ऑपरेशनल क्षमता सालाना आधार पर 35% बढ़कर 19.3 गीगावाट हुई
अहमदाबाद, 24 अप्रैल 2026: भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती 'प्योर-प्ले' रिन्यूएबल एनर्जी
(आरई) कंपनी, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई अवधि के फाइनेंशियल रिजल्ट की घोषणा की है, जो
दमदार ग्रोथ और शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस प्रदर्शित करते हैं ।
वित्तीय प्रदर्शन – चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2026: (रुपये करोड़ में)
| विवरण |
तिमाही का प्रदर्शन |
वार्षिक प्रदर्शन |
| क्यू 4 एफवाई 25 |
क्यू 4 एफवाई 26 |
% बदलाव |
एफवाई 25 |
एफवाई 26 |
% बदलाव |
| बिजली आपूर्ति से राजस्व |
2,666 |
3,094 |
16% |
9,495 |
11,602 |
22% |
| बिजली आपूर्ति से (एबिटडा)1 |
2,453 |
2,944 |
20% |
8,818 |
10,865 |
23% |
| बिजली आपूर्ति से (एबिटडा) (%) |
91% |
91% |
|
92% |
91% |
|
| कैश प्रॉफिट2 |
1,231 |
1,494 |
21% |
4,871 |
5,399 |
11% |
1. विद्युत आपूर्ति से प्राप्त ईबीआईटीडीए = विद्युत आपूर्ति से राजस्व + कार्बन क्रेडिट आय (अन्य परिचालन आय का
भाग) + शीघ्र भुगतान छूट - कर्मचारी लाभ व्यय - परिसंपत्तियों की बिक्री पर हानि और ऐसे एकमुश्त व्ययों को छोड़कर
अन्य व्यय
2. नकद लाभ = पीएटी + मूल्यह्रास + आस्थगित कर + असाधारण मद
- राजस्व (रेवेन्यू) और एबिटडा में हुई इस शानदार वृद्धि का मुख्य आधार वित्त वर्ष 2026 में 5.1 गीगावाट की दमदार
ग्रीनफील्ड क्षमता का जुड़ना है। इसके साथ ही आधुनिक रिन्यूएबल एनर्जी तकनीकों के इस्तेमाल, प्लांट के बेहतरीन प्रदर्शन
और गुजरात के खावड़ा व राजस्थान जैसे संसाधन-संपन्न क्षेत्रों में नई क्षमताओं की शुरुआत ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है।
- गुजरात के खावड़ा में 1,376 मेगावाट-घंटा की बीईएसएस (बैटरी स्टोरेज) क्षमता स्थापित की गई है, जो विश्व स्तर पर किसी
एक स्थान पर की गई सबसे बड़ी तैनाती में से एक है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 तक इस क्षमता को 10,000 मेगावाट-घंटा
से अधिक पहुँचाने का है ।
अदाणी ग्रीन एनर्जी के मैनेजिंग डायरेक्टर सागर अदाणी ने कहा, "वित्त वर्ष 2026 अदाणी ग्रीन
के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। कंपनी ने अपनी बेहतरीन प्रोजेक्ट और ऑपरेशनल कुशलता के दम पर
5.1 गीगावाट की ग्रीनफील्ड क्षमता शुरू की है, जिससे हमारी कुल ऑपरेशनल क्षमता 19.3 गीगावाट तक पहुंच गई है।
चीन के बाहर, किसी भी कंपनी द्वारा किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक ग्रीनफील्ड क्षमता विस्तार है।
यह उपलब्धि न केवल भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में हमारे नेतृत्व को मजबूत करती है, बल्कि हमें काम
करने के एक अलग स्तर पर ले जाती है। हमारा प्रमुख खावड़ा प्रोजेक्ट, जो दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल
एनर्जी प्लांट है, लगातार शानदार प्रगति कर रहा है। बैटरी स्टोरेज के मामले में, हमने वित्त वर्ष 2026 में
1.4 गीगावाट-घंटा की क्षमता स्थापित की है, जो दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन इंस्टॉलेशन में से एक है।
यह हमारे कॉन्ट्रैक्ट मिक्स को बेहतर बनाएगा और हमें एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार एनर्जी ईकोसिस्टम
