मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन के दम पर AESL का Q4 और FY26 में शानदार समापन

वित्त वर्ष 26 में शुद्ध लाभ 32% बढ़कर 2,393 करोड़ रुपए रहा

अहमदाबाद, 24 अप्रैल, 2026: वैश्विक स्तर पर विविधीकृत अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा और भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और स्मार्ट मीटरिंग कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के लिए अपने वित्तीय और परिचालन परिणाम जारी किए।

कंदर्प पटेल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, ने कहा, "हमें खुशी है कि वित्त वर्ष 26 में हमने मजबूत प्रदर्शन किया, जिसे लगातार ऑपरेशनल एग्जीक्यूशन और अनुशासित कैपिटल मैनेजमेंट का समर्थन मिला। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में कंपनी ने मुंबई एचवीडीसी प्रोजेक्ट सहित पाँच ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स की कमीशनिंग की। इसके साथ ही हम भारत में निजी क्षेत्र की एकमात्र कंपनी बन गए हैं, जिसने सफलतापूर्वक दो एचवीडीसी प्रोजेक्ट्स को पूरा किया है, जो हमारी मजबूत तकनीकी क्षमता और जमीनी स्तर पर बेहतर एग्जीक्यूशन का प्रमाण है।"

उन्होंने कहा, "साल के दौरान हमने 1 करोड़ स्मार्ट मीटर की इंस्टॉलेशन का महत्वपूर्ण आँकड़ा भी पार किया, जिससे बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर लागू करने में हमारी लीडरशिप और मजबूत हुई है और इंडस्ट्री के लिए नए बेंचमार्क स्थापित हुए हैं। भविष्य पर ध्यान देते हुए, हमारे सभी बिज़नेस सेगमेंट्स में ग्रोथ आउटलुक मजबूत बना हुआ है, जिसे विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते एसेट बेस, मजबूत एचवीडीसी प्रोजेक्ट पाइपलाइन और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एवं डिप्लॉयमेंट में लगातार बनी गति का समर्थन मिल रहा है।"

वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 26 के प्रमुख बिंदु:

समेकित वित्तीय प्रदर्शन: (करोड़ रुपए)

विवरण वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही सालाना % वित्त वर्ष 26 वित्त वर्ष 25 सालाना %
कुल आय 7,588 6,596 15.0% 28,325 24,447 15.9%
परिचालन राजस्व 4,400 4,116 6.9% 18,296 17,057 7.3%
परिचालन एबिट्डा 1,981 1,757 12.7% 7,407 6,571 12.7%
एबिट्डा 2,372 2,262 4.9% 8,726 7,746 12.7%
शुद्ध लाभ 723 714 1.3% 2,393 922 159.6%
समायोजित शुद्ध लाभ 723 566* 27.7% 2,393 1,810#* 32.3%

नोट्स: कुल आय = परिचालन राजस्व + सर्विस कंसेशन एग्रीमेंट (एससीए) एसेट्स / ईपीसी / ट्रेडेड गुड्स से आय + एकमुश्त आय/व्यय + अन्य आय; कुल एबिट्डा = परिचालन एबिट्डा + अन्य आय + एकमुश्त रेगुलेटरी आय, जिसे सीएसआर व्यय के अनुसार समायोजित किया गया है। वित्त वर्ष 25 में दहानू पॉवर प्लांट के पृथक्करण के कारण 1,506 करोड़ रुपए के असाधारण मद के लिए समायोजित (इंड एएस 105 के अनुसार)। वित्त वर्ष 25 में टी एंड डी सेगमेंट में चौथी तिमाही और पूरे वर्ष के लिए 148 करोड़ रुपए की रेगुलेटरी आय तथा एईएमएल डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस में 469 करोड़ रुपए के एकमुश्त स्थगित कर रिवर्सल के लिए समायोजित।

रेवेन्यू:

  • वित्त वर्ष 26 में 28,325 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 7,588 करोड़ रुपए की कुल आय क्रमशः 15.9% और 15.0% की वृद्धि के साथ बढ़ी, जिसका कारण सभी बिज़नेस सेगमेंट्स में स्थिर परिचालन प्रदर्शन और एससीए आय में बढ़ोतरी रहा
  • वित्त वर्ष 26 में 18,296 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व 7.3% बढ़ा और वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 6.9% की वृद्धि के साथ 4,400 करोड़ रुपए रहा। इसमें हाल ही में चालू हुए ट्रांसमिशन एसेट्स (खावड़ा फेज़ 2 पार्ट ए, केपीएस 1 और सांगोद वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में, एनकेटीएल तीसरी तिमाही में और एईआईएमएल मुंबई एचवीडीसी चौथी तिमाही में) तथा स्मार्ट मीटर से मिला योगदान शामिल है

