पारादीप पोर्ट में APSEZ की एंट्री, कंपनी जोड़ेगी 18 MMT की नई कैपेसिटी

मैकेनाइज्ड कार्गो हैंडलिंग और डीप-ड्राफ्ट बर्थ विकसित करेगी APSEZ

अहमदाबाद, 09 सितंबर, 2026: भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर में से एक एपीएसईजेड (APSEZ) ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर दो ड्राई बल्क बर्थ के विकास और संचालन के लिए सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है और उसे लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) प्राप्त हुआ है। 18 मिलियन मैट्रिक टन (MMT) की नई क्षमता जुड़ने से APSEZ के कुल पोर्टफोलियो की क्षमता बढ़कर 671 MMTPA हो जाएगी। यह विस्तार 2030 तक 1 बिलियन टन कार्गो टीईयू हासिल करने के कंपनी के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगा।

30 साल की कन्सेशन अवधि के तहत इस प्रोजेक्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किया जाएगा। APSEZ CQ-I और CQ-II बर्थ को अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड कार्गो हैंडलिंग सिस्टम, डीप-ड्राफ्ट बर्थ और बड़े स्तर की स्टोरेज इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के साथ विकसित करेगा।

APSEZ के होल टाइम डायरेक्टर और सीईओ अश्वनी गुप्ता ने कहा, “पारादीप कन्सेशन से पूर्वी तट पर APSEZ की मौजूदगी और मजबूत होगी तथा भारत के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक और खनिज-संपन्न हिंटरलैंड में हमारी पहुंच का विस्तार होगा। पारादीप के साथ भारत की 11,000 किलोमीटर लंबी तटरेखा पर APSEZ का नेटवर्क बढ़कर 16 पोर्ट्स और टर्मिनल्स तक पहुंच जाएगा। इससे देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंटीग्रेटेड पोर्ट, लॉजिस्टिक्स और मरीन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की हमारी क्षमता और मजबूत होगी।”

प्रमुख स्टील प्लांट्स से घिरे खनिज-संपन्न हिंटरलैंड में स्थित पारादीप भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेजर पोर्ट और एक महत्वपूर्ण बल्क कार्गो गेटवे है। पारादीप टर्मिनल से कोयला, लाइमस्टोन और अन्य ड्राई बल्क कमोडिटीज की बढ़ती मात्रा को संभालने की APSEZ की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, पूर्वी और मध्य भारत के प्रमुख औद्योगिक और मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स तक कंपनी की पहुंच का भी विस्तार होगा।

यह क्षमता विस्तार भारत के पूर्वी तट के पोर्ट्स पर बढ़ती कार्गो मांग के बीच उच्च उपयोग स्तर की चुनौती को पूरा करने में मदद करेगा। हिंटरलैंड में स्टील क्षमता के विस्तार और घरेलू कोयले को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों से समर्थित यह परियोजना क्षेत्रीय क्षमता संबंधी बाधाओं को कम करने और औद्योगिक विकास को गति देने में सहायक होगी।

APSEZ के बारे में जानकारी

APSEZ वैश्विक स्तर पर विविधीकृत अदाणी ग्रुप का हिस्सा है और एक अग्रणी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर है। इसकी सेवाएं कार्गो की उत्पत्ति (इंटरनेशनल फ्रेट नेटवर्क) से लेकर पोर्ट हैंडलिंग, रेल ट्रांसपोर्ट, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क्स, वेयरहाउसिंग और रोड ट्रांसपोर्ट के जरिए ग्राहक के गेट तक अंतिम डिलीवरी को कवर करती हैं। अत्याधुनिक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और AI-संचालित ऑप्टिमाइज़ेशन से समर्थित यह व्यापक “किनारे से दरवाज़े तक” क्षमता APSEZ को भारत के प्रमुख इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में स्थापित करती है। कंपनी भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी तटों पर रणनीतिक रूप से स्थित 16 पोर्ट्स और टर्मिनल्स का बड़े नेटवर्क संचालित करती है। इसके साथ ही कंपनी के पास 136 जहाजों का मरीन फ्लीट, 12 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क्स, 3.1 मिलियन वर्ग फुट वेयरहाउसिंग स्पेस और अपने प्रोप्राइटरी प्लेटफॉर्म पर संचालित 25,000+ ट्रक्स सहित इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स क्षमताएं हैं। इससे कंपनी तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ हिंटरलैंड से भी बड़े पैमाने पर कार्गो संभालने में सक्षम है। APSEZ ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, इज़राइल और तंजानिया में 4 इंटरनेशनल पोर्ट्स का भी संचालन करती है। वर्तमान में 653 मिलियन टन प्रति वर्ष की कार्गो हैंडलिंग क्षमता के साथ APSEZ भारत के कुल पोर्ट वॉल्यूम में लगभग 27% हिस्सेदारी रखती है और कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 1 बिलियन टन टीईयू हासिल करना है। 2025 S&P ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में APSEZ को वैश्विक ट्रांसपोर्टेशन और ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के Top 5% (वैश्विक स्तर पर 95th percentile) में स्थान मिला है। इसके साथ ही कंपनी के पांच पोर्ट्स को वर्ल्ड बैंक के कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स 2024 में स्थान मिला है। अपने बड़े पैमाने, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और इंटीग्रेटेड क्षमताओं के जरिए APSEZ निर्बाध वैश्विक व्यापार को सक्षम बना रही है।

डिस्क्लेमर: इस रिलीज़ में दी गई जानकारी या विचारों की निष्पक्षता, सटीकता, पूर्णता या शुद्धता के संबंध में किसी भी प्रकार का स्पष्ट या निहित प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं दी गई है और न ही इन पर किसी प्रकार की निर्भरता रखी जानी चाहिए। इस रिलीज़ में दिए गए कुछ वक्तव्य “दूरंदेशी बयान”हो सकते हैं, जो अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड के प्रबंधन की वर्तमान मान्यताओं और धारणाओं पर आधारित हैं। इनमें ज्ञात और अज्ञात जोखिम एवं अनिश्चितताएं शामिल हो सकती हैं, जिनके कारण वास्तविक परिणाम अनुमानित परिणामों से काफी अलग हो सकते हैं। यह रिलीज़ केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से जारी की गई है और यह किसी भी सिक्योरिटी को खरीदने या सब्सक्राइब करने के लिए कोई प्रस्ताव या आमंत्रण नहीं है। पिछला प्रदर्शन आवश्यक रूप से भविष्य के परिणामों का संकेत नहीं है। कंपनी भविष्य की घटनाओं या परिस्थितियों को दर्शाने के लिए दूरंदेशी बयान को अपडेट करने के किसी भी दायित्व से इनकार करती है।

मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com

निवेश संपर्क: apsezl.ir@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top