बनाने के करीब ले जाएगा। आंध्र प्रदेश में हमारा पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज प्रोजेक्ट भी अच्छी गति से आगे बढ़
रहा है।“
एजीईएल का 19,294 मेगावाट का ऑपरेशनल पोर्टफोलियो 87 लाख से अधिक घरों को रोशन करेगा और सालाना लगभग 3.6 करोड़ टन कार्बन
डाइऑक्साइड समतुल्य उत्सर्जन को रोकने में मदद करेगा। हमारे ईएसजी प्रयासों को मिल रही लगातार पहचान, सस्टेनेबल ग्रोथ और
भारत के एनर्जी ट्रांजिशन को गति देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।
क्षमता वृद्धि और परिचालन प्रदर्शन – वित्त वर्ष 26
- प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एक्सीलेंस: एजीईएल ने एडवांस्ड रिसोर्स प्लानिंग, इंजीनियरिंग और सप्लाई चेन
मैनेजमेंट के दम पर अपनी ग्रीनफील्ड क्षमताओं का लगातार विस्तार किया है । इसमें प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, निष्पादन और
आश्वासन में हमारे पार्टनर, अदाणी इंफ्रा इंडिया लिमिटेड का सहयोग शामिल है ।
- परिचालन क्षमता: इसमें 35% की मजबूत वार्षिक वृद्धि हुई है, जिससे यह 19.3 गीगावाट तक पहुँच गई है
। यह उपलब्धि हमें 50 गीगावाट के लक्ष्य को हासिल करने की राह पर ले आई है
एजीईएल ने वित्त वर्ष 2026 में 5,051 मेगावाट की ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ी, जो वित्त वर्ष 2025 में हुई क्षमता वृद्धि
का 1.5 गुना है । 5,051 मेगावाट की इस नई ग्रीनफील्ड क्षमता में 3,412 मेगावाट सौर क्षमता (गुजरात के खावड़ा में
2,974 मेगावाट और राजस्थान में 438 मेगावाट) शामिल है । इसके अलावा, इसमें खावड़ा में 683 मेगावाट की पवन क्षमता और
956 मेगावाट की सौर-पवन हाइब्रिड क्षमता भी शामिल है ।
- ऊर्जा की बिक्री: मजबूत परिचालन प्रदर्शन के दम पर इसमें सालाना आधार पर 34% की वृद्धि हुई है ।
- ऑपरेशनल एक्सीलेंस: एजीईएल का संचालन और रखरखाव , अपने ओएंडएम पार्टनर 'अदाणी इंफ्रा मैनेजमेंट
सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' के सहयोग से परिष्कृत डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी
उन्नत तकनीकों का उपयोग करता है ।
- प्रतिबद्धताओं से अधिक प्रदर्शन: एजीईएल ने लगातार बिजली खरीद समझौतों के तहत अपनी कुल वार्षिक
प्रतिबद्धता से अधिक बिजली का उत्पादन किया है । वित्त वर्ष 2026 में, एजीईएल का पीपीए आधारित बिजली उत्पादन वार्षिक
प्रतिबद्धता का 106% रहा ।
- संचालन और रखरखाव दक्षता: एजीईएल का संचालन और रखरखाव उन्नत तकनीक द्वारा संचालित है, जिसमें
'एनर्जी नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर' देश भर के रिन्यूएबल प्लांट्स की रियल-टाइम निगरानी करने में सक्षम बनाता है । इससे न
केवल प्लांट की निरंतर उच्च उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, जिससे बिजली उत्पादन बढ़ा है, बल्कि ओएंडएम लागत में भी कमी
आई है, जिसके परिणामस्वरूप 91% का उद्योग-अग्रणी एबिटडा मार्जिन प्राप्त हुआ है ।
खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट का विकास:
ईएसजी लीडरशिप:
- ईएसजी प्रतिबद्धता के लिए निरंतर पहचान
- एजीईएल ने केयरएज ईएसजी प्लस वन रेटिंग हासिल की है, जो 87.3 के स्कोर के साथ भारत की किसी भी कंपनी द्वारा
प्राप्त उच्चतम स्कोर है ।
- ईएसजी स्कोर में सुधार के साथ 'सस्टेनेलिटिक्स' द्वारा वैश्विक स्तर पर शीर्ष छह में स्थान हासिल किया और भारतीय
रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रही।
