अदाणी और डायोक्सीकल की साझेदारी से बनेगा लो-कार्बन केमिकल

अहमदाबाद और पेरिस, 10 जुलाई, 2026: अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (एईएल) ने लो-कार्बन केमिकल के निर्माण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने रसायन निर्माण के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाली फ्रांस की क्लीन-टेक्नोलॉजी कंपनी डायोक्सीकल से हाथ मिलाया है। इससे भारत में लो-कार्बन केमिकल के उत्पादन को विकसित करने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की है।

इस पहल की शुरुआत अदाणी ग्रुप के एक परिसर में स्थापित किए जाने वाले पायलट संयंत्र से होगी। यहां कार्बन डाइऑक्साइड को कैप्चर करने के बाद रिन्यूएबल एनर्जी की मदद से फॉर्मिक एसिड का उत्पादन किया जाएगा। सफल परीक्षण के बाद दोनों साझेदार इस तकनीक को व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन के लिए चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएंगे।

फॉर्मिक एसिड और उससे जुड़े उत्पादों का इस्तेमाल टेक्सटाइल, कृषि और विनिर्माण सहित कई उद्योगों में व्यापक रूप से किया जाता है। इस परियोजना का उद्देश्य यह प्रदर्शित करना है कि कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कैप्चर कर स्वच्छ ऊर्जा की मदद से उपयोगी और मूल्यवर्धित उत्पादों में बदला जा सकता है।

यह साझेदारी डायोक्सीकल की बिजली आधारित रसायन निर्माण तकनीक को अदाणी ग्रुप की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की विशेषज्ञता के साथ जोड़ती है। इसका उद्देश्य स्थायित्व और लागत के लिहाज से प्रतिस्पर्धी रसायन उत्पादन का नया मॉडल तैयार करना है।

अदाणी ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, "हमें भारत की पहली ऐसी फॉर्मिक एसिड उत्पादन इकाई की शुरुआत करने पर गर्व है, जो पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी और कैप्चर की गई कार्बन डाइऑक्साइड पर आधारित होगी। डायोक्सीकल के साथ हमारी यह साझेदारी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि रणनीतिक औद्योगिक सहयोग के जरिए कार्बन उत्सर्जन जैसी चुनौती को स्थायी और किफायती आर्थिक अवसर में बदला जा सकता है।"

डायोक्सीकल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक डॉ. सारा लामैसन ने कहा, "यह साझेदारी प्रदर्शित करती है कि स्वच्छ तकनीक और बड़े पैमाने की औद्योगिक क्षमता मिलकर आवश्यक रसायनों के उत्पादन के तरीके को बदल सकती है। भारत के पास रिन्यूएबल एनर्जी, विनिर्माण क्षमता और इस दिशा में आगे बढ़ने का मजबूत संकल्प है। अदाणी ग्रुप के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य कम-कार्बन रसायनों के उत्पादन का ऐसा मॉडल तैयार करना है, जो प्रतिस्पर्धी होने के साथ बड़े स्तर पर अपनाया जा सके।"

फॉर्मिक एसिड के अलावा दोनों साझेदार ऊर्जा, मटेरियल्स, पैकेजिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले अन्य महत्वपूर्ण रसायनों के उत्पादन की संभावनाओं पर भी साथ मिलकर काम करेंगे। इन क्षेत्रों में आज भी कई रसायनों के उत्पादन के लिए जीवाश्म ईंधन आधारित कच्चे माल पर निर्भरता है और कार्बन उत्सर्जन कम करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

अदाणी ग्रुप के लिए यह पहल रसायन क्षेत्र में रणनीतिक रूप से प्रवेश करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की मजबूत क्षमताओं पर आधारित है और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप उसके कारोबार के विस्तार को भी गति देगी।

यह साझेदारी स्वच्छ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत और यूरोप के बीच बढ़ते सहयोग को भी दर्शाती है। वैश्विक सप्लाई चेन अब पहले से अधिक स्थायी विकल्पों की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में, अपने बड़े औद्योगिक आधार, मजबूत विनिर्माण क्षमता और प्रचुर अक्षय ऊर्जा संसाधनों के कारण भारत उन्नत विनिर्माण के लिए पसंदीदा केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

यह पहल तकनीक आधारित विकास को बढ़ावा देने, घरेलू विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने और भारत को अधिक प्रतिस्पर्धी तथा स्थायी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ 'मेक इन इंडिया' और 'विकसित भारत 2047' के राष्ट्रीय लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान करेगी।

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड के बारे में

अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड (एईएल), अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जो भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक है। पिछले कई वर्षों में कंपनी ने उभरते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार विकसित करने, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और उन्हें अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया है। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईज़ेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पॉवर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर जैसे बड़े और विस्तार योग्य कारोबार खड़े कर कंपनी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके साथ ही पिछले तीन दशकों में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को उल्लेखनीय प्रतिफल भी दिया है।

कंपनी के अगली पीढ़ी के रणनीतिक निवेश हरित हाइड्रोजन इकोसिस्टम, एयरपोर्ट प्रबंधन, डेटा सेंटर, सड़क अवसंरचना तथा कॉपर और पेट्रोकेम जैसे प्रमुख उद्योगों पर केंद्रित हैं। इन सभी क्षेत्रों में भविष्य में बेहतर विकास और मूल्य सृजन की व्यापक संभावनाएँ हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanienterprises.com

मीडिया से जुड़े प्रश्नों के लिए संपर्क करें:

अदाणी ग्रुप:: रॉय पॉल | roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top