एईएसएल का दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन, मजबूत विकास की रफ्तार बरकरार

छमाही में एबिट्डा सालाना आधार पर 62% बढ़कर पहुंचा रिकॉर्ड 6,726 करोड़ रुपए

अहमदाबाद, 22 अक्टूबर, 2026: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल), वैश्विक स्तर पर विविध कारोबार करने वाले अदाणी समूह का हिस्सा है। यह भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म कंपनी है। कंपनी ने आज 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन की घोषणा की।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा, “एईएसएल ने वित्त वर्ष की पहली छमाही मजबूत वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन के साथ पूरी की है, जिससे भविष्य में विकास के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ है। विशाखापत्तनम और सतारा के रणनीतिक ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स मिलने से हमारी विकास योजनाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है और सक्रिय ऑर्डर बुक करीब 87,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।“ उन्होंने कहा, “परिचालन स्तर पर मुंबई के डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में बेची गई बिजली की मात्रा में करीब 11% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि हमारे स्मार्ट मीटरिंग प्लेटफॉर्म के तहत लगाए गए मीटरों की संख्या करीब 1.5 करोड़ हो गई है। एमएसईडीसीएल के साथ 2.5 गीगावाट बिजली की चौबीसों घंटे आपूर्ति का महत्वपूर्ण अनुबंध मिलने से कई स्रोतों से ऊर्जा जुटाने और ग्राहकों के लिए बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने की हमारी मुख्य क्षमताओं को मजबूती मिली है। “उन्होंने कहा, “सभी कारोबारों में तिमाही-दर-तिमाही मजबूत प्रदर्शन और सख्त वित्तीय अनुशासन के दम पर हम प्रोजेक्ट्स की इस बड़ी पाइपलाइन को लंबी अवधि में सभी हितधारकों के लिए मूल्य में बदलने की अच्छी स्थिति में हैं।“

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के प्रमुख नतीजे:


समेकित वित्तीय प्रदर्शन

(करोड़ रुपए में)

विवरण वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही सालाना आधार पर बदलाव (%) वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही सालाना आधार पर बदलाव (%)
कुल आय 20,092 13,793 46% 10,239 6,767 51%
परिचालन से राजस्व 14,351 9,548 50% 7,167 4,740 51%
परिचालन एबिट्डा 5,878 3,463 70% 3,070 1,825 68%
एबिट्डा 6,726 4,144 62% 3,548 2,126 67%
शुद्ध मुनाफा 2,600 1,096 137% 1,364 557 145%

नोट: कुल आय में परिचालन से राजस्व, सर्विस कंसेशन अरेंजमेंट (एससीए) परिसंपत्तियों, ईपीसी और कारोबार की गई वस्तुओं से आय, एकमुश्त आय या खर्च और अन्य आय शामिल हैं। कुल एबिट्डा में परिचालन एबिट्डा के साथ अन्य आय और एकमुश्त नियामकीय आय शामिल है। इसमें सीएसआर खर्च का समायोजन भी किया गया है।

राजस्व:

  • वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 51% बढ़कर 10,239 करोड़ रुपए रही। इसी अवधि में परिचालन से राजस्व भी 51% बढ़कर 7,167 करोड़ रुपए हो गया। इसमें ट्रांसमिशन और एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म का मजबूत योगदान रहा।

एबिट्डा:

  • वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में एबिट्डा रिकॉर्ड 6,726 करोड़ रुपए और दूसरी तिमाही में 3,548 करोड़ रुपए के अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुँच गया। इसमें सालाना आधार पर क्रमशः 62% और 67% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • पहली छमाही में परिचालन एबिट्डा सालाना आधार पर 70% बढ़कर 5,878 करोड़ रुपए रहा। वहीं, दूसरी तिमाही में यह 68% बढ़कर 3,070 करोड़ रुपए हो गया।

वित्तीय प्रदर्शन

(करोड़ रुपए में)