- 'ए' रेटिंग प्राप्त करके 'ग्लोबल सीडीपी सप्लायर इंगेजमेंट असेसमेंट' की सर्वोच्च श्रेणी में जगह बनाई।
- एनर्जी इंटेलिजेंस' की 2025 की सालाना 'ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज' रैंकिंग में नंबर 1 रैंक हासिल की;
पिछले साल के तीसरे स्थान से ऊपर चढ़कर अब कंपनी दुनिया के हरित ऊर्जा संक्रमण का नेतृत्व कर रही है।
- एजीईएल ने 'फाइनेंशियल एक्सप्रेस ग्रीन सारथी अवार्ड्स 2025' में गोल्ड कैटेगरी के तहत 'वॉटर स्टीवर्डशिप' (जल
प्रबंधन) और 'क्लीन एनर्जी चैंपियन' पुरस्कार जीते हैं।
- एजीईएल वैश्विक स्तर पर 'अल्टरनेटिव इलेक्ट्रिसिटी' उप-क्षेत्र में एफटीएसई रसेल ईएसजी स्कोर में पहले स्थान पर
है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बारे में जानकारी
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों में से एक है, जो स्वच्छ
ऊर्जा की ओर बदलाव को गति दे रही है। कंपनी यूटिलिटी-स्केल ग्रिड-कनेक्टेड सौर, पवन, हाइब्रिड और एनर्जी स्टोरेज
सॉल्यूशंस का विकास, स्वामित्व और ऑपरेशन करती है। वर्तमान में एजीईएल के पास 19.3 गीगावाट से अधिक का परिचालन
पोर्टफोलियो है, जो 12 राज्यों में फैला भारत का सबसे बड़ा रिन्यूएबल पोर्टफोलियो है। इसमें 1.4 गीगावाट-घंटा की बैटरी
स्टोरेज क्षमता भी शामिल है। भारत के डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए, कंपनी ने 2030 तक 50 गीगावाट
क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
एजीईएल किफायती स्वच्छ ऊर्जा को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए तकनीक का उपयोग करके बिजली की लागत को कम करने पर
ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी गुजरात के खावड़ा में बंजर भूमि पर दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट (30
गीगावाट) विकसित कर रही है, जो 538 वर्ग किलोमीटर में फैला है और पेरिस से पाँच गुना बड़ा है। टिकाऊ विकास के प्रति अपनी
प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, एजीईएल का परिचालन पोर्टफोलियो 'वॉटर पॉजिटिव', 'सिंगल-यूज़ प्लास्टिक फ्री' और 'जीरो
वेस्ट-टू-लैंडफिल' प्रमाणित है।
अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanigreenenergy.com
मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com
निवेशक संपर्क - vijil.jain@adani.com
डिस्क्लेमर: इस प्रेस विज्ञप्ति में निहित जानकारी या राय की निष्पक्षता, सटीकता, पूर्णता या
शुद्धता के संबंध में कोई स्पष्ट या निहित प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं दी गई है, और न ही इस पर भरोसा किया जाना
चाहिए। इस विज्ञप्ति में दिए गए कुछ कथन "भविष्य के आधार पर बात" हो सकती हैं, जो अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के
प्रबंधन के वर्तमान विश्वासों और धारणाओं पर आधारित हैं। इनमें ज्ञात और अज्ञात जोखिम एवं अनिश्चितताएं शामिल हो
सकती हैं, जिसके कारण वास्तविक परिणाम अनुमानित परिणामों से काफी भिन्न हो सकते हैं। यह विज्ञप्ति केवल सामान्य
जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी प्रतिभूतियों को खरीदने या सब्सक्राइब करने का प्रस्ताव या निमंत्रण
नहीं देती है। पिछला प्रदर्शन भविष्य के परिणामों का संकेत नहीं है। भविष्य की घटनाओं या विकास को प्रतिबिंबित करने
के लिए भविष्योन्मुखी कथनों को अपडेट करने की किसी भी बाध्यता को कंपनी अस्वीकार करती है।