अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 20 गीगावाट ऑपरेशनल कैपेसिटी का आंकड़ा किया पार

भारत की यूटिलिटी-स्केल सोलर क्षमता में लगभग 14% और कुल सोलर-विंड क्षमता में करीब 12% हिस्सेदारी

अहमदाबाद, 1 जुलाई, 2026: भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने 20 गीगावाट (जीडब्ल्यू) परिचालन रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी मुख्य रूप से ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के जरिए यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी बन गई है। कंपनी हर साल 52 अरब यूनिट से अधिक स्वच्छ बिजली का उत्पादन करती है। यह भारत की कुल बिजली खपत का लगभग 3% है, जो न्यूयॉर्क शहर को एक साल तक या लगभग पूरे मुंबई और नई दिल्ली को बिजली उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त है।

एजीईएल की 20 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी निम्नलिखित के बराबर है:

  • 90 लाख से अधिक घरों को बिजली उपलब्ध कराने की क्षमता
  • हर वर्ष 52 अरब यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन, जो न्यूयॉर्क शहर या भारत के दो प्रमुख महानगरों मुंबई और नई दिल्ली की एक वर्ष की कुल बिजली खपत के लगभग बराबर है
  • हर वर्ष 3.7 करोड़ टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन में कमी
  • कार्बन उत्सर्जन में यह कमी निम्न के बराबर है:
    • 177.2 करोड़ पेड़ों द्वारा अवशोषित कार्बन
    • 81 लाख कारों को सड़कों से हटाने के बराबर प्रभाव

यह उपलब्धि साल 2016 में तमिलनाडु के कामुथी में एजीईएल की पहली रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट शुरू होने के महज एक दशक के भीतर हासिल हुई है। इसके साथ ही कंपनी भारत में ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के जरिए सबसे बड़ी और सबसे तेज रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी विकसित करने वाली कंपनी बन गई है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने 5,051 मेगावाट (एमडब्ल्यू) नई रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी जोड़ी, जो चीन के बाहर किसी भी कंपनी द्वारा एक वर्ष में जोड़ी गई सबसे अधिक रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी है।

इस उपलब्धि पर अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने कहा, "20 गीगावाट की परिचालन क्षमता का आंकड़ा पार करना इस बात का प्रमाण है कि स्पष्ट और अनुशासित तरीके से काम करने पर काफी कुछ हासिल किया जा सकता है। आज एजीईएल अपनी टीम और लंबे समय से जुड़े साझेदारों के साथ मिलकर लगभग मुंबई और नई दिल्ली की सालाना बिजली जरूरत के बराबर रिन्यूएबल एनर्जी उपलब्ध करा रही है। इससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हो रही है और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भारत का बदलाव भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

यह उपलब्धि 26 जून को लंदन के साइंस म्यूजियम में आयोजित लंदन क्लाइमेट एक्शन वीक के दौरान हुए पहले अदाणी ग्रीन एनर्जी डायलॉग में सागर अदाणी के संबोधन के बाद हासिल हुई है। इस मंच से उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने, बिजली को अधिक किफायती बनाने और चौबीसों घंटे भरोसेमंद स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर बैटरी स्टोरेज के साथ रिन्यूएबल एनर्जी आधारित विद्युतीकरण को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

यह उपलब्धि भारत में अब तक की सबसे बड़ी और सबसे तेज रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी वृद्धि को भी दर्शाती है। एजीईएल के परिचालन पोर्टफोलियो में लगभग 14.2 गीगावाट सोलर एनर्जी, 2.7 गीगावाट विंड एनर्जी और 3.3 गीगावाट विंड-सोलर हाइब्रिड क्षमता शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने 3.55 गीगावाट-प्रति घंटे क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) भी शुरू किए हैं। यह चीन के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी तैनाती है और वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से लागू की गई परियोजनाओं में से एक है।

सागर अदाणी ने कहा, "जैसे-जैसे भारत के ऊर्जा मिश्रण में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़ रही है, वैसे-वैसे भरोसेमंद और जरूरत के अनुसार उपलब्ध स्वच्छ बिजली सुनिश्चित करने में बैटरी स्टोरेज की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती जा रही है।" उन्होंने कहा कि एजीईएल का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 10 गीगावाट-घंटे बैटरी स्टोरेज क्षमता जोड़ने और अगले पांच साल में इसे बढ़ाकर 50 गीगावाट-प्रति घंटे तक पहुंचाने का है। इससे साल 2030 तक 50 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करने के कंपनी के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।

गुजरात के कच्छ में खावड़ा, एजीईएल के अगले फेज के विकास का सबसे बड़ा केंद्र है। यहीं दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट विकसित किया जा रहा है। 538 वर्ग किलोमीटर बंजर भूमि में फैली इस परियोजना की प्रस्तावित क्षमता 30 गीगावाट है। इसका क्षेत्रफल पेरिस से लगभग पांच गुना और मुंबई के लगभग बराबर है। इस परियोजना स्थल पर एजीईएल अब तक 9.5 गीगावाट सोलर रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी शुरू कर चुकी है, जो इसकी प्रस्तावित कुल क्षमता का 30% से अधिक है।

स्थापना के बाद से अदाणी ग्रीन एनर्जी की प्रमुख प्रोजेक्ट

वित्त वर्ष 2015-16: एक ही स्थान पर दुनिया की सबसे बड़ी सोर एनर्जी प्रोजेक्ट

648 मेगावाट- कामुथी, तमिलनाडु

वित्त वर्ष 2022-23: एक ही स्थान पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी क्लस्टर

2.1 गीगावाट- जैसलमेर, राजस्थान

प्रगति पर: एक ही स्थान पर दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट

30 गीगावाट- खावड़ा, गुजरात

वित्त वर्ष 2025-26: एक ही स्थान पर दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस)

3.55 गीगावाट-घंटे बीईएसएस- खावड़ा, गुजरात

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है, जो क्लीन एनर्जी की दिशा में बदलाव को गति दे रही है। कंपनी यूटिलिटी-स्केल ग्रिड से जुड़ी सोलर, विंड, हाइब्रिड और एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है। वर्तमान में, एजीईएल के पास 20 गीगावाट से अधिक परिचालन रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी है, जो भारत में सबसे अधिक है। यह क्षमता देश के 12 राज्यों में फैली हुई है।

कंपनी ने भारत के कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लक्ष्य के अनुरूप वर्ष 2030 तक 50 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। एजीईएल किफायती स्वच्छ ऊर्जा को बड़े पैमाने पर अपनाने को बढ़ावा देने के लिए तकनीक के बेहतर उपयोग के माध्यम से ऊर्जा की समतुल्य लागत (एलसीओई) को कम करने पर लगातार काम कर रही है। कंपनी गुजरात के खावड़ा में 538 वर्ग किलोमीटर बंजर भूमि पर दुनिया का सबसे बड़ा 30 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट विकसित कर रही है। यह क्षेत्रफल पेरिस से लगभग पाँच गुना बड़ा है। एजीईएल का परिचालन पोर्टफोलियो 'वॉटर पॉजिटिव', 'सिंगल-यूज़ प्लास्टिक फ्री' और 'जीरो वेस्ट-टू-लैंडफिल' प्रमाणित है, जो सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

* भारत की यूटिलिटी-स्केल सौर तथा यूटिलिटी-स्केल सोलर एवं विंड एनर्जी कैपेसिटी के आंकड़ें 31 मई, 2026 तक केहैं।

मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com

अधिक जानकारी लॉगिन करें www.adanigreenenergy.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top