अहमदाबाद, 28 अगस्त 2025: अदाणी ग्रुप ने आज अपने अदाणी पोर्टफोलियो की वित्तीय रिपोर्ट जारी की। इसमें ट्रेलिंग-ट्वेल्व-मंथ (टीटीएम) और वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के परिणाम के साथ क्रेडिट प्रदर्शन की जानकारी भी शामिल है।
अदाणी पोर्टफोलियो का एबिट्डा पहली बार ट्रेलिंग-ट्वेल्व-मंथ (टीटीएम) आधार पर 90,000 करोड़ रुपए की आँकड़े को पार कर गया, जबकि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही का एबिट्डा भी रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गया। इस मजबूत प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण इनक्यूबेटिंग बिज़नेस (खासकर एईएल के तहत एयरपोर्ट्स) की लगातार बढ़ोतरी रही, साथ ही अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड और अंबुजा सीमेंट्स का योगदान भी इसमें शामिल है। इन बिज़नेस की मजबूत प्रगति ने एईएल के मौजूदा बिज़नेस में गिरावट की पूरी तरह भरपाई कर दी है। एईएल के मौजूदा बिज़नेस में नकारात्मक वृद्धि, मुख्य रूप से ट्रेड वॉल्यूम में कमी और आईआरएम (इंटीग्रेटेड रिसोर्स मैनेजमेंट) में इंडेक्स मूल्य की अस्थिरता के कारण है। एबिट्डा में लगातार वृद्धि से 1.5-1.6 लाख करोड़ रुपए के वार्षिक पूँजीगत व्यय की योजना को मजबूत समर्थन मिलता है।
क्रेडिट की बात करें, तो पोर्टफोलियो-स्तर का लेवरेज अभी-भी वैश्विक स्तर पर सबसे कम में से एक है, नेट डेब्ट टू एबिट्डा 2.6 गुना है और 53,843 करोड़ रुपए की उच्च नकदी उपलब्धता भी बनी हुई है।
अदाणी पोर्टफोलियो- वित्तीय प्रदर्शन (एबिट्डा करोड़ रुपए में)
| सेक्टर | वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही | वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही | सालाना वृद्धि | जून’25 टीटीएम | जून’ 24 टीटीएम | सालाना वृद्धि | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| यूटिलिटी* | 11,895 | 11,638 | 2.2% | 43,633* | 41,722* | 4.6% | |
| ट्रांसपोर्ट | 5,949 | 5,265 | 13.0% | 21,154 | 18,405 | 14.9% | |
| एईएल- इंफ्रास्ट्रक्चर बिज़नेस | 2,825 | 2,691 | 5% | 10,219 | 7,318 | 39.6% | |
| ए. सब-टोटल (इंफ्रास्ट्रक्चर) | 20,669 | 19,594 | 5.5% | 75,006 | 67,445 | 11.2% | |
| बी. एडजेसेंसीज (सीमेंट) | 2,242 | 1,638 | 36.9% | 9,249 | 7,291 | 26.9% | |
| सब-टोटल (इंफ्रा + एडजेसेंसीज़) | 22,911 | 21,232 | 7.9% | 84,255 | 74,736 | 12.7% | |
| सी. एईएल- मौजूदा बिज़नेस | 882 | 1,796 | (50.9%) | 6,317 | 7,766 | (18.7)% | |
| पोर्टफोलियो एबिट्डा (ए+बी+सी) | 23,793 | 23,028 | 3.3% | 90,572 | 82,502 | 9.8% |
(यूटिलिटी: अदाणी पॉवर + अदाणी ग्रीन एनर्जी + अदाणी टोटल गैस + अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस | ट्रांसपोर्ट: अदाणी पोर्ट्स & एसईज़ेड | एईएल: अदाणी एंटरप्राइज़ेज़)
*यूटिलिटी सेगमेंट टीटीएम एबिट्डा में जून’25 टीटीएम अवधि में अदाणी पॉवर की पूर्वकालीन आय 2,417 करोड़ रुपए बनाम जून’24 टीटीएम में 3,247 करोड़ रुपए शामिल है।
एबिट्डा: पीएटी + जेवी से मुनाफा + टैक्स + डिफर्ड टैक्स + डिप्रिसिएशन + फाइनेंस कॉस्ट + फॉरेक्स लॉस / (गेन) + एक्सेप्शनल आइटम्स
कंपनी-वार वित्तीय प्रदर्शन (एबिट्डा, करोड़ रुपए में)
| एंटिटी | वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही | वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही | सालाना वृद्धि | जून’25 टीटीएम | जून’24 टीटीएम | सालाना वृद्धि |
|---|---|---|---|---|---|---|
| इन्क्यूबेटर | ||||||
| अदाणी एंटरप्राइज़ेज़1 | 3,707 | 4,487 | (17.4%) | 16,536 | 15,084 | 9.6% |
| यूटिलिटी | ||||||
| अदाणी ग्रीन एनर्जी | 3,364 | 2,876 | 17.0% | 11,020 | 9,579 | 15.0% |
| अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस | 2,017 | 1,762 | 14.5% | 8,002 | 6,707 | 19.3% |
| अदाणी पॉवर2 | 6,208 | 6,695 | (7.3%) | 23,430 | 24,225 | (3.3%) |
| अदाणी टोटल गैस | 306 | 304 | 0.7% | 1,181 | 1,212 | (2.6%) |
| ट्रांसपोर्ट | ||||||
| अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड | 5,959 | 5,265 | 13.2% | 21,154 | 18,045 | 17.2% |
| एडजेसेंसीज़ | ||||||
| अदाणी सीमेंट (अम्बुजा) | 2,242 | 1,638 | 36.9% | 9,249 | 7,291 | 26.9% |
| अदाणी पोर्टफोलियो | 23,793 | 23,027 | 3.3% | 90,572 | 82,502 | 9.8% |
1. एईएल में उभरते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर बिज़नेस के साथ-साथ इंटीग्रेटेड रिसोर्स मैनेजमेंट, माइनिंग और माइनिंग सर्विसेस के मौजूदा बिज़नेस शामिल हैं।
2. एपीएल में जून’25 टीटीएम अवधि में अदाणी पॉवर की पूर्वकालीन आय 2,417 करोड़ रुपए बनाम जून’24 टीटीएम में 3,247 करोड़ रुपए शामिल हैं।
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. < Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.