एबिट्डा:

  • एबिट्डा स्तर पर कंपनी ने वित्त वर्ष 26 में 13% की दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की और 8,726 करोड़ रुपए के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँची। यह ट्रांसमिशन और स्मार्ट मीटर सेगमेंट में मजबूत वृद्धि तथा डिस्ट्रीब्यूशन, ईपीसी और अन्य सेगमेंट्स में स्थिर प्रदर्शन का परिणाम है।
  • वित्त वर्ष 26 में 7,407 करोड़ रुपए का समेकित परिचालन एबिट्डा 12.7% बढ़ा, जिसे ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और स्मार्ट मीटर, सभी सेगमेंट्स में स्थिर प्रदर्शन का समर्थन मिला
  • ट्रांसमिशन बिज़नेस में परिचालन एबिट्डा में मध्यम वृद्धि दर्ज की गई, जिसका कारण प्रोजेक्ट्स की बैक-एंडेड कमीशनिंग रही। परिचालन एबिट्डा मार्जिन 92% पर स्थिर रहा, जो पिछले वर्ष के समान है

समायोजित शुद्ध लाभ:

वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 723 करोड़ रुपए का समायोजित शुद्ध लाभ 28% की सालाना वृद्धि के साथ बढ़ा, जो एबिट्डा स्तर पर मजबूत लाभप्रदता को दर्शाता है। तुलनात्मक आधार पर शुद्ध लाभ को पिछले वर्ष वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 148 करोड़ रुपए के एकमुश्त स्थगित कर के सकारात्मक प्रभाव के लिए समायोजित किया गया है, ताकि समान आधार पर तुलना की जा सके।

सेगमेंट अनुसार वित्तीय प्रमुख बिंदु: (करोड़ रुपए)

सेगमेंट विवरण वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही सालाना % वित्त वर्ष 26 वित्त वर्ष 25 सालाना %
ट्रांसमिशन परिचालन राजस्व 1,286 1,201 7.0% 5,214 4,762 9.5%
परिचालन एबिट्डा 1,163 1,096 6.1% 4,767 4,355 9.5%
एबिट्डा मार्जिन % 90% 91% 92% 92%
ईबिट 1,067 1,015 5.1% 4,311 3,776 14.1%
डिस्ट्रीब्यूशन (एईएमएल और एमयूएल) परिचालन राजस्व 2,869 2,875 -0.2% 12,450 12,234 1.8%
परिचालन एबिट्डा 608 634 -4.1% 2,108 2,175 -3.1%
ईबिट 467 544 -14.1% 1,610 1,694 -4.9%
स्मार्ट मीटरिंग (नॉन इंड एएस) परिचालन राजस्व 215 28 - 549 49 -
परिचालन एबिट्डा 180 15 - 452 30 -
एबिट्डा मार्जिन % 84% 53% - 82% 62% -
ईबिट 216 63 - 603 144 -
ट्रेडिंग और अन्य परिचालन राजस्व 761 412 85.0% 1,739 1,598 8.8%
परिचालन एबिट्डा 109 22 - 216 63
ईबिट 109 22 - 216 63

नोट्स: केटीएल- खावड़ा फेज़ 2 पार्ट ए, केपीएस 1- खावड़ा पूलिंग स्टेशन 1, एसटीएसएल- सांगोद ट्रांसमिशन; एनकेटीएल- नॉर्थ करनपुरा ट्रांसमिशन लिमिटेड, एईएमएल- अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड; एमयूएल- एमपीएसईज़ेड (मुंद्रा) यूटिलिटी लिमिटेड। वित्त वर्ष 25 और वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के परिचालन एबिट्डा और राजस्व के आँकड़ों को ट्रेडिंग और अन्य सेगमेंट को शामिल करने के कारण पुनः प्रस्तुत किया गया है।

सेगमेंट अनुसार प्रमुख परिचालन बिंदु:

विवरण वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही वित्त वर्ष 26 वित्त वर्ष 25
ट्रांसमिशन बिज़नेस
औसत उपलब्धता (%) 99.8% 99.7% 99.7% 99.7%
कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क (सर्किट किलोमीटर) 27,949 26,696 27,949 26,696
डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस (एईएमएल)
सप्लाई विश्वसनीयता (%) 99.99% 99.99% 99.99% 99.99%
डिस्ट्रीब्यूशन लॉस (%) 4.20% 4.31% 4.21% 4.77%
बिक्री की गई यूनिट्स (मिलियन यूनिट) 2,508 2,413 10,584 10,558
डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस (एमयूएल)
बिक्री की गई यूनिट्स (मिलियन यूनिट) 368 253 1,375 948
स्मार्ट मीटरिंग बिज़नेस
इंस्टॉल किए गए मीटर (लाख में) 22.1 15.9 82.3 29.9
कुल इंस्टॉल किए गए मीटर (लाख में) 113.6 31.3 113.6 31.3
बिल किए गए मीटर (लाख में) 21.9 11.5 87.7 20.9
मीटर मंथ्स (लाख में) 287.1 48.4 789.6 76.0

ट्रांसमिशन बिज़नेस:

  • तिमाही के दौरान कंपनी ने मजबूत परिचालन प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें औसत सिस्टम उपलब्धता 99.7% से अधिक रही। बेहतर लाइन उपलब्धता के चलते वित्त वर्ष 26 में 136 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन आय प्राप्त हुई, जो मजबूत संचालन एवं रखरखाव प्रथाओं को दर्शाती है
  • एईएसएल ने अपना दूसरा एचवीडीसी प्रोजेक्ट कमीशन किया। मुंबई एचवीडीसी प्रोजेक्ट शहर की ट्रांसमिशन क्षमता में 1000 मेगावाट की वृद्धि करेगा, जिससे बढ़ती पीक डिमांड को समर्थन मिलेगा, साथ ही ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ेगी और शहर के क्लाइमेट एक्शन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी
  • कंपनी ने साउथ कलंब सबस्टेशन से पॉवर ड्रॉअल के लिए नेटवर्क विस्तार योजना के तहत एक नया प्रोजेक्ट हासिल किया, जिससे ट्रांसमिशन नेटवर्क बढ़कर 27,949 सर्किट किलोमीटर हो गया

डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस (एईएमएल मुंबई और एमयूएल मुंद्रा):

  • एईएमएल, जो मुंबई का डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस है, उसमें कुल यूनिट बिक्री 4% बढ़कर वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के 2,413 मिलियन यूनिट से बढ़कर वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 2,508 मिलियन यूनिट हो गई
  • एईएमएल नेटवर्क में डिस्ट्रीब्यूशन लॉस 4.20% रहा, जो वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में सबसे कम स्तरों में से एक है

सेगमेंट अनुसार प्रगति और आउटलुक:

ट्रांसमिशन:

  • 13 प्रोजेक्ट्स की मजबूत अंडर कंस्ट्रक्शन पाइपलाइन, जिसकी कुल वैल्यू 71,779 करोड़ रुपए है
  • निकट अवधि में ट्रांसमिशन टेंडरिंग के अवसर लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर मजबूत बने हुए हैं

डिस्ट्रीब्यूशन:

  • डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस ने स्थिर प्रदर्शन दर्ज किया। वित्त वर्ष 26 तक एईएमएल का रेगुलेटेड एसेट बेस (आरएबी) 10,521 करोड़ रुपए रहा (जिसमें 5,488 करोड़ रुपए इक्विटी और 5,032 करोड़ रुपए ऋण शामिल है), जो सालाना आधार पर 10.2% की वृद्धि दर्शाता है

स्मार्ट मीटर:

  • एईएसएल ने कुल 113.6 लाख स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन पूरे किए, जो मजबूत ऑपरेशनल दक्षता को दर्शाते हैं और इंडस्ट्री में एग्जीक्यूशन के नए बेंचमार्क स्थापित करते हैं
  • अंडर इम्प्लीमेंटेशन पाइपलाइन 24.6 मिलियन स्मार्ट मीटर पर है, जिसमें दस प्रोजेक्ट्स शामिल हैं और 29,519 करोड़ रुपए से अधिक की राजस्व संभावना है

ईएसजी और अन्य अपडेट्स:

  • केयर ईएसजी रेटिंग्स (केयरएज) ने एईएसएल को पहली बार केयरएज ईएसजी 1 प्लस रेटिंग 86.8/100 स्कोर के साथ दी, जो कंपनी के सस्टेनेबिलिटी फ्रेमवर्क, गवर्नेंस मानकों और ऑपरेशनल पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है
  • एईएसएल को भारत की टॉप 60 सबसे सस्टेनेबल कंपनियों (आईएमएससी 2024-25) में शामिल किया गया, जहाँ कंपनी ओवरऑल टॉप 30 में और अपने सेक्टर में तीसरे स्थान पर रही
  • एईएसएल ने जैव विविधता पर केंद्रित ट्रांसमिशन सेफ्टी इनिशिएटिव के लिए आईएनएसएसएएन के पहले नेशनल क्रिएटिविटी समिट में ‘पार एक्सीलेंस अवॉर्ड’ जीता, जिसे ज्यूरी और साथियों दोनों की सराहना मिली
  • सीआईआई द्वारा एईएसएल को 64 ओएंडएम साइट्स पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक फ्री प्रमाणित किया गया, जिससे कंपनी भारत की पहली इलेक्ट्रिकल यूटिलिटी बनी, जिसकी संचालन व्यवस्था एसयूपी फ्री, ज़ीरो वेस्ट टू लैंडफिल और 300% से अधिक नेट वॉटर पॉजिटिव है
  • एईएमएल ने लगातार दूसरे वर्ष भारत की शीर्ष रैंक वाली डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी, जहाँ 92.5 स्कोर के साथ ए प्लस कंज्यूमर सर्विस रेटिंग प्राप्त हुई

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के बारे में जानकारी:

एईएसएल, अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा, ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं- पॉवर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस में मौजूद एक बहुआयामी संगठन है। एईएसएल देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसकी उपस्थिति भारत के 16 राज्यों में है और इसका कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 27,949 सर्किट किलोमीटर तथा 1,23,175 एमवीए ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता का है।

डिस्ट्रीब्यूशन बिज़नेस में एईएसएल मुंबई महानगर और मुंद्रा एसईज़ेड के औद्योगिक केंद्र में 1.3 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को सेवाएँ प्रदान करता है। कंपनी अपने स्मार्ट मीटरिंग बिज़नेस को तेजी से विस्तार दे रही है और 24.6 मिलियन से अधिक मीटर के ऑर्डर बुक के साथ भारत की अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग इंटीग्रेटर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार, पैरेलल लाइसेंस के जरिए इंटीग्रेटेड ऑफरिंग और प्रतिस्पर्धी व उपभोक्ता-केंद्रित रिटेल सॉल्यूशंस, जिनमें ग्रीन पावर की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी शामिल है, के माध्यम से एईएसएल ऊर्जा की आपूर्ति के तरीके को नए सिरे से परिभाषित कर रही है। एईएसएल विश्वसनीय, किफायती और सतत तरीके से ऊर्जा परिदृश्य को बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com
निवेश संपर्क - investor.aesl@adani.com

डिस्क्लेमर:

इस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी या विचारों की निष्पक्षता, सटीकता, पूर्णता या शुद्धता के संबंध में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रस्तुति या गारंटी नहीं दी जाती है और इस पर किसी प्रकार का भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। इस विज्ञप्ति में कुछ कथन 'भविष्य उन्मुख वक्तव्य' हो सकते हैं, जो अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रबंधन की वर्तमान मान्यताओं और धारणाओं पर आधारित हैं। इनमें ज्ञात और अज्ञात जोखिम व अनिश्चितताएँ शामिल हो सकती हैं, जिनके कारण वास्तविक परिणाम अनुमानित परिणामों से भिन्न हो सकते हैं।

यह विज्ञप्ति केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से जारी की गई है और इसे किसी भी प्रतिभूति को खरीदने या सदस्यता लेने के प्रस्ताव या आमंत्रण के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। पूर्व प्रदर्शन भविष्य के परिणामों का संकेतक नहीं होता। कंपनी भविष्य की घटनाओं या विकास के अनुसार ऐसे भविष्य उन्मुख वक्तव्यों को अपडेट करने के किसी भी दायित्व से स्वयं को अलग रखती है।

अन्य रिलीज़

Scroll to top