क्षेत्र विवरण वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही सालाना आधार पर बदलाव (%) वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही सालाना आधार पर बदलाव (%)
ट्रांसमिशन परिचालन से राजस्व 3,117 2,474 26% 1,521 1,305 17%
परिचालन एबिट्डा 2,871 2,285 26% 1,394 1,216 15%
एबिट्डा मार्जिन (%) 92% 92% - 92% 93% -
डिस्ट्रीब्यूशन
(एईएमएल और एमयूएल)
परिचालन से राजस्व 6,702 6,478 3% 3,181 3,118 2%
परिचालन एबिट्डा 1,192 994 20% 605 492 23%
स्मार्ट मीटरिंग
(इंड एएस)
परिचालन से राजस्व 428 185 131% 267 117 129%
परिचालन एबिट्डा 352 145 143% 226 92 146%
एबिट्डा मार्जिन (%) 82% 78% 85% 79%
एनर्जी सॉल्यूशंस परिचालन से राजस्व 4,103 410 - 2,197 201 -
परिचालन एबिट्डा 1,393 28 - 803 11 -
अन्य परिचालन से राजस्व 474 176 - 318 90 -
परिचालन एबिट्डा 70 21 - 42 12 -
 
स्मार्ट मीटरिंग
(नॉन इंड एएस)
परिचालन से राजस्व 731 294 149% 384 182 111%
परिचालन एबिट्डा 654 253 158% 343 154 123%
एबिट्डा मार्जिन (%) 89% 86% - 89% 85% -

एईएमएल: अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड; एमयूएल: एमपीएसईजेड (मुंद्रा) यूटिलिटी लिमिटेड


कारोबार के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख परिचालन उपलब्धियां

विवरण वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही
ट्रांसमिशन कारोबार
औसत उपलब्धता (%) 99.6% 99.7% 99.8% 99.6%
कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क (सर्किट किलोमीटर) 29,802 26,705 29,802 26,705
डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार (एईएमएल)
बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता (%) 99.99% 99.99% 99.99% 99.99%
डिस्ट्रीब्यूशन में बिजली की हानि (%) 4.29% 4.30% 3.30% 4.36%
बेची गई बिजली (मिलियन यूनिट) 6,190 5,589 2,930 2,650
डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार (एमयूएल)
बेची गई बिजली (मिलियन यूनिट) 885 635 460 364
स्मार्ट मीटरिंग कारोबार
लगाए गए मीटर (मिलियन में) 3.5 4.2 1.3 1.8
अब तक लगाए गए कुल मीटर (मिलियन में) 14.8 7.4 14.8 7.4
बिल किए गए मीटर (मिलियन में) 3.7 4.6 1.8 1.6
कुल मीटर-महीने (मिलियन में) 74.5 27.9 40.0 17.1

कारोबार के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति और आगे की योजनाएं

ट्रांसमिशन:

  • कंपनी के पास करीब 87,000 करोड़ रुपए के 15 प्रोजेक्ट्स की मजबूत पाइपलाइन है, जिन पर काम किया जाना है।
  • निकट भविष्य में ट्रांसमिशन क्षेत्र में करीब 1.4 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स के लिए निविदाएँ आने की संभावना बनी हुई है।
  • तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन प्रदर्शन मजबूत रहा और सिस्टम की औसत उपलब्धता 99.8% से अधिक रही। ट्रांसमिशन लाइन्स की बेहतर उपलब्धता के चलते वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में 61 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन आय हुई। यह कंपनी की बेहतर परिचालन और रखरखाव (ओएंडएम) व्यवस्था को दर्शाता है।

डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार (एईएमएल मुंबई और एमयूएल):

  • डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार का प्रदर्शन स्थिर रहा। वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) का रेगुलेटेड एसेट बेस (आरएबी) 10,456 करोड़ रुपए रहा। इसमें 5,564 करोड़ रुपए की इक्विटी और 4,892 करोड़ रुपए का कर्ज शामिल है। इसमें सालाना आधार पर 11% की बढ़ोतरी हुई।
  • बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता 99.99% पर बनी रही। परिचालन प्रदर्शन के मानकों पर एईएमएल देश के डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है।
  • मुंबई सर्कल में बेची गई बिजली की मात्रा वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के 2,650 मिलियन यूनिट से बढ़कर वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में 2,930 मिलियन यूनिट हो गई। इसमें 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • एमपीएसईजेड (मुंद्रा) यूटिलिटी लिमिटेड (एमयूएल) की बेची गई बिजली की मात्रा सालाना आधार पर 26% बढ़कर 460 मिलियन यूनिट हो गई, जबकि पिछले वर्ष यह 364 मिलियन यूनिट थी। इसमें औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों से मजबूत माँग का योगदान रहा।
  • वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में एईएमएल के नेटवर्क में बिजली की वितरण हानि 4.29% रही। बेहतर परिचालन दक्षता से इसमें मदद मिली।

