अहमदाबाद, 08 जून, 2026: भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी कंपनी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने अर्जेंटीना के पहले लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 10 साल के लिए मरीन सर्विसेस कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इसके साथ ही कंपनी ने दक्षिण अमेरिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इंटरनेशनल मरीन सर्विसेस नेटवर्क का भी विस्तार किया है।
यह कॉन्ट्रैक्ट एपीएसईज़ेड की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी अदाणी हार्बर इंटरनेशनल एफज़ेडसीओ को अर्जेंटीना की मेरीडियन ग्रुप के साथ गठित कंसोर्टियम के माध्यम से मिला है। यह चयन सदर्न एनर्जी एस.ए. (एसईएसए) द्वारा आयोजित वैश्विक प्रतिस्पर्धी टेंडर प्रक्रिया के बाद किया गया। यह उपलब्धि इंटरनेशनल एनर्जी लॉजिस्टिक्स वैल्यू चेन में एपीएसईज़ेड की उपस्थिति को और मजबूत करती है तथा विशेष मरीन सर्विसेस में उसकी बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है।
समझौते के तहत कंसोर्टियम एलएनजी कैरियर्स के लिए टगबोट ऑपरेशंस, ऑफशोर लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई सपोर्ट और क्रू ट्रांसफर सर्विस सहित एंड-टू-एंड मरीन सर्विसेस प्रदान करेगा। इस कार्य के लिए चार हाई-स्पेसिफिकेशन टगबोट्स, एक एंकर हैंडलिंग टग सप्लाई वेसल और एक क्रू बोट की सहायता ली जाएगी।
एपीएसईज़ेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अश्विनी गुप्ता ने कहा, "यह प्रोजेक्ट दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को समर्थन देने की हमारी बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। 12 देशों में फैले मरीन ऑपरेशंस और पोर्ट्स, एलएनजी टर्मिनल, राष्ट्रीय तेल कंपनियों, रिफाइनरी और ऑफशोर सुविधाओं को समर्थन देने वाले हमारे बढ़ते मरीन एसेट्स के साथ हम जटिल समुद्री परिचालन में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। मजबूत स्थानीय साझेदारियों के साथ मिलकर हम ऐसे भरोसेमंद समुद्री इकोसिस्टम विकसित कर रहे हैं, जो नए ऊर्जा व्यापार मार्गों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लंबी अवधि की सप्लाई स्थिरता को मजबूत बनाते हैं।"
अर्जेंटीना तेजी से एक प्रमुख एलएनजी सप्लायर के रूप में उभर रहा है। वर्ष 2027 से भारत को प्रतिवर्ष 1 करोड़ टन तक एलएनजी निर्यात करने के लिए समझौते किए जा चुके हैं। ऐसे में, सदर्न एनर्जी एफएलएनजी प्रोजेक्ट इस बढ़ती आपूर्ति क्षमता को वैश्विक माँग केंद्रों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सदर्न एनर्जी एफएलएनजी प्रोजेक्ट का विकास एसईएसए द्वारा किया जा रहा है, जो गोलार एलएनजी और पैन अमेरिकन एनर्जी (पीएई) का संयुक्त उपक्रम है। अर्जेंटीना के रियो नेग्रो प्रांत स्थित सैन माटियास गल्फ में स्थापित यह प्रोजेक्ट फ्लोटिंग लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एफएलएनजी) पोत 'हिली एपिसेयो' पर जनरल सैन मार्टिन पाइपलाइन से प्राप्त नेचुरल गैस को लिक्विफाई करेगा। इसका बिजनेस ऑपरेशन सितंबर 2027 से शुरू होने की उम्मीद है।
पहले चरण में इस प्रोजेक्ट से प्रतिवर्ष 24.5 लाख टन एलएनजी उत्पादन होने का अनुमान है, जो लगभग 28 कार्गो के बराबर होगा। इसके साथ ही यह अर्जेंटीना का पहला परिचालन एलएनजी एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट बन जाएगा।
इस कॉन्ट्रैक्ट का निष्पादन मेरीडियन ट्रांसपोर्टेस मारीटिमोस एस.ए. के माध्यम से किया जाएगा, जो अदाणी हार्बर इंटरनेशनल एफज़ेडसीओ और मेरीडियन ग्रुप के बीच 51:49 अनुपात वाला संयुक्त उपक्रम है।
APSEZ के बारे में जानकारी
वैश्विक स्तर पर विविधीकृत अदाणी ग्रुप का हिस्सा एपीएसईज़ेड एक अग्रणी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर है, जो इंटरनेशनल फ्रेट नेटवर्क के माध्यम से कार्गो ओरिजिनेशन से लेकर पोर्ट हैंडलिंग, रेल परिवहन, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और सड़क परिवहन के जरिए अंतिम डिलीवरी तक सम्पूर्ण सर्विसेस प्रदान करता है।
अत्याधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एआई आधारित ऑप्टिमाइजेशन से समर्थित इसकी 'शोर-टू-डोर' क्षमता इसे भारत के प्रमुख इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्रदाताओं में शामिल करती है। कंपनी भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी तटों पर रणनीतिक रूप से स्थित 15 पोर्ट्स और टर्मिनल्स का संचालन करती है। इसके अलावा, इसके पास 136 जहाजों का विविधीकृत मरीन बेड़ा, 12 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, 31 लाख वर्गफुट वेयरहाउसिंग क्षमता और अपने प्लेटफॉर्म पर संचालित 25,000 से अधिक ट्रकों का नेटवर्क है। कंपनी ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, इज़राइल और तंजानिया में चार इंटरनेशनल पोर्ट्स का भी संचालन करती है।
वर्तमान में, 65.3 करोड़ टन प्रतिवर्ष कार्गो हैंडलिंग क्षमता के साथ एपीएसईज़ेड भारत के कुल पोर्ट कार्गो वॉल्यूम में लगभग 27 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। कंपनी ने वर्ष 2030 तक 100 करोड़ टन कार्गो थ्रूपुट का लक्ष्य निर्धारित किया है।
वर्ष 2025 के एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में एपीएसईज़ेड को वैश्विक स्तर पर परिवहन और परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर की शीर्ष 5% कंपनियों में स्थान मिला है और यह वैश्विक स्तर पर 95वें परसेंटाइल में शामिल रही। इसके अलावा, कंपनी के पाँच पोर्ट्स को वर्ल्ड बैंक के कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स 2024 में स्थान मिला है। बड़े पैमाने की क्षमता, परिचालन उत्कृष्टता और इंटीग्रेटेड क्षमताओं के दम पर एपीएसईज़ेड वैश्विक व्यापार को निर्बाध और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com
निवेशक संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें: apsezl.ir@adani.com
We Care About Your Privacy
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. < Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.