मुंबई से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होंगी उड़ानें, एयर इंडिया ग्रुप और अदाणी एयरपोर्ट्स का चरणबद्ध स्थानांतरण का ऐलान

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2026: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को सुगम बनाने के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों की उड़ान सेवाओं के व्यापक स्थानांतरण की योजना के अनुरूप, एयर इंडिया ग्रुप पश्चिम एशिया के लिए अपनी कुछ उड़ान सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) पर स्थानांतरित करना शुरू करेगा। इसके तहत, एयर इंडिया एक्सप्रेस दिसंबर 2026 से प्रतिदिन चार घरेलू उड़ानें संचालित करेगी। इसके अलावा, जनवरी 2027 से कुवैत के लिए प्रस्तावित उड़ान सेवाएं1 और ओमान के लिए मौजूदा उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना है।

एयर इंडिया ग्रुप, एयर इंडिया एक्सप्रेस की जेद्दा, रियाद, दम्माम, दोहा, मस्कट और शारजाह के लिए संचालित उड़ान सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से NMIA पर स्थानांतरित करेगा। इस प्रक्रिया के IATA के नॉर्दर्न समर 2027 सीजन तक पूरा होने की उम्मीद है।

यह स्थानांतरण हवाई अड्डा संचालक के साथ निरंतर सहयोगपूर्ण बातचीत का परिणाम है। यह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए व्यापक हवाई अड्डा स्थानांतरण कार्यक्रम के अनुरूप है और CSMIA के टर्मिनल 1 के लंबे समय से प्रतीक्षित पुनर्विकास में सहयोग करेगा। यह चरणबद्ध स्थानांतरण मुंबई की दोहरे हवाई अड्डे वाली प्रणाली के विकास में भी सहायक होगा। साथ ही, इससे एयर इंडिया ग्रुप को बाजार में प्रभावी ढंग से सेवाएं जारी रखने और CSMIA में अपने मौजूदा ऐतिहासिक स्लॉट को बरकरार रखने में मदद मिलेगी।

CSMIA और NMIA दोनों हवाई अड्डों से परिचालन करने से मुंबई महानगर क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में विमानन बुनियादी ढांचे के निरंतर विकास को समर्थन मिलेगा।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने NMIA से परिचालन शुरू करने की एयर इंडिया ग्रुप की योजना का स्वागत किया है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आधुनिक तकनीक, मल्टीमोडल परिवहन कनेक्टिविटी और विस्तार योग्य बुनियादी ढांचे के साथ विकसित किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में विमानन क्षेत्र की भविष्य की विकास आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके और यात्रियों को निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके।

1 नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुवैत के लिए उड़ान सेवाओं का स्थानांतरण आवश्यक मंजूरियां प्राप्त होने के अधीन है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) भारत में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हवाई अड्डों का संचालन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी का उद्देश्य नवाचार, स्थिरता और यात्रियों की सुविधाओं पर केंद्रित समाधानों के जरिए देश के विमानन क्षेत्र को नई दिशा देना है। अदाणी एयरपोर्ट्स, अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का हिस्सा है। इसका लक्ष्य इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एकीकृत नेतृत्व स्थापित करने के समूह के विजन को आगे बढ़ाना है। AAHL वर्तमान में आठ हवाई अड्डों का संचालन करती है। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलूरु, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और नवनिर्मित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IATA कोड – NMI) शामिल हैं। AAHL यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने, हवाई संपर्क को बेहतर बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। परिचालन उत्कृष्टता, आधुनिक तकनीक और हितधारकों के साथ मजबूत जुड़ाव के जरिए कंपनी हवाई यात्रा के भविष्य को नई दिशा दे रही है। साथ ही, वैश्विक विमानन क्षेत्र में भारत की स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान दे रही है। भारत में हवाई अड्डों के आसपास शहरी विकास को नई पहचान देने के अपने व्यापक विजन के तहत AAHL एकीकृत, हॉस्पिटैलिटी-केंद्रित 'एयरपोर्ट सिटी' भी विकसित कर रही है। इन एयरपोर्ट सिटी में प्रमुख विमानन केंद्रों के आसपास होटल एवं आतिथ्य सेवाओं, रिटेल, मनोरंजन, व्यावसायिक गतिविधियों और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सुविधाओं को एक साथ विकसित किया जा रहा है।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बारे में जानकारी

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी है। एईएल का भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी कारोबारों को विकसित करने, स्थापित करने और बड़े स्तर पर विस्तार देने का लंबा अनुभव रहा है। बीते वर्षों में एईएल ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस जैसे कारोबारों को बड़े व्यावसायिक प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है। वर्तमान में एईएल के उभरते कारोबारों में एयरपोर्ट, सड़कें, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, कॉपर और अन्य रणनीतिक औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। ये सभी कारोबार भारत के दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और आर्थिक प्रगति की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं।

अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं: www.adanienterprises.com | www.adaniairports.com

मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top