AESL ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में किया मजबूत प्रदर्शन

पीएटी 130% की बढ़ोतरी के साथ 1,237 करोड़ रुपये पर पहुंचा

अहमदाबाद, 21 जुलाई 2026: वैश्विक स्तर पर विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाले अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल), जो भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म कंपनी है, ने आज 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन की घोषणा की।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, "वित्त वर्ष 27 की शुरुआत हमारे लिए बेहद मजबूत रही है। हमारे प्रमुख व्यवसायों में उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन और मजबूत वित्तीय नतीजों के कारण कंपनी ने शानदार शुरुआत की है। इस तिमाही के दौरान इंटेलीस्मार्ट के प्रस्तावित अधिग्रहण के माध्यम से हमने अपने विकास मंच को और मजबूत किया है। यह भारत का अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है। हमारे एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म ने भी अब तेज गति पकड़ ली है, जिसे रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों और यूटिलिटी, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल तथा डेटा सेंटर क्षेत्रों में बढ़ते उपभोक्ता आधार का मजबूत समर्थन मिला है। मजबूत परियोजना पाइपलाइन, अनुशासित निष्पादन और सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन के बल पर हमें विश्वास है कि हम सतत विकास को आगे बढ़ाते हुए सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य का सृजन करते रहेंगे।"


वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही की प्रमुख वित्तीय उपलब्धियां

समेकित वित्तीय प्रदर्शन

विवरण वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही साल-दर-साल %
कुल आय 9,852 7,026 40%
परिचालन राजस्व 7,117 4,6171 54%
ऑपरेटिंग एबिटडा 2,779 1,6321 70%
एबिटडा 3,178 2,017 58%
पीएटी 1,237 539 130%

नोट्स: कुल आय = ऑपरेशनल रेवेन्यू + सर्विस कंसेशन एग्रीमेंट एसेट्स / एपिसि/ ट्रेडेड गुड्स से आय + वन-टाइम आय/खर्च + अन्य आय; कुल एबिटडा = ऑपरेटिंग एबिटडा प्लस अन्य आय, वन-टाइम रेगुलेटरी आय, सीईएसआर खर्च के लिए एडजस्टेड; 1. इसमें एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म से होने वाली आय शामिल है।

राजस्व

  • वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 40% बढ़कर 9,852 करोड़ रुपये पहुंच गई।
  • परिचालन राजस्व 54% की वृद्धि के साथ 7,117 करोड़ रुपये रहा।
  • इस वृद्धि में हाल ही में शुरू हुई मुंबई एचवीडीसी प्रोजेक्ट, स्मार्ट मीटरिंग का तेजी से विस्तार तथा एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म के योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एबिटडा

  • वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एबिटडा 58% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3,178 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • परिचालन एबिटडा भी 70% बढ़कर 2,779 करोड़ रुपये हो गया, जो कंपनी के मजबूत परिचालन प्रदर्शन को दर्शाता है।

सेगमेंट के अनुसार वित्तीय मुख्य बातें: (₹ करोड़)

सेगमेंट विवरण वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही साल-दर-साल %
ट्रांसमिशन संचालन राजस्व 1,596 1,172 36%
ऑपरेटिंग एबिटडा 1,477 1,070 38%
एबिटडा मार्जिन % 92% 92% -
वितरण (एईएमएल and एमइउएल) संचालन राजस्व 3,520 3,360 5%
ऑपरेटिंग एबिटडा 587 493 19%
स्मार्ट मीटरिंग (Non Ind AS) संचालन राजस्व 347 112 136%
ऑपरेटिंग एबिटडा 311 98 141%
एबिटडा मार्जिन % 89% 88% -
एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफ़ॉर्म संचालन राजस्व* 1,839 18 -
ऑपरेटिंग एबिटडा 590 17 -

एईएमएल: एईएमएल: अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड; एमइउएल : एमपिएसइजेड (मुंद्रा) यूटिलिटी लिमिटेड। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के कुल ऑपरेटिंग एबिटडा और ऑपरेटिंग रेवेन्यू के आंकड़ों में एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफ़ॉर्म शामिल है (इसमें अन्य ट्रेडिंग इनकम शामिल नहीं है)।