स्मार्ट मीटर:

  • वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही तक कुल 1.48 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
  • कंपनी के पास 2.46 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने के 10 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। इनसे 29,519 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व की संभावना है।

एनर्जी सॉल्यूशंस प्लेटफॉर्म:

  • महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के साथ 2,500 मेगावाट बिजली की चौबीसों घंटे आपूर्ति के लिए 25 साल का बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया गया है।
  • सोलर और विंड से करीब 4.6 गीगावॉट और 3.5 गीगावॉट-घंटे की बीईएसएस आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, जिससे सीएंडआई, डेटा सेंटर और यूटिलिटी के लिए रिन्यूएबल एनर्जी और चौबीसों घंटे डिजिटल ऊर्जा समाधान उपलब्ध होंगे।

ईएसजी और अन्य अपडेट:

  • एसएंडपी ग्लोबल की ताजा एमएसए समीक्षा में एईएसएल ने वैश्विक यूटिलिटी कंपनियों के बीच सबसे अधिक ईएसजी स्कोर हासिल किया। कंपनी का स्कोर 81 से बढ़कर 90/100 हो गया, जो उद्योग के 41 के औसत स्कोर से काफी अधिक है।
  • इंटरटेक से सत्यापित ‘जीरो वेस्ट टू लैंडफिल’ का दर्जा हासिल करते हुए एईएसएल ने 6 लाख किलोग्राम से अधिक कचरे को लैंडफिल में जाने से रोका। कंपनी के ट्रांसमिशन और सबस्टेशन परिचालन में 99% से अधिक कचरे का दोबारा इस्तेमाल या अन्य तरीकों से निपटान किया गया।
  • एईएमएल ने आरईसी की डिस्कॉम ग्राहक सेवा रेटिंग (सीएसआरडी) में ए+ रेटिंग हासिल कर भारत की शीर्ष डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी। यह ग्राहक सेवा में कंपनी के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी ग्रुप का हिस्सा एईएसएल ऊर्जा क्षेत्र में बिजली ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस सहित कई क्षेत्रों में काम करती है। यह भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है। कंपनी की मौजूदगी देश के 16 राज्यों में है और इसका कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 29,802 सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) है। इसकी ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 1,43,425 एमवीए है। डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में एईएसएल मुंबई महानगर और मुंद्रा एसईजेड के औद्योगिक क्षेत्र में 1.3 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को सेवाएं देती है। कंपनी अपने स्मार्ट मीटरिंग कारोबार का विस्तार कर रही है और 2.46 करोड़ से अधिक मीटरों की ऑर्डर बुक के साथ भारत की अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग इंटीग्रेटर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार, समानांतर लाइसेंस और प्रतिस्पर्धी व ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप रिटेल समाधानों के जरिए एईएसएल उपभोक्ताओं तक ऊर्जा पहुंचाने के तरीके में बदलाव ला रही है। इसमें ग्रीन पावर की भी बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी विश्वसनीय, किफायती और टिकाऊ तरीके से ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा रही है।

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

निवेशक संपर्क - investor.aesl@adani.com

अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanienergysolutions.com

डिस्क्लेमर: इस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी या विचारों की निष्पक्षता, सटीकता, पूर्णता या शुद्धता के संबंध में कोई स्पष्ट या निहित आश्वासन नहीं दिया गया है। इस जानकारी पर भरोसा करना पाठक की अपनी जिम्मेदारी है। विज्ञप्ति में दिए गए कुछ बयान भविष्य से जुड़े अनुमान हो सकते हैं, जो अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रबंधन की मौजूदा मान्यताओं और धारणाओं पर आधारित हैं। इनमें ज्ञात और अज्ञात जोखिम तथा अनिश्चितताएँ शामिल हो सकती हैं, जिनके कारण वास्तविक नतीजे अनुमानित नतीजों से काफी अलग हो सकते हैं। यह विज्ञप्ति केवल सामान्य जानकारी के लिए है और किसी भी प्रतिभूति को खरीदने या उसमें निवेश करने का प्रस्ताव या निमंत्रण नहीं है। पिछला प्रदर्शन भविष्य के नतीजों की गारंटी नहीं है। कंपनी भविष्य की घटनाओं या बदलावों के अनुसार इन अनुमानों को अपडेट करने की कोई जिम्मेदारी नहीं लेती।

अन्य रिलीज़

Scroll to top