अहमदाबाद, 12 मई 2026: भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनोमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईज़ेड) ने अपने मरीन प्लेटफॉर्म एस्ट्रो ऑफशोर के माध्यम से अमेरिका स्थित इंजीनियरिंग और एप्लाइड टेक्नोलॉजी कंपनी ओशनियरिंग इंटरनेशनल इंक. के साथ यूरोप में विशेष ऑफशोर और सबसी अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए समझौता किया है।
यह समझौता एपीएसईज़ेड के अल्ट्रा-डीपवॉटर संचालन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, यह दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड मरीन प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाने की उसकी रणनीति को और मजबूत करता है।
एस्ट्रो ऑफशोर के लिए कंपनी का पहला अल्ट्रा-डीपवॉटर वेसल, एस्ट्रो एटलस शामिल किया जाना इस बात को दर्शाता है कि कंपनी एडवांस क्षमताओं वाले आधुनिक और हाई-स्पेसिफिकेशन जहाजों के रणनीतिक अधिग्रहण में लगातार निवेश कर रही है। यह कदम एस्ट्रो ऑफशोर की उद्योग के सबसे युवा और स्मार्ट बेड़ों में से एक संचालित करने की महत्वाकांक्षा को मजबूत करता है। साथ ही, इससे कंपनी को नए ऑफशोर बाजारों में प्रवेश करने और एपीएसईज़ेड के व्यापक मरीन प्लेटफॉर्म के विकास लक्ष्यों को सहयोग देने में मदद मिलेगी।
एपीएसईज़ेड के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा, "यह विकास एपीएसईज़ेड के ग्लोबली डाइवर्सिफाइड मरीन प्लेटफार्म बनाने की महत्वाकांक्षा को समर्थन देता है। एस्ट्रो ऑफशोर के बढ़ते हाई-स्पेसिफिकेशन बेड़े को ओशनियरिंग की डीपवॉटर इंजीनियरिंग और आरओवी विशेषज्ञता के साथ जोड़कर हम जटिल ऑफशोर संचालन में अपनी क्षमताओं को मजबूत कर रहे हैं, साथ ही यूरोप में विस्तार भी कर रहे हैं।"
एस्ट्रो ऑफशोर के सीईओ मार्क हम्फ्रेस ने कहा, "एस्ट्रो एटलस का शामिल होना हमारी ऑपरेशनल क्षमता को काफी मजबूत करता है और आधुनिक, हाई-स्पेसिफिकेशन बेड़े में, खासकर अल्ट्रा-डीपवॉटर वातावरण में हमारे निरंतर निवेश को दर्शाता है। यह अब तक का हमारा सबसे बड़ा और सबसे सक्षम जहाज है, जो हमें अधिक जटिल ऑफशोर संचालन का समर्थन करने और ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं के प्रति अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाता है।"
सबसी गतिविधियों में विशेष अंडरवाटर इंजीनियरिंग शामिल होती है, जो ऑफशोर एनर्जी और मरीन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इनमें केबल बिछाना, पाइपलाइन इंस्टॉलेशन,, अंडरवाटर कंस्ट्रक्शन, इंस्पेक्शन, मेंटेनेंस और डीपवॉटर वातावरण में तकनीकी हस्तक्षेप जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स के लिए एडवांस वेसल्स, रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (आरओवी) सिस्टम और उच्च स्तरीय ऑपरेशनल क्षमताओं की आवश्यकता होती है।
एस्ट्रो ऑफशोर ने अपने डीपवॉटर बेड़े को मजबूत करते हुए एनर्जी सवाना जहाज को शामिल किया है, जिसका नाम बदलकर एस्ट्रो एटलस रखा जाएगा। यह 2021 में निर्मित आधुनिक 97 मीटर लंबा डीपी2 मल्टीपर्पज़ सपोर्ट वेसल है। यह जहाज 150 टन क्षमता वाले सबसी एएचसी क्रेन, 25 टन के सेकेंडरी क्रेन, मूनपूल और 100 कर्मियों के रहने की सुविधा से लैस है। इसे सबसी कंस्ट्रक्शन, केबल बिछाने और पाइपलाइन इंस्टॉलेशन सहित विभिन्न ऑफशोर ऑपरेशन्स के समर्थन के लिए डिजाइन किया गया है।
3,000 मीटर से अधिक गहराई वाले मरीन क्षेत्रों में संचालन करने की क्षमता के साथ, एस्ट्रो एटलस, एस्ट्रो ऑफशोर को अल्ट्रा-डीपवॉटर क्षेत्र में प्रवेश करने में सक्षम बनाएगा, जिससे कंपनी को अधिक जटिल और हाई -वैल्यू ऑफशोर प्रोजेक्ट्स तक पहुंच मिलेगी। इसका एडवांस डीपी2 सिस्टम और मजबूत डिजाइन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करता है।
यह विकास एपीएसईज़ेड की उस रणनीति के अनुरूप है, जिसके तहत कंपनी लॉजिस्टिक्स, ऑफशोर सपोर्ट, अंडरवॉटर इंजीनियरिंग और डीपवॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं को शामिल करते हुए दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत समुद्री प्लेटफॉर्म्स में से एक बनाने की दिशा में काम कर रही है। अपने लॉन्ग -टर्म रोडमैप के तहत कंपनी ने वित्त वर्ष 2031 तक 200 जहाजों का बेड़ा तैयार करने, ₹6,000 करोड़ के मरीन रेवेन्यू और ₹13,000 करोड़ के नियोजित कैपेक्स का लक्ष्य निर्धारित किया है।