सेगमेंट के अनुसार मुख्य ऑपरेशनल हाइलाइट्स:

विवरण वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही
ट्रांसमिशन व्यवसाय
औसत उपलब्धता (%) 99.6% 99.8%
कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क (ckm) 27,949 26,696
वितरण व्यवसाय (एईएमएल)
आपूर्ति की विश्वसनीयता (%) 99.99% 99.99%
वितरण हानि (%) 5.16%1 4.24%
बेची गई यूनिट्स (एमइउ) 3,260 2,939
वितरण व्यवसाय (एमइउएल)
बेची गई यूनिट्स (एमइउ) 425 271
स्मार्ट मीटरिंग का बिज़नेस
लगाए गए मीटर (मिलियन में) 2.07 2.41
अब तक लगाए गए मीटर (मिलियन में) 13.44 5.54
बिल किए गए मीटर (मिलियन में) 2.01 3.04
कुल मीटर-महीने (मिलियन में) 34.80 10.61

1. बहुत ज़्यादा गर्मी के कारण ज़्यादा ऊर्जा की खपत हुई और डिस्ट्रीब्यूशन लॉस (वितरण हानि) में बढ़ोतरी हुई; यह रेगुलेटर की 5.31% की मंज़ूर सीमा के भीतर है।


सेगमेंट के अनुसार प्रगति और भविष्य की संभावनाएँ:

ट्रांसमिशन:

  • कंपनी के पास 13 ट्रांसमिशन परियोजनाओं की मज़बूत पाइपलाइन है, जिनकी कुल कीमत 71,779 करोड़ रुपए है और इन पर काम किया जाना है।
  • निकट भविष्य में करीब 1.1 लाख करोड़ रुपये की ट्रांसमिशन टेंडरिंग के अवसर बने हुए हैं।
  • तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन प्रदर्शन मज़बूत रहा और औसत सिस्टम उपलब्धता 99.6% से अधिक दर्ज की गई। ट्रांसमिशन लाइंस की बेहतर उपलब्धता के चलते बेहतर संचालन एवं रखरखाव (ओ एंड एम) के कारण कंपनी को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 35 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन आय (इंसेंटिव) प्राप्त हुई।

डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार (एईएमएल मुंबई और एमयूएल):

  • डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार का प्रदर्शन स्थिर रहा। अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) का रेगुलेटेड एसेट बेस (आरएबी) वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही तक 10,353 करोड़ रुपए रहा। इसमें 5,485 करोड़ रुपए इक्विटी और 4,867 करोड़ रुपए ऋण शामिल है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 9.7% की बढ़ोतरी है।
  • 99.99% बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बरकरार रही। एईएमएल परिचालन प्रदर्शन के मामले में देश की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है।
  • मुंबई क्षेत्र में कुल बिजली बिक्री 11% बढ़कर वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के 2,939 एमयू से बढ़कर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 3,260 एमयू हो गई।
  • एमपीएसईज़ेड (मुंद्रा) यूटिलिटी लिमिटेड (एमयूएल) की बिजली बिक्री पिछले वर्ष के 272 एमयू के मुकाबले 57% बढ़कर 425 एमयू रही। इसकी मुख्य वजह औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्र से बढ़ी माँग रही।
  • एईएमएल नेटवर्क में डिस्ट्रीब्यूशन लॉस वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 5.16% रहा। भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ने से डिस्ट्रीब्यूशन लॉस पर असर पड़ा।

स्मार्ट मीटर:

  • एईएसएल ने इंटेलीस्मार्ट के प्रस्तावित अधिग्रहण की घोषणा की है। इससे कंपनी का स्मार्ट मीटर कारोबार और मज़बूत होगा तथा 4.7 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर के पोर्टफोलियो के साथ कंपनी भारत का सबसे बड़ा स्मार्ट मीटर प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म:

  • ~कंपनी ने सौर और पवन ऊर्जा में करीब 4.0 गीगावाट की आपूर्ति व्यवस्था, लगभग 3.3 गीगावाट-घंटे की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) क्षमता और वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं, डेटा सेंटर तथा यूटिलिटी क्षेत्र में 1 गीगावाट से अधिक का ऊर्जा पोर्टफोलियो तैयार किया है। इसके ज़रिए एकीकृत नवीकरणीय और चौबीसों घंटे डिजिटल ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

ईएसजी और अन्य अपडेट:

  • ईएसजी रिस्क असेसमेंट्स एंड इनसाइट्स लिमिटेड ने जून 2026 में एईएसएल की ईएसजी रिस्क रेटिंग 68/100 से बढ़ाकर 73/100 कर दी है। इसके साथ ही कंपनी की रेटिंग श्रेणी 'स्ट्रॉन्ग' से बढ़कर 'एक्सीलेंट' हो गई है।
  • सस्टेनेलिटिक्स ईएसजी रिस्क रेटिंग सितंबर 2025 के 19.9 से सुधरकर जून 2026 में 18.5 (लो रिस्क) हो गई। इसके साथ ही एईएसएल दुनिया की 215 इलेक्ट्रिक यूटिलिटी कंपनियों में शीर्ष 7 प्रतिशत कंपनियों में शामिल हो गई।
  • एईएमएल ने ग्राहक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरईसी की कंज्यूमर सर्विस रेटिंग ऑफ डिस्कॉम्स (सीएसआरडी) में ए+ रेटिंग के साथ देश की सबसे बेहतर रैंक वाली डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के बारे में जानकारी

अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ऊर्जा क्षेत्र की एक बहुआयामी कंपनी है, जो बिजली ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है। एईएसएल देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसकी उपस्थिति भारत के 16 राज्यों में है। कंपनी के पास 27,949 सर्किट किलोमीटर का ट्रांसमिशन नेटवर्क और 1,23,175 एमवीए की कुल ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है। डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के तहत एईएसएल मुंबई महानगर और मुंद्रा एसईज़ेड के औद्योगिक क्षेत्र में 1.3 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को सेवाएँ दे रही है। कंपनी अपने स्मार्ट मीटर कारोबार का तेज़ी से विस्तार कर रही है और 2.46 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर के ऑर्डर बुक के साथ भारत की अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग इंटीग्रेटर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। समानांतर लाइसेंस के ज़रिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार, प्रतिस्पर्धी और ग्राहकों की ज़रूरत के मुताबिक खुदरा समाधान तथा हरित ऊर्जा की बढ़ती हिस्सेदारी के साथ एईएसएल अंतिम उपभोक्ता तक ऊर्जा पहुँचाने के तरीके को बदल रही है। कंपनी भरोसेमंद, किफायती और टिकाऊ तरीके से देश के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने की दिशा में अहम् भूमिका निभा रही है।


मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

निवेशक संपर्क - investor.aesl@adani.com


डिस्क्लेमर: इस रिलीज़ में दी गई जानकारी या राय की निष्पक्षता, सटीकता, पूर्णता या सही होने के बारे में कोई भी दावा या गारंटी (साफ़ तौर पर या इशारों में) नहीं दी गई है और न ही इन पर भरोसा किया जाना चाहिए। इस रिलीज़ में दिए गए कुछ बयान "भविष्य की ओर देखने वाले बयान" हो सकते हैं, जो अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के मैनेजमेंट की मौजूदा मान्यताओं और अनुमानों पर आधारित हैं। इनमें ऐसे ज्ञात और अज्ञात जोखिम और अनिश्चितताएं शामिल हो सकती हैं, जिनके कारण

असल नतीजे अनुमानित नतीजों से काफी अलग हो सकते हैं। यह रिलीज़ सिर्फ़ सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें किसी भी सिक्योरिटीज़ को खरीदने या सब्सक्राइब करने का कोई प्रस्ताव या आमंत्रण नहीं है। पिछला प्रदर्शन ज़रूरी नहीं कि भविष्य के नतीजों का संकेत हो। कंपनी भविष्य की घटनाओं या घटनाक्रमों के अनुसार भविष्य की ओर देखने वाले बयानों को अपडेट करने की किसी भी ज़िम्मेदारी से इनकार करती है।

अन्य रिलीज़

Scroll to top