कारोबारों की प्रमुख वित्तीय उपलब्धियाँ (करोड़ रुपए में)

विवरण वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही % सालाना बदलाव वित्त वर्ष 26
न्यू एनर्जी इकोसिस्टम
कुल आय 4,035 3,937 (2%) 15,563
एबिट्डा 1,212 972 (20%) 4,532
टैक्स से पहले मुनाफा टैक्स से पहले मुनाफा टैक्स से पहले मुनाफा (35%) 3,452
एयरपोर्ट्स
कुल आय 2,715 3,763 39% 13,081
एबिट्डा 1,094 1,633 49% 5,394
टैक्स से पहले मुनाफा1 204 (194) - 1,427

नोट: 1. वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में नवी मुंबई एयरपोर्ट के पूंजीकरण का असर वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अधिक मूल्यह्रास (डिप्रिसिएशन) के रूप में दिखाई देता है।.

परिचालन की प्रमुख उपलब्धियां

मात्रा वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही % सालाना बदलाव वित्त वर्ष 26
एएनआईएल इकोसिस्टम
मॉड्यूल बिक्री (मेगावॉट) 1,350 1,340 (1%) 4,904
डब्ल्यूटीजी (सेट) 35 64 83% 231
एयरपोर्ट्स
यात्री आवाजाही (मिलियन) 23.4 24.2 3% 95.3
एटीएम ('000) 153.6 160.4 4% 619.0
कार्गो (लाख मीट्रिक टन) 2.8 3.0 7% 11.7
कॉपर
बिक्री (केटी) 11.5 64.7 4.6x 113.6
माइनिंग सर्विसेज
डिस्पैच (एमएमटी) 12.1 11.8 (2%) 49.4
आईआरएम
बिक्री की मात्रा (एमएमटी) 12.8 8.3 (35%) 44.6
हैंडलिंग की मात्रा (एमएमटी) 5.2 6.9 34% 20.4

कारोबार से जुड़े प्रमुख अपडेट्स

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज़ (एएनआईएल- ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम)
  • जून 2026 में 1.7 गीगावॉट क्षमता शुरू होने के साथ मॉड्यूल लाइन की कुल क्षमता बढ़कर 5.7 गीगावॉट हुई।
  • अदाणी के सोलर मॉड्यूल की घरेलू माँग से पूरी निर्यात आपूर्ति का उपयोग हो रहा है।
  • विंड टर्बाइन कारोबार को मैन्युफैक्चरिंग प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए गोल्ड मेडल मिला।
अदाणीकॉननेक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसीएक्स - डेटा सेंटर)
  • विशाखापट्टनम में 400 मेगावॉट का नया हाइपरस्केल ऑर्डर मिला, जिससे कुल बुक की गई क्षमता बढ़कर 960 मेगावॉट से अधिक हो गई।
  • पुणे फेज़-2 की 9.6 मेगावॉट क्षमता ग्राहक को सौंपी गई, जिससे कुल परिचालन क्षमता बढ़कर 65.4 मेगावॉट हो गई।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल- एयरपोर्ट्स)
  • नवी मुंबई एयरपोर्ट ने 15 जुलाई, 2026 से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू किया।
  • वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में एयरो और नॉन-एयरो राजस्व में क्रमशः 16% और 53% की मजबूत सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अदाणी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (एआरटीएल- सड़कें)
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 मई, 2026 से टोल वसूली शुरू हुई।
  • इंदौर से मध्य प्रदेश-गुजरात सीमा के बीच एनएच-59 को जोड़ने वाली 620.6 लेन किलोमीटर की नई बीओटी परियोजना परिचालन में जोड़ी गई।
प्राकृतिक संसाधन- माइनिंग सर्विसेज
  • मध्य प्रदेश की धिरौली खदान का एक और माइनिंग सर्विस कॉन्ट्रैक्ट शुरू किया गया, जिससे परिचालन वाले सर्विस कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल अधिकतम क्षमता बढ़कर 93.1 एमएमटीपीए हो गई।

कैपिटल मार्केट अपडेट - गैर-वित्तीय कॉर्पोरेट क्षेत्र का भारत का सबसे बड़ा क्यूआईपी इश्यू

  • जुलाई 2026 में 15,000 करोड़ रुपए जुटाए गए। यह अपने बेस इश्यू आकार से 3.8 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ, जो हमारी विकास यात्रा में संस्थागत निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है।
  • क्यूआईपी में घरेलू निवेशकों (म्यूचुअल फंड सहित) और वैश्विक निवेशकों की व्यापक भागीदारी रही।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है, जो भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है। वर्षों से अदाणी एंटरप्राइजेज उभरते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार खड़े करने पर ध्यान देती रही है। कंपनी ने देश के विकास में योगदान देने के साथ इन कारोबारों को अलग सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में विकसित किया है। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर जैसे बड़े और विस्तार योग्य कारोबार सफलतापूर्वक खड़े करके कंपनी ने अपने मजबूत कारोबारों के ज़रिए भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दिया है। इससे पिछले तीन दशकों में शेयरधारकों को भी उल्लेखनीय रिटर्न मिला है।

कंपनी के अगली पीढ़ी के रणनीतिक निवेश ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, एयरपोर्ट प्रबंधन, डेटा सेंटर, सड़कें और कॉपर तथा पेट्रोकेम जैसे प्राथमिक उद्योगों पर केंद्रित हैं। इन सभी क्षेत्रों में आगे चलकर बेहतर मूल्य सृजन की बड़ी संभावनाएँ हैं।

अधिक जानकारी के लिए लॉगिन करें www.adanienterprises.com

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

निवेशक संपर्क - mananj.vakharia@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top