APSEZ के बारे में जानकारी
वैश्विक स्तर पर विविध कारोबार वाले अदाणी ग्रुप का हिस्सा एपीएसईज़ेड एक प्रमुख इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर है।
कंपनी अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई नेटवर्क से लेकर पोर्ट संचालन, रेल ट्रांसपोर्ट, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क,
वेयरहाउसिंग और सड़क परिवहन के माध्यम से ग्राहकों तक अंतिम डिलीवरी जैसी सेवाएं प्रदान करती है।
अत्याधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एआई आधारित ऑप्टिमाइजेशन से समर्थित यह व्यापक “शोर-टू-डोर” क्षमता एपीएसईज़ेड को
भारत का अग्रणी इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सोल्यूशंस प्रोवाइडर बनाती है। कंपनी भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी तटों
पर रणनीतिक रूप से स्थित 15 पोर्ट्स और टर्मिनल्स का व्यापक नेटवर्क संचालित करती है। इसके साथ ही, कंपनी के पास 136
जहाजों का विविधीकृत समुद्री बेड़ा, 12 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, 31 लाख वर्गफुट वेयरहाउसिंग क्षमता और उसके
स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर संचालित 25,000 से अधिक ट्रकों का इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स नेटवर्क है। इससे कंपनी को तटीय
क्षेत्रों और आंतरिक इलाकों से बड़े पैमाने पर कार्गो संभालने की क्षमता मिलती है। एपीएसईज़ेड ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो,
इज़राइल और तंजानिया में 4 इंटरनेशनल पोर्ट्स का भी संचालन करती है। 653 मिलियन टन प्रतिवर्ष की मौजूदा कार्गो हैंडलिंग
क्षमता के साथ, एपीएसईज़ेड भारत के कुल पोर्ट कार्गो वॉल्यूम का लगभग 27% हिस्सा संभालती है। कंपनी ने वर्ष 2030 तक 1
बिलियन टन कार्गो थ्रूपुट का लक्ष्य निर्धारित किया है।
2025 की एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में ग्लोबल ट्रांसपोर्टेशन और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर
फर्म्स में शीर्ष 5% (दुनियाभर में 95वें परसेंटाइल) में शामिल एपीएसईज़ेड के पांच पोर्ट विश्व बैंक के कंटेनर पोर्ट
परफॉर्मेंस इंडेक्स 2024 में भी स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अपने व्यापक स्केल, ऑपरेशनल उत्कृष्टता और इंटीग्रेटेड
क्षमताओं के माध्यम से एपीएसईज़ेड ग्लोबल ट्रेड को सुगम और निर्बाध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
एस्ट्रो ऑफशोर के बारे में — एक अदाणी समूह कंपनी
एस्ट्रो ऑफशोर अदाणी समूह की दुबई स्थित ऑफशोर वेसल ऑपरेटर कंपनी है, जो ग्लोबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों को
आवश्यक समुद्री सहायता सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी 50 से अधिक जहाजों के बढ़ते बेड़े का संचालन करती है, जिसमें
एमपीएसवी, डीज़ल-इलेक्ट्रिक पीएसवी, एएचटीएस और बैलेस्टेबल बार्ज शामिल हैं। आने वाले महीनों में नए जहाज भी बेड़े में
शामिल होने वाले हैं, जिससे क्षेत्र के सबसे युवा और तकनीकी रूप से उन्नत बेड़ों में उसकी स्थिति और मजबूत होगी।
मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया में अपने संचालन के साथ,एस्ट्रो ऑफशोर एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के ग्राहकों की
बदलती जरूरतों के अनुरूप लचीले और विश्वसनीय ऑफशोर समाधान प्रदान करती है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनोमिक जोन लिमिटेड
के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से कंपनी लगातार अपने वैश्विक
विस्तार को बढ़ा रही है, नई और इनोवेटिव क्षमताओं में निवेश कर रही है तथा दुनिया की अग्रणी ऑफशोर सपोर्ट पार्टनर के रूप
में अपनी स्थिति को और मजबूत बना रही है।
मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com
निवेश संपर्क - apsezl.ir@adani.com
We Care About Your Privacy
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. < Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.