गुवाहाटी/अहमदाबाद, 20 सितंबर, 2026: असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज
निचले असम के धुबरी जिले के छपार में अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) के 3,200 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल
पॉवर प्लांट (यूएसटीपीपी) की आधारशिला रखी।
48,000 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट से निर्माण के दौरान 20,000 तक नौकरियां और प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद
करीब 5,000 नौकरियाँ मिलने की उम्मीद है। इससे असम की पावर उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। इस कार्यक्रम में राज्य
सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, इंडस्ट्री लीडर्स, स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि और अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर जीत
अदाणी शामिल हुए।
छपार प्लांट असम में 63,000 करोड़ रुपए के पावर निवेश का हिस्सा है, जिसे दिसंबर 2030 से चरणबद्ध तरीके से
शुरू किया जाएगा। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल निवेश 80,000 करोड़ रुपए से ज्यादा होगा। कई प्रोजेक्ट्स
अब सिर्फ घोषणा से आगे बढ़कर जमीन पर काम की दिशा में हैं और अगले तीन से चार वर्षों में असम में नौकरियाँ,
इंफ्रास्ट्रक्चर और नए आर्थिक अवसर पैदा करेंगे। थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट से स्थानीय ठेकेदारों, सप्लायर्स,
ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए भी मौके बनेंगे। इससे वे असम में अदाणी ग्रुप के बढ़ते
वेंडर नेटवर्क से जुड़कर अपना काम आगे बढ़ा सकेंगे।
असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "असम तेजी से इस क्षेत्र के एनर्जी
हब के रूप में उभर रहा है और कई बड़े एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जा रहा है। 3,200 मेगावॉट का छपार
प्रोजेक्ट एडवांटेज असम इन्वेस्टर समिट 2.0 से पैदा हुए भरोसे का एक बड़ा नतीजा है। करीब 48,000 करोड़ रुपए के
निवेश वाला यह प्रोजेक्ट असम में अब तक के सबसे बड़े एकल निवेशों में से एक होगा। इससे बड़े स्तर पर रोजगार
के अवसर मिलेंगे। साथ ही राज्य को बढ़ी हुई आर्थिक गतिविधियों और एसजीएसटी से फायदा होगा, जबकि स्थानीय
इंडस्ट्री और कारोबारों को इस नए इकोसिस्टम का हिस्सा बनने के मौके मिलेंगे।"
अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा, "आज असम के लिए एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय की
शुरुआत हो रही है। अदाणी पॉवर इस 3,200 मेगावॉट थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट में 48,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
इससे घरों, कारोबारों और इंडस्ट्रीज को भरोसेमंद और किफायती बिजली मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से नौकरियाँ भी पैदा
होंगी और स्थानीय ठेकेदारों, सप्लायर्स और कारोबारों के लिए नए अवसर खुलेंगे। हमें असम में निवेश करने और
राज्य की आर्थिक ग्रोथ का हिस्सा बनने पर गर्व है।"
उन्होंने असम की खास भौगोलिक स्थिति के बारे में भी बात की, जो राज्य को भारत के लिए एक "बैटरी" बना सकती है
और देश की भविष्य की ग्रोथ को ताकत दे सकती है।
छपार प्लांट में 800 मेगावाट की चार यूनिट्स होंगी और इसमें अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया
जाएगा। इसमें ज्यादा एफिशिएंसी वाले सिस्टम और आधुनिक पर्यावरण सुरक्षा उपाय होंगे।
शुरू होने के बाद यह प्लांट असम की घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल जरूरतों के लिए भरोसेमंद और किफायती बिजली
उपलब्ध कराएगा और राज्य के एनर्जी बेस को मजबूत करेगा।
63,000 करोड़ रुपए के पॉवर निवेश में करीब 48,000 करोड़ रुपए छपार प्लांट के लिए और करीब 15,000 करोड़ रुपए
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के जरिए 2,700 मेगावॉट की कुल क्षमता वाले दो पंप्ड स्टोरेज प्लांट्स
(पीएसपी) के लिए हैं। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) असम में स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट्स पर काम
कर रही है, जिससे राज्य के पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने में मदद मिल रही है।
एविएशन और सीमेंट के क्षेत्र में भी ग्रुप ने असम में बड़े निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इसमें गुवाहाटी के
लोकप्रिया गोपीनाथ बारदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एलजीबीआईए) का टर्मिनल 2 भी शामिल है, जो 22 फरवरी 2026 को
शुरू हुआ। इससे राज्य की कनेक्टिविटी और इंडस्ट्रियल बेस को मजबूत करने में मदद मिली है।
अदाणी फाउंडेशन ने ऊपरी असम के शिवसागर और धेमाजी जिलों में बाढ़ से प्रभावित 8,000 से ज्यादा परिवारों तक
भोजन, दवाइयां, स्वच्छता और हाइजीन से जुड़ी जरूरी चीजें पहुंचाई हैं। राज्य की राजधानी गुवाहाटी के आसपास
फाउंडेशन का काम कामरूप ग्रामीण जिले के 19 गाँवों में शिक्षा, हेल्थकेयर, आजीविका, कम्युनिटी इंफ्रास्ट्रक्चर
और क्लाइमेट एक्शन के क्षेत्रों में चल रहा है।
इससे पहले अक्टूबर 2025 में एपीएल ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए 3,200 मेगावाट पावर प्लांट लगाने का
सफलतापूर्वक ठेका हासिल किया था। इसके बाद नवंबर 2025 में उसे असम पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड
(एपीडीसीएल) से लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला।
अदाणी पावर के बारे में जानकारी
अदाणी पॉवर (एपीएल), अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा है और भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पॉवर उत्पादक कंपनी
है। कंपनी के पास 18,290 मेगावॉट की इंस्टॉल्ड थर्मल पॉवर क्षमता है, जो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक,
राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 13 पॉवर प्लांट्स में फैली है।
इसके अलावा गुजरात में 40 मेगावॉट का सोलर पॉवर प्लांट भी है। पॉवर के हर क्षेत्र में दुनिया की बेहतरीन टीम
और एक्सपर्ट्स के साथ अदाणी पावर अपनी ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का
इस्तेमाल कर भारत को बिजली की पर्याप्त उपलब्धता वाला देश बनाने और सभी के लिए अच्छी और किफायती बिजली
उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
अधिक जानकारी लॉगिन करें :
www.adanipower.com
मीडिया संपर्क:
Roy.paul@